Varanasi

स्वतंत्रता दिवस पर जन मित्र न्यास ने चलाया शिक्षा जागरूकता अभियान

स्वतंत्रता दिवस पर जन मित्र न्यास ने चलाया शिक्षा जागरूकता अभियान

वाराणसी । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन मित्र न्यास ने अपने शिक्षा प्लस – वयस्क साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ागाँव ब्लॉक, वाराणसी के ग्राम कठिराँव, बरज़ी, बचऊरा और ठठरा में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से ऊपर के सभी वयस्कों को पढ़ने-लिखने के महत्व से अवगत कराना और उन्हें शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के तहत सभी केंद्रों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, और शिक्षा पर प्रेरणादायक भाषण आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों और जनशिक्षकों ने रैली निकालकर गाँव-गाँव में संदेश दिया – > "बूढ़ा हो या जवान, शिक्षा सबका अधिकार!"…
Read More
अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह, पड़ाव आश्रम में मना स्वतंत्रता दिवस

अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह, पड़ाव आश्रम में मना स्वतंत्रता दिवस

अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय की छात्रा श्रद्धा व छात्र नागेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया वाराणसी/ अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी में श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद औघड़ बाबा गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में आजादी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति सुबह 8:30 बजे अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, संस्था के पदाधिकारियों, आश्रमवासियों तथा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय की छात्रा श्रद्धा व छात्र नागेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण…
Read More
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त नीरज श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त नीरज श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त- I नीरज श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात श्रीवास्तव ने देश की आज़ादी में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभी को ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज़ादी की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

*जिलाधिकारी द्वारा विकास परक योजनाओं में सुधार लाकर रैंकिंग में सुधार को निर्देशित किया गया* *30 विभागों की 87 योजनाओं की समीक्षा की गयी जिसमें जिले की 55 योजनाओं को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है* *आईजीआरएस के गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण के साथ क्रॉस वेरिफिकेशन जरूर करें: जिलाधिकारी* वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कम रैंकिंग वाले विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा करते हुए विकास परक योजनाओं में प्रगति लाकर रैंकिंग में सुधार लाने को निर्देशित किया गया है। इसी के साथ प्रगति…
Read More
हर घर तिरंगा अभियान-2025″ के अंतर्गत बरेका में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा रैली का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान-2025″ के अंतर्गत बरेका में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा रैली का आयोजन

वाराणसी। "बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक “हर घर तिरंगा अभियान- 2025" को बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। यह अभियान हमें याद दिलाता है कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है। बरेका परिवार अपने परिसर, कार्यस्थलों और घरों में तिरंगा फहराकर देश की अखंडता और गौरव को सलाम कर रहा है।इस अभियान के अंतर्गत बरेका इंटर कालेज के प्राचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी एवं विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13 अगस्त 2025…
Read More
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम-ग्रिड योजना की समीक्षा बैठक आहूत

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम-ग्रिड योजना की समीक्षा बैठक आहूत

*निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए अंतर्विभागीय सामंजस्य स्थापित करने हेतु प्रत्येक विभाग से नोडल अधिकारी नामित किया जाये: मंडलायुक्त एस राजलिंगम* *अपर नगर आयुक्त को राजस्व एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा एवं कार्य में आ रही कठिनाइयों के निराकरण हेतु बैठक करने के निर्देश* *नगर निगम के मुख्य अभियंता को एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के निराकरण हेतु समस्त औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्देश* वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम के कार्यों की समीक्षा आहूत हुई जिसमें मंडलायुक्त ने नगर निगम के सड़क सुधार जल…
Read More
डॉ. बिजेंद्र सिंह अवध विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त 

डॉ. बिजेंद्र सिंह अवध विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त 

वाराणसी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से जारी आदेश के क्रम में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया। इससे पूर्व डॉ सिंह दो बार आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य कर चुके है।  कुलपति रहते हुए पहले ही प्रयास में विश्वविद्यालय को नेक A ++ दिलाने से लेकर, सैकड़ों की संख्या में प्राध्यापकों एवं कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती एवं विश्वविद्यालय को जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ सिंह भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में…
Read More
पूर्वी उत्तर प्रदेश के एग्रीफूड सिस्टम में बदलाव के लिए विशेषज्ञों की हुई चर्चा

पूर्वी उत्तर प्रदेश के एग्रीफूड सिस्टम में बदलाव के लिए विशेषज्ञों की हुई चर्चा

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू देश के विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एग्रीटेक इनोवेशन के विकास पर काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य शोध विचारों और नवीन तकनीकों का उपयोग करके किसानों की प्रमुख समस्याओं का समाधान करना और उन्हें कृषि-उद्यमिता की ओर प्रेरित करना है। प्रिसीजन फार्मिंग से लेकर खेतों के कामकाज के डिजिटलीकरण तक, यह पहल पूर्वी यूपी के एग्रीफूड सिस्टम में परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगी—उत्पादकता बढ़ाने, लागत घटाने और किसानों को डेटा-आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाने में मदद करेगी। एग्री-सप्लाई चेन में नवाचार छोटे किसानों की बाजार तक पहुंच को भी बेहतर बनाएंगे,…
Read More
भारत की अखण्डता के महानायक थे डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी

भारत की अखण्डता के महानायक थे डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी

वाराणसी/ इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी द्वारा निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इण्टर कॉलेज, वाराणसी के संयुक्त तत्त्वावधान में संस्कृति मन्त्रालय, भारत सरकार की विशिष्ट संकल्पना के अन्तर्गत डॉ० श्यामाप्रसाद मुख़र्जी के 125वें जन्मतिथि स्मरणोत्सव के उपलक्ष्य में विशिष्ट व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 12 अगस्त, 2025 को निवेदिता शिक्षा सदन के सभागार में आयोजित किया गया। इससे पूर्व निवेदिता शिक्षा सदन में संस्कृति मन्त्रालय द्वारा प्रकाशित डॉ० श्यामाप्रसाद मुख़र्जी के जीवनवृत्त पर आधारित पञ्चदिवसीय चित्रप्रदर्शनी के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस व्याख्यान कार्यक्रम के मुख्यवक्ता प्रो० ओमप्रकाश सिंह (पूर्व निदेशक, महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता…
Read More
उद्गार के प्रवर समिति की विशेष बैठक में मनाया गया कवि सुनील कुमार सेठ का जन्म दिवस

उद्गार के प्रवर समिति की विशेष बैठक में मनाया गया कवि सुनील कुमार सेठ का जन्म दिवस

फिर प्रकाशित होगा ‘उद्गार’ हिन्दी साझा काव्य संग्रह का अगला अंक भोजूबीर, वाराणसी। स्याही प्रकाशन के उद्गार सभागार में उद्गार संगठन की प्रवर समिति की एक विशेष बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में प्रकाशित ‘उद्गार’ हिन्दी साझा काव्य संग्रह की सफलता पर समीक्षा करना और आने वाले साहित्यिक कार्यक्रमों की दिशा तय करना रहा। साहित्यकारों ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए इसे पाठकों के बीच मिली लोकप्रियता को हिन्दी साहित्य के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ‘उद्गार’ हिन्दी साझा काव्य संग्रह का दूसरा भाग शीघ्र प्रकाशित…
Read More