16
Feb
आग की घटना को साहसपूर्वक नियंत्रित करने वाले अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया गया ज्योतिर्मठ, चमोली। 14 फरवरी 2026 को एनटीपीसी की तपोवन परियोजना का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना परिसर में एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख (प्रभारी) नरसिंह पाल सिंह के स्वागत के साथ हुआ। उनके आगमन पर पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया तथा NTPC गीत के सामूहिक गायन से वातावरण संगठनात्मक गौरव से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग समारोह भी…
