Varanasi

कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में वैज्ञानिक सलाहकारी समिति की 27वीं बैठक संपन्न

कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में वैज्ञानिक सलाहकारी समिति की 27वीं बैठक संपन्न

वाराणसी। कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर, वाराणसी में वैज्ञानिक सलाहकारी समिति की 27वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या के प्रतिनिधि तथा कृषि विज्ञान केंद्र जौनपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एस. के. कन्नौजिया ने की। मुख्य अतिथि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह रहे। बैठक का संचालन डॉ. प्रतीक्षा सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एन. के. सिंह ने अप्रैल 2024 से अगस्त 2025 तक की वार्षिक प्रतिवेदन और आगामी वर्ष की कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया। सस्य अनुभाग का प्रतिवेदन…
Read More
प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने  पं. छन्नू लाल मिश्र के स्वास्थ्य का जाना हाल

प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने  पं. छन्नू लाल मिश्र के स्वास्थ्य का जाना हाल

*सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा* वाराणसी। देश के ख्यात शास्त्रीय गायक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित पं. छन्नू लाल मिश्र की तबीयत गंभीर हो जाने पर उन्हें बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने रविवार को बीएचयू जाकर पं. मिश्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनकी सुपुत्री डॉ. नम्रता मिश्र एवं डॉ. अजीत सहगल से मिलकर प्रदेश सरकार एवं अपनी ओर से हरसंभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा…
Read More
गोपी राधा के संरक्षक स्व.चंद्रशेखर शाह के लिए शांति पाठ

गोपी राधा के संरक्षक स्व.चंद्रशेखर शाह के लिए शांति पाठ

वाराणसी : रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा प्राइमरी स्कूल एवं गर्ल्स इण्टर कॉलेज के संरक्षक स्व. चंद्रशेखर शाह के लिए विद्यालय प्रांगण में शांति पाठ आयोजित किया गया। शांति पाठ रामाचारी संस्कृत महाविद्यालय, अस्सी के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. मुकेश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की संगीत की अध्यापिका डा. सोनाली बिसोई व उनकी टीम ने रघुपति राघव राजा राम भजन द्वारा उन्हें स्वरांजलि दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीति जायसवाल ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर शाह ने इस विद्यालय के विकास एवं विस्तार के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके द्वारा किये गए प्रयासों का फल यह भव्य विद्यालय का…
Read More
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस

*सी-आर्म, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड मशीन, आधुनिक पैथोलॉजी उपकरण एवं आंख व दांत के नवीन उपकरणों से मरीजों का किया जा रहा है जांच व उपचार, सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सक किए गए हैं तैनात*अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन से किडनी रोगियों का किया जा रहा है इलाज*  वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में चिकित्सा सेवाओं को सर्वसुलभ और उन्नत बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसके तहत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड को अत्याधुनिक  चिकित्सकीय उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिसका लाभ आने वाले मरीजों को मिल रहा है। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी…
Read More
समाज के बच्चों का भविष्य शिक्षक के हाथ में होता है-रविन्द्र जायसवाल

समाज के बच्चों का भविष्य शिक्षक के हाथ में होता है-रविन्द्र जायसवाल

*शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस में उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान*   वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सीधा सजीव प्रसारण को जनपद वाराणसी के उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि जी, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, चंद्रशेखर जी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण…
Read More
ग्रापए ने दी वैष्णो देवी आपदा में मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि

ग्रापए ने दी वैष्णो देवी आपदा में मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि

वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, वाराणसी जिला इकाई ने शुक्रवार को शाम को वाराणसी कैंट स्टेशन के सामने मानसरोवर होटल कैंप कार्यालय पर कैंडल मार्च आयोजित कर वैष्णो देवी यात्रा में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश  सचिव ग्रापए नागेश्वर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, पूर्व तहसील अध्यक्ष विजय शंकर चौबे, संगठन सहयोगी अनिल राय सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और कैंडल जलाकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिव नागेश्वर…
Read More
आशा ट्रस्ट ने कैथी के दो अवकाश प्राप्त शिक्षकों को उनके घर पर सम्मानित किया

आशा ट्रस्ट ने कैथी के दो अवकाश प्राप्त शिक्षकों को उनके घर पर सम्मानित किया

आशा लाइब्रेरी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया  चौबेपुर, वाराणसी / शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम के क्रम में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने कैथी के दो अवकाश प्राप्त शिक्षकों को उनके घर पर सम्मानित किया । पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा के प्रधानाध्यापक पद अवकाश से वर्ष 2001 में अवकाश प्राप्त सच्चिदानंद पाण्डेय (85 वर्षीय) और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊगापुर के प्रधानाध्यापक पद से वर्ष 2004 में अवकाश प्राप्त कमला सिंह (81 वर्षीय) को माल्यार्पण,  अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और दैनन्दिनी भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि प्राथमिक…
Read More
प्रधानमंत्री का विज़न, काशी को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल में बदलना है-रविन्द्र जायसवाल

प्रधानमंत्री का विज़न, काशी को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल में बदलना है-रविन्द्र जायसवाल

वाराणसी में पर्यटकों के प्रवास की अवधि को 1 दिन से बढ़ाकर कम से कम 3 दिन करने के लिए 11 नए पैदल मार्ग और 8 यात्रा कार्यक्रम शुरू किए गए  वाराणसी। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पर्यटन और वाराणसी जिला प्रशासन के सहयोग से वाराणसी और सारनाथ के लगभग 250 टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और गाइडों के लिए कमिश्नरी ऑडिटोरियम सभागार में एक जागरूकता और B2B कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने की, साथ ही कमिश्नर एस. राजलिंगम,…
Read More
पंडित कमलापति त्रिपाठी पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजे गए अशोक वानखेड़े

पंडित कमलापति त्रिपाठी पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजे गए अशोक वानखेड़े

पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन ने जयन्ती पर आयोजित किया भव्य समारोह, जुटे पत्रकारिता और राजनीति क्षेत्र के दिग्गज  वाराणसी । पं.कमलापति त्रिपाठी जयन्ती पर आज एक भव्य समागम के बीच एक लाख की धनराशि के साथ कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से अलंकृत किये गये। समारोह के मुख्य अतिथि तथा सुप्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक एवं स्तम्भकार अशोक वानखेड़े ने कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध पत्रकार होने के नाते पराड़कर जी के महान शिष्य एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के हिमायती कमलापति त्रिपाठी के नाम से जुड़ा काशी का यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार मेरे लिये भारतरत्न से भी…
Read More
पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी

पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी

पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा  आशा ट्रस्ट ने 5, 6 और 7 सितंबर के रात्रि विश्राम के लिए केंद्र उपलब्ध कराया चौबेपुर, वाराणसी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 (पीईटी)  आगामी 6 और 7 सितंबर को चार पालियों में होनी है, इस परीक्षा में वाराणसी और गाजीपुर जिले में लगभग 1 लाख 40 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।  पिछले बार के अनुभव बताते हैं कि अभ्यर्थियों और उनके परिजनों विशेष कर महिलाओं को यातायात और रात्रि विश्राम में काफी परेशानी हुई थी ।इसके दृष्टिगत सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा वाराणसी गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भन्दहा कला, कैथी…
Read More