UTTAR PRADESH

पांच साल बाद चोरी की स्कूटी बरामद, चालान के मैसेज से खुला मामला

पांच साल बाद चोरी की स्कूटी बरामद, चालान के मैसेज से खुला मामला

सोनभद्र। लखनऊ के अमीनाबाद थाने से चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने पांच साल बाद सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि स्कूटी का चालान होने पर वाहन स्वामी के मोबाइल पर मैसेज आया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।वर्ष 2021 में लखनऊ के मॉडल हाउस अमीनाबाद निवासी विजित गुप्ता की स्कूटी चोरी हो गई थी। उन्होंने अमीनाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन लंबे समय तक प्रयास के बावजूद स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिल सका।बीते 12 नवंबर को स्कूटी का चालान सोनभद्र के मुर्धवा मोड़, रेणुकूट क्षेत्र में हुआ। चालान…
Read More
कोर्ट के सख्त रुख के बाद फरार अभियुक्त पर शिकंजा, घर पर चस्पा हुआ नोटिस

कोर्ट के सख्त रुख के बाद फरार अभियुक्त पर शिकंजा, घर पर चस्पा हुआ नोटिस

सोनभद्र। न्यायालय के सख्त रुख के बाद पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। घोरावल थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरौल निवासी अभियुक्त आकाश कोल पुत्र विजय कोल उर्फ कॉटन के विरुद्ध थाना घोरावल में मुकदमा संख्या 548/25 धारा 64(1), 137(2), 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।प्रकरण की सुनवाई कर रहे माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट सोनभद्र ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना घोरावल पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इसी क्रम में थाना…
Read More
सामाजिक बेड़ियां भी नहीं रोक पाई, मंदिर में प्रेम कहानी का लिखा गया नया अध्याय

सामाजिक बेड़ियां भी नहीं रोक पाई, मंदिर में प्रेम कहानी का लिखा गया नया अध्याय

सोनभद्र। जनपद से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां प्रेम और कानून के सहारे एक बालिग प्रेमी युगल ने सामाजिक दबावों और परिजनों के विरोध को पीछे छोड़ते हुए अपने रिश्ते को वैवाहिक पहचान दी। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की।यह विवाह रॉबर्ट्सगंज स्थित दंडित बाबा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां तमाम विवादों, तनाव और संघर्ष के बाद प्रेम कहानी का सुखद अंत देखने को मिला। दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला…
Read More
डेढ़ वर्षीय मासूम को उठाकर भाग रहा था अज्ञात युवक, महिला की बहादुरी से बचा बच्चा, महिला घायल

डेढ़ वर्षीय मासूम को उठाकर भाग रहा था अज्ञात युवक, महिला की बहादुरी से बचा बच्चा, महिला घायल

दुद्धी/सोनभद्र। कस्बा स्थित रामनगर वार्ड नंबर 7 में शनिवार रात करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति डेढ़ वर्षीय बच्चे को उठाकर भागने लगा। पड़ोस की एक महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी को रोकने की कोशिश की और बच्चे को बचा लिया, हालांकि इस दौरान आरोपी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के अनुसार, डेढ़ वर्षीय आनव जायसवाल पुत्र रजनीकांत जायसवाल घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां घर के अंदर खाना बना रही थी। इसी दौरान घर के पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आया और आनव को…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

 बूथों पर मतदाता सूची को पढ़कर बीएलओ ने सुनाया, वंचित मतदाता शामिल करवा लें नाम सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने रविवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत आदर्श इण्टरमीएट कालेज राबटर््सगंज में बूथ संख्या-14, 15, 16, 17, 18, 19 व 20 का निरीक्षण की। इस दौरान डीएम ने कहा कि आज जनपद में बूथों पर बीएलओ द्वारा बूथ से सम्बन्धित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपना नाम मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन में अवश्य चेक कर लें, यदि किसी भी पात्र नागरिक का नाम…
Read More

विराट हिंदू सम्मेलन में इतिहास, राष्ट्रबोध और एकता का आह्वान

रेणुकूट के गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब, वीर नायकों के गौरवशाली इतिहास को सामने लाने पर जोर रेणुकूट। स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में इतिहास, राष्ट्रबोध और सामाजिक एकता को लेकर ओजस्वी विचार रखे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश जी ने कहा कि देश के इतिहास को जिस तरह पढ़ाया गया, उसमें बार-बार पराजय का भाव दिखाया गया, जबकि हमारे वीर राजाओं और योद्धाओं के शौर्य, त्याग और बलिदान को अपेक्षित स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, बंदा बैरागी जैसे महान योद्धाओं के संघर्ष और विजय…
Read More
कड़कती ठंड में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की मानवीय पहल

कड़कती ठंड में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की मानवीय पहल

अनपरा (सोनभद्र)। कड़कती ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा एक सराहनीय मानवीय पहल की गई। मंडल की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती इंदु सिंह के दिशा-निर्देशन में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के तत्वावधान में सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत रणहोर के खरवारी बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।दिशिता महिला मंडल रेनुसागर सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सतत् प्रयत्नशील रहा है। इसी श्रृंखला में ठंड से राहत दिलाने के लिये आयोजित कम्बल वितरण के कार्यक्रम में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे 101 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे…
Read More
आदर्श ब्राह्मण मंच की बैठक में शशिकांत मिश्रा चुनार तहसील अध्यक्ष बनाए गए 

आदर्श ब्राह्मण मंच की बैठक में शशिकांत मिश्रा चुनार तहसील अध्यक्ष बनाए गए 

अहरौरा, मिर्जापुर। चुनार नगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को आदर्श ब्राह्मण मंच की बैठक आयोजित कि गई बैठक में पंडित शशिकांत मिश्रा को सर्वसम्मति से चुनार तहसील अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में संस्कृत महाविद्यालय चुनार के पूर्व प्राचार्य डॉ ब्रह्मानंद शुक्ला के द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार आदर्श ब्राह्मण मंच के चुनार तहसील इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पं.शशिकांत मिश्रा व उपाध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष सौरभ पुजारी, महामंत्री डॉ.बंगलेश चंद्र पांडेय को बनाया गया।  बैठक में ब्राह्मणों के उत्थान जिम्मेदारी व एक दूसरे का सहयोग करने पर चर्चा किया गया। …
Read More
दिव्यांग, गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया

दिव्यांग, गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया

वाराणसी। भूलना देवी बेचन वर्मा जन सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था ए.के.एम.डी. स्पेशल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में शनिवार को विधायक टी राम ने दिव्यांग, गरीब एवं असहाय लगभग 200 से अधिक लोगों को कंबल वितरण किया, कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करना ईश्वरीय सेवा है।  इस अवसर पर राणा सिंह चौहान, अमित उपाध्याय, डॉ रवि शंकर सिंह, अभिषेक सिंह, डॉ रंजीत यादव, गणेश प्रसाद, अमित सिंह, इंद्रजीत पटेल, डॉ रमाशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, कलावती पटेल, शेखर सिंह, सतीश चंद्र वर्मा, आशुतोष, आनंद, पुष्पांजलि पटेल, चंद्रमणि प्रधान, बच्चे लाल प्रधान, राधेश्याम आदि लोग प्रमुख रूप से…
Read More
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ ही मेले से जुड़े हुए ‘मेला सेवा ऐप’ का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ ही मेले से जुड़े हुए ‘मेला सेवा ऐप’ का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज भ्रमण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया माघ मेला पूरी भव्यता के साथ 03 जनवरी से प्रारम्भ हो गया, यह आयोजन आगामी 15 फरवरी तक चलेगा : मुख्यमंत्री पौष पूर्णिमा पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सकुशल स्नान किया, आगामी 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति स्नान, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान, 23 जनवरी को बसंत पंचमी और फिर माघ पूर्णिमा के साथ ही 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान सम्पन्न होगा प्रयागराज /उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज भ्रमण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए…
Read More