07
Aug
वाराणसी/ काशी की महनीय विद्वत्परम्परा को स्मृति व्याख्यानमाला की परम्परा के द्वारा व्याख्यायित करते हुये इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी द्वारा भारतीय विद्या के अप्रतिम साधक, कलामर्मज्ञ प्रो० वासुदेवशरण अग्रवाल की पुण्यस्मृति के अवसर पर 7 अगस्त, 2025 को स्मृति-व्याख्यान आयोजित किया गया जिसका केन्द्रीय विषय ‘पाणिनीय व्याकरण का सामाजिक परिदृश्य’ निर्धारित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यवक्त्री अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत समवाय की अध्यक्षा तथा पूर्व विभागाध्यक्षा, संस्कृत विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली सुविख्यात विदुषी प्रोफेसर दीप्ति शर्मा त्रिपाठी थीं तथा प्रोफेसर बाल शास्त्री, पूर्व संकायप्रमुख, संस्कृतविद्याधर्मविज्ञान संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने अध्यक्ष पद को अलंकृत किया।स्मृति…
