UTTAR PRADESH

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में हिंडाल्को टीम का औद्योगिक भ्रमण

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में हिंडाल्को टीम का औद्योगिक भ्रमण

चुर्क, सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तहत हिंडाल्को की एक उच्चस्तरीय टीम ने औद्योगिक भ्रमण किया। टीम का नेतृत्व एवीपी सुश्री सोनाली साओ ने किया।इस दौरान हिंडाल्को टीम ने कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद कर उद्योग से जुड़ी तैयारियों, कौशल विकास और करियर की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। छात्र-संवाद सत्र में सुश्री सोनाली साओ ने विद्यार्थियों की करियर आकांक्षाओं को जाना और उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का मार्गदर्शन दिया।भ्रमण के दौरान टीम ने संस्थान की इलेक्ट्रिकल, माइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और लैंग्वेज लैब का निरीक्षण किया। टीम…
Read More
चपाचप बनारसी और नरेन्द्र नाथ दूबे अडिग की जयन्ती मनायी गई

चपाचप बनारसी और नरेन्द्र नाथ दूबे अडिग की जयन्ती मनायी गई

चन्दौली। लाल टमाटर देहरादून काटो राजा दूननू जून के रचयिता डॉ. अजीत श्रीवास्तव चपाचप बनारसी और वे हमें देखते हैं,हम उन्हें देखते हैं,मेरे उनके देखने में फर्क सिर्फ इतना है कि वो मेरा अवगुण देखते हैं हम तो सिर्फ गुण देखते हैं नरेन्द्र नाथ दूबे अडिग एडवोकेट की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। चंदौली जिला अंतर्गत अलीपुर दीनदयाल नगर मुगलसराय चंदौली में ज्योति कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण में अस्मिता नाट्य संस्थान के संस्थापक/ महासचिव नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता एवं ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक कृष्णा गुप्ता के प्रमुख संयोजन में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इंद्रजीत…
Read More
महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए चलाया जाएगा नमो शक्ति रथ

महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए चलाया जाएगा नमो शक्ति रथ

नमो शक्ति रथ अत्याधुनिक तकनीक से लैस, "नो सी, नो टच" तकनीक से की जायेगी स्क्रीनिंग नमो शक्ति रथ पहल: वाराणसी में महिलाओं के स्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए ऐतिहासिक शुरुआत वाराणसी। प्रधानमंत्री जी के “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान से प्रेरित नमो शक्ति रथ पहल के अंतर्गत वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक महत्त्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाया गया है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर की जल्दी पहचान, निवारक देखभाल और मुफ़्त घर-घर स्क्रीनिंग के माध्यम से समय रहते उपचार सुनिश्चित करना है। इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार…
Read More
प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जी-रामजी योजना की गिनाईं उपलब्धियां

प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जी-रामजी योजना की गिनाईं उपलब्धियां

सोनभद्र। जनपद दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने अखिलेश यादव को “नमूना मॉडल” बताते हुए कहा कि विपक्ष तथ्यहीन बयानबाजी कर रहा है।मीडिया से संवाद के दौरान प्रभारी मंत्री ने जी-रामजी(VB-G-RAM-G) योजना को विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आजीविका को स्थायी आधार देने का काम कर रही है। योजना के तहत अब ग्रामीणों को 125 दिन का सुनिश्चित…
Read More
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मिट्टी में विलीन हुए दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मिट्टी में विलीन हुए दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड

आदिवासी रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार दुद्धी/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की अंतिम विधानसभा सीट 403 दुद्धी से आठ बार विधायक रहे, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता विजय सिंह गोंड का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर लगभग दो बजे उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर आदिवासी परंपरा और गोंड रीति-रिवाज के अनुसार मिट्टी में विलीन किया गया। अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास के बाहर स्थित निजी भूमि में किया गया।इससे पूर्व शुक्रवार तड़के सुबह विजय सिंह गोंड का पार्थिव शरीर दुद्धी कोतवाली क्षेत्र स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचा, जहां…
Read More
अयोध्या ने रामगढ़ को 9 विकेट से हराया, रौनक की धमाकेदार पारी

अयोध्या ने रामगढ़ को 9 विकेट से हराया, रौनक की धमाकेदार पारी

दुद्धी, सोनभद्र। 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को अयोध्या और रामगढ़ की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर अयोध्या के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राकेश ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि मनीष ने 25 रनों का योगदान दिया। अयोध्या की घातक गेंदबाजी के सामने रामगढ़ के बल्लेबाज टिक नहीं सके। अरुण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।…
Read More
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शुरू, 82 हजार से अधिक मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शुरू, 82 हजार से अधिक मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू कर दिया गया है। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है।इस अभियान के तहत जनपद में कुल 82,091 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस वितरण का कार्य बीएलओ के माध्यम से किया जाएगा। सुनवाई की प्रक्रिया 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगी।निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है या जिनका…
Read More
विकसित भारत जी राम जी मिशन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगी नई क्रांति- प्रभारी मंत्री

विकसित भारत जी राम जी मिशन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगी नई क्रांति- प्रभारी मंत्री

सोनभद्र। प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सर्किट हाउस चुर्क में पत्रकारों से वार्ता के दौरान विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी अधिनियम-2025 ग्रामीण भारत के लिए ऐतिहासिक कदम है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस नए अधिनियम के तहत ग्रामीणों को अब 100 नहीं बल्कि 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। यदि काम मांगने पर रोजगार नहीं मिलता है तो बेरोजगारी भत्ता स्वतः मिलेगा। साथ ही मजदूरी में देरी होने पर हर दिन का मुआवजा भी दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि…
Read More
सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के लिए विकास खंडवार तिथियां घोषित

सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के लिए विकास खंडवार तिथियां घोषित

सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी है कि एसआईएस लिमिटेड द्वारा जनपद सोनभद्र में सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए विकास खंडवार पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। भर्ती कैंप के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पंजीयन एवं मेडिकल जांच के लिए 350 रुपये शुल्क जमा करना होगा।जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार भर्ती कैंप की तिथियां विकास खंडवार इस प्रकार निर्धारित की गई हैं म्योरपुर में 12 व 13 जनवरी, बभनी में 14 व 15 जनवरी, नगवां में 16 व 17 जनवरी, घोरावल में 18 व 19 जनवरी, चतरा में…
Read More
कोन ब्लॉक में विधायक खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

कोन ब्लॉक में विधायक खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

सोनभद्र। जनपद के कोन विकास खंड में शुक्रवार को विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग श्री रविन्द्र जायसवाल ने सदर विधायक भूपेश चौबे की विशिष्ट उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया।खेल महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर प्रभारी मंत्री ने खेल मैदान का भ्रमण किया और खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वॉलीबॉल खिलाड़ियों के साथ स्वयं गेंद फेंककर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत कराई। खो-खो प्रतियोगिता में भाग ले रही बालिका खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उनके आत्मविश्वास की…
Read More