वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अब शिवपुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी

 *मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को शिवपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया*

NTPC

 वाराणसी। वरुणापार क्षेत्र के लोगों की लगातार मांग पर वाराणसी से लखनऊ चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 व लखनऊ से वाराणसी ट्रेन संख्या 20402 का शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से ठहराव शुरू हो गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को प्रातः 6:07 बजे शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 को शिवपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया।

 बताते चलें कि वरुणापार क्षेत्र के लोगों की लगातार मांग पर वाराणसी से लखनऊ चलने वाली इस शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के शिवपुर स्टेशन पर ठहराव हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मंत्री रविन्द्र जायसवाल के वार्ता/चर्चा के अथक प्रयास से उक्त ट्रेन के शिवपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित होने का निर्णय रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया है। जिससे लोगों में खुशियां है।  इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी व क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *