Varanasi

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु सुश्री प्रिया पटेल का चयन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु सुश्री प्रिया पटेल का चयन

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के लिए बहुत ही हर्ष एवं गर्व का विषय है कि सुश्री प्रिया पटेल का चयन एस.जी.एफ.आई. (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता शिवपुरी, मध्य प्रदेश में दिनांक 01.01.2026 से 06.01.2026 तक आयोजित की जाएगी। सुश्री प्रिया पटेल एक कुशल विकेटकीपर एवं दाएं हाथ की मध्यक्रम की प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। वर्तमान में वह बनारस रेल इंजन कारखाना क्रिकेट अकादमी में कोच अनिल राय के कुशल मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सुश्री प्रिया…
Read More
नेत्र परीक्षण शिविर में 154 लोगों की गयी निःशुल्क जांच

नेत्र परीक्षण शिविर में 154 लोगों की गयी निःशुल्क जांच

चयनित 62 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण  चौबेपुर, वाराणसी/ सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं वाराणसी के प्रतिष्ठित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को आशा ट्रस्ट के भन्दहां कला, कैथी केंद्र पर किया गया। शिविर में कुल 154 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 62 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी।  अस्पताल में आवश्यक जांच के उपरान्त बृहस्पतिवार  को ऑपरेशन किया जाएगा । सभी मरीजों को वापस शुक्रवार को अस्पताल की बस द्वारा वापस आशा केंद्र पर पहुंचा दिया जाएगा । नेत्र परीक्षण…
Read More
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले इच्छुक तीर्थयात्री 30 दिसंबर तक करें आवेदन 

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले इच्छुक तीर्थयात्री 30 दिसंबर तक करें आवेदन 

वाराणसी। संयुक्त निदेशक, धर्मार्थ कार्य ने बताया कि धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा कैलाश मानसरोवर की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले उ०प्र० के मूल निवासी को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्राप्त किये जाने वाले इच्छुक तीर्थयात्री 30 दिसंबर को सायं 5:00 बजे तक विभागीय वेब पोर्टल www.updharmarthkarya.in पर उपलब्ध व्यवस्था के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं।
Read More
प्रशासन गांव की ओर थीम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रशासन गांव की ओर थीम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह  के निर्देश के क्रम में व जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार  मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में आज महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर  चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाइजर श्रीमती पारुल राय ,परामर्श दाता सुश्री प्राची जयसवाल द्वारा  कंपोजिट विद्यालय शिवपुर ,जेंडर स्पेशलिस्ट एच ई डब्लू से श्रीमती प्रियंका राय ,श्रीमती रेखा श्रीवास्तव द्वारा कमलापति गर्ल्स इंटर कॉलेज ,जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार एवं रामकिशन तथा धर्मराज द्वारा कंपोजिट…
Read More
किसान दिवस के अवसर पर पांच किसान हुए सम्मानित

किसान दिवस के अवसर पर पांच किसान हुए सम्मानित

वाराणसी।पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आज जनपद वाराणसी के कल्लीपुर में 'किसान सम्मान दिवस' एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले के कृषकों को आधुनिक खेती की नई दिशा दिखाना और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि रामविलास पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों और खलिहानों…
Read More
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल बच्चों के किया गया पुरस्कृत

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल बच्चों के किया गया पुरस्कृत

आशा ट्रस्ट द्वारा चार  विद्यालयों में कराई गई थी परीक्षा  वाराणसी सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में चौबेपुर क्षेत्र के कैथी, भंदहा कला, मोलनापुर एवं ढाखा संविलियन विद्यालयों में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे कक्षा आठ के  सौ से अधिक बच्चे शामिल हुए । परीक्षा में प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 से लेकर 1947 में आजादी मिलने तक की प्रमुख घटनाओं से संबंधित 50 प्रश्न पूछे गये था जिनका बच्चों ने बहुत उत्साह से उत्तर दिया । उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किये बच्चों को संस्था द्वारा पुस्तक का उपहार देकर पुरस्कृत किया गया ।…
Read More
खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अर्बन हाट चौकाघाट वाराणसी में हुआ शुभारंभ

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अर्बन हाट चौकाघाट वाराणसी में हुआ शुभारंभ

 वाराणसी ।  ऊ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी द्वारा खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2025-26 का आयोजन अर्बन हॉट चौकाघाट वाराणसी में दिनांक 20.12.2025 से 29.12.2025 तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उदघाटन श्रीमती पूनम मौर्या अध्यक्ष जिला पंचायत वाराणसी एवं अशोक कुमार तिवारी, महापौर नगर निगम वाराणसी  द्वारा किया गया। इस अवसर पर ए पी जायसवाल सेवानिवृत निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग, वी के सिंह सेवानिवृत सहायक निदेशक खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, डी एस पाण्डेय ज्येष्ठ लेखा परीक्षक,  राकेश मोहन गुप्ता ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, विनोद कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर, श्रीमती अमिता श्रीवास्तव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गाजीपुर, गिरजा प्रसाद जिला ग्रामोद्योग…
Read More
वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन का पंच वार्षिक चुनाव सम्पन्न

वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन का पंच वार्षिक चुनाव सम्पन्न

विजय शंकर मेहता अध्यक्ष, बैजनाथ सिंह महासचिव और रमेश कुमार वर्मा सहित १६ सदस्यीय कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित  वाराणसी। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन का पंच वार्षिक आम चुनाव आज एसोसिएशन कार्यालय इंग्लिशिया लाइन मे निर्वाचन  अधिकारी एडवोकेट भूपेंद्र प्रताप नारायण सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ  जिसमें विजय शंकर मेहता अध्यक्ष, बैजनाथ सिंह महासचिव और रमेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार पांडेय उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह लेखा‌ परिक्षक सहित कुल १५ सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ । उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी कैरम एसोसिएशन के महासचिव बैजनाथ सिंह ने बताया की पूर्व में जारी सूचना के अनुसार  आज‌ दिनांक 21…
Read More
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण 

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी द्वारा जनपद वाराणसी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिवपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कुल 79 बालिकाएं उपस्थित पाई गई और बालिकाओं के साथ मोटिवेशनल सेशन भी लिया गया। विद्यालय की वार्डन विशाखा सिंह को प्रत्येक माह विभिन्न विभाग के अधिकारियों का मोटिवेशनल स्पीच कराने हेतु निर्देशित किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सभी बालिकाओं को बाल विवाह न किए जाने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया और बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। विद्यालय में सफाई तथा अन्य…
Read More
डीएम की अध्यक्षता में  राजातालाब तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में  राजातालाब तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

 *समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों/संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण - जिलाधिकारी      *सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें  -सत्येन्द्र कुमार वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजातालाब तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।  जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल…
Read More