UTTAR PRADESH

मकर संक्रांति की तैयारी जोरों पर :  बाजारों में सजी है खिचड़ी सबंधी खाद्य सामग्रियों की दुकानें

मकर संक्रांति की तैयारी जोरों पर :  बाजारों में सजी है खिचड़ी सबंधी खाद्य सामग्रियों की दुकानें

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में खिचड़ी संबंधी खाद्य सामग्रियों की अस्थाई दुकानें सज गयी हैं। खरीददारों की भी भीड़ इन दुकानों पर देखी जा रही है। तमाम लोग बहन-बेटियों के घर खिचड़ी संबंधी खाद्य सामग्रियों को पहंुचाने के लिए जाते भी देखे जा रहे हैं।  मालूम हो कि मकर संक्रंाति का पर्व 14-15 जनवरी को परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा। इसकी तैयारी नगर से लेकर गांवों में प्रारम्भ हो गयी है। बाजारों में जहां इन खाद्य सामग्रियों की दुकानें सज गयी है और इसकी खरीददारी भी लोग कर रहे हैं वहीं घरों में चूड़ा,…
Read More
मौसम परिवर्तन से रबी फसल पर पड़ सकता है प्रभाव  

मौसम परिवर्तन से रबी फसल पर पड़ सकता है प्रभाव  

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) बसंत ऋतु के आगमन के पहले ही मौसम में हुए बदलाव से रबी की फसल पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। क्यों कि इस साल खेत ज्यादा नम होने के कारण फसल की बुआई करीब एक महीने देर में हुई है। किसानों का कहना है कि यह मौसम रबी फसल के पैदावार पर असर डाल सकता है। इस वर्ष कार्तिक महीने में हुई भारी बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में जलभराव के कारण रबी की फसल की बुआई समय से नहीं हो पाई। आज भी ऐसे तमाम खेत हैं जो गिले पड़े…
Read More
धूप खिलने से लोगों को मिलने लगी राहत…

धूप खिलने से लोगों को मिलने लगी राहत…

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) पिछले कई दिनों से घने कोहरे और कड़ाके की ठण्ढ से ठिठूर रहे लोगों को अब धूप खिलने से राहत मिलने लगी है। रविवार को दूसरे दिन भी आसमान साफ रहा और सुबह से ही धूप खिलनी शुरू हो गयी। खुशनुमा मौसम होने से लोगों को कुछ राहत मिलने लगी है।    मालूम हो कि नूतन वर्ष की शुरुआत होने से पहले ही बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का सितम प्रारम्भ हो गया था। घने कोहरे और गलन के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में भी तमाम लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा जा रहा था।…
Read More
तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो…

तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो…

 भावी प्रत्याशियों के वादे पर मतदाताओं के बीच सुनी जा रही प्रतिक्रिया सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) ‘‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो’’...। ‘साजन चले ससुराल’ फिल्म का यह गाना वर्तमान परिवेश में ऐसे समाज सेवकों पर सटीक बैठ रहा है जो केवल अपनी ही भावनाओं को लोगों के बीच में उजागर करते हैं लेकिन जनता के मन की बात को नहीं सुनते। इससे समाज का कभी भला नहीं हो सकता। ऐसे व्यक्ति भले ही अपने को समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मानते हों मगर यह होते हैं सिर्फ अवसरवादी। अपने किये वादे को गंभीरता से नहीं लेते। यह समय-समय पर निजी…
Read More
नागरिक सुरक्षा वार्डन एवं स्वयंसेवकों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण : एनडीआरएफ के जवानों ने दिया ट्रेनिंग 

नागरिक सुरक्षा वार्डन एवं स्वयंसेवकों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण : एनडीआरएफ के जवानों ने दिया ट्रेनिंग 

डीडीयू नगर। मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा वार्डन एवं स्वयंसेवक का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का चतुर्थ बैच प्रशिक्षण नक्षत्र लौन अलीनगर मुगलसराय में प्रारम्भ हुआ। कृष्णा कुमार इस्पेक्टर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने प्रशिक्षाणिथियों को बताये कि भारत सरकार का एक विशेष बल है, जो प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं (जैसे बाढ़, भूकंप, चक्रवात) के दौरान जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए स्थापित किया गया है। यह गृह मंत्रालय के तहत काम करता है और 2005 के आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गठित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य आपदाओं में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देना है।…
Read More
हर बच्चे में अभिनय का नैसर्गिक गुण होता है, तराशने की जरूरत है – किरण यादव

हर बच्चे में अभिनय का नैसर्गिक गुण होता है, तराशने की जरूरत है – किरण यादव

भोजपुरी फिल्मो की अभिनेत्री किरण यादव ने लाइब्रेरी की छात्राओं से किया संवाद चौबेपुर / हर बच्चे में अभिनय का नैसर्गिक गुण होता है बस उसे तराशने की जरूरत होती है, क्योंकि यह सिर्फ़ प्रतिभा नहीं, बल्कि एक कला है जिसमें भावनात्मक गहराई, शारीरिक अभिव्यक्ति, आवाज का नियंत्रण और निरंतर सीखने की आवश्यकता होती है उक्त बातें भोजपुरी फिल्मो की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री किरण यादव ने भंदहा कला ग्राम स्थित आशा ट्रस्ट द्वारा सचालित लाइब्रेरी में बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कही। लाइब्रेरी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक अभिनेता या अभिनेत्री को अपनी स्वाभाविक प्रतिभा को प्रशिक्षण और अनुशासन से निखारना होता है, जैसे एक मूर्तिकार पत्थर…
Read More
खेलेगा भारत, खिलेगा भारत ही समरस मैराथन का मूल मंत्र – जयवीर सिंह

खेलेगा भारत, खिलेगा भारत ही समरस मैराथन का मूल मंत्र – जयवीर सिंह

लखनऊ में पांच किलोमीटर की दौड़ में धावकों ने दिखाई प्रतिभा रवि ने 15:32 मिनट और शशिलता ने 18:40 मिनट में दूरी पूरी जीता प्रथम पुरस्कार लखनऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में ‘समरस मैराथन’ का लखनऊ में सफल आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “खेलेगा भारतदृखिलेगा भारत की भावना को साकार करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। समरस…
Read More
शिक्षा ही समाज के उत्थान की कुंजी है – बिरेंद्र बिन्द “डाक्टर”

शिक्षा ही समाज के उत्थान की कुंजी है – बिरेंद्र बिन्द “डाक्टर”

बिन्द स्वाभिमान मंच ने नववर्ष मिलन समारोह में किया प्रतिभावानों को सम्मानित  चन्दौली । नियामताबाद विकास खण्ड  के रोहणा गांव स्थित बाबा भुनेश्वर मंदिर प्रांगण में बिन्द स्वाभिमान संघ के तत्वाधान में नव वर्ष मिलन एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । संघ के संस्थापक वीरेंद्र कुमार बिन्द "डाक्टर" द्वारा मेघावी छात्र छात्राओं को वैग कापी पाठन सामग्री व प्रतिष्ठित चिकित्सकों, अध्यापकों, दिव्यांग जनों, क्षेत्र के गणमान्य जनों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिरेंद्र बिन्द "डाक्टर" ने कहा कि बिंद समाज के लोग अब जाग चुके हैं और शिक्षा, राजनैतिक हिस्सेदारी के ओर…
Read More
कनहर नदी में अवैध बालू खनन का आरोप,लीज की आड़ में नदी की धारा से हो रहा खनन, ग्रामीणों में आक्रोश

कनहर नदी में अवैध बालू खनन का आरोप,लीज की आड़ में नदी की धारा से हो रहा खनन, ग्रामीणों में आक्रोश

सोनभद्र। (जी. जी. न्यूज ) म्योरपुर क्षेत्र से होकर बहने वाली कनहर नदी में लीज की आड़ में अवैध बालू खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरपुरा मंदिर घाट और कोरगी घाट के आसपास नदी की मुख्य धारा में मशीनों और पाइपलाइन के जरिए लगातार बालू निकाली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के खनन से नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे भविष्य में जल संकट और पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति पैदा हो सकती है। अवैध खनन के कारण नदी के किनारे कटाव, मछलियों एवं…
Read More
अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 31 जनवरी 

अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 31 जनवरी 

डाला, सोनभद्र।  चोपन विकासखंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के गुरमुरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में विद्यालय प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार आवेदन फार्म विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, जनपद की एनआईसी वेबसाइट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, श्रम विभाग कार्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026…
Read More