UTTAR PRADESH

गोरखपुर महोत्सव-2026 में गोरखपुर के इतिहास एवं वंदे मातरम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन 

गोरखपुर महोत्सव-2026 में गोरखपुर के इतिहास एवं वंदे मातरम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन 

लखनऊ। गोरखपुर महोत्सव -2026 के अंतर्गत 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 के मध्य उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार ,संस्कृति विभाग द्वारा गोरखपुर के इतिहास एवं वंदे मातरम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन चंपा देवी पार्क, रामगढ़ ताल ,गोरखपुर में किया जा रहा है, जिसमें अनेक महत्वपूर्ण दुर्लभ ऐतिहासिक अभिलेख लगाए गए हैं जिसमें गुरु गोरखनाथ से संबंधित पांडुलिपि,मयूटिनी नैरेटिव 1857 गोरखपुर, बंधू सिंह का चित्र विवरण सहित, जनपद गोरखपुर परिक्षेत्र के क्रांतिकारियों की सूची, चौरी-चौरा घटना, काकोरी के क्रांतिकारियों का विवरण तथा गिरफ्तारी की तिथि, गोरखपुर जेल जहां पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी की सजा हुई थी, 1942…
Read More
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के ईआरओ यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि निर्वाचक नामावली में कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए जबकि कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो जाए। चन्दौली। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण से जुड़े अधिकारियों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आईटीआई रेवसा सभागार में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशानिर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन करने, पूरी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ कार्य करने तथा सभी बीएलओ के साथ समन्वय बनाते…
Read More
मकर संक्रान्ति पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा

मकर संक्रान्ति पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा

वाराणसी। सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025- 39 (2)/2016, दिनांक 17 नवम्बर, 2025 द्वारा वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2 (11) में वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची के पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी, 2025 (गुरुवार) को निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1831 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषितं किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त लिये गये…
Read More
कांग्रेस जनों ने केक काटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन 

कांग्रेस जनों ने केक काटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन 

चन्दौली । मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज ईस्टर्न बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, वायनाड से सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेसजनों ने इस मौके पर केक काटकर खुशी का इजहार किया, उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना व कामना की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर संदीप विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी जी ऊर्जावान, ओजस्वी वक्ता, गरीबों की मसीहा, निडर और जनता के हितों के…
Read More
युवा चेतना दिवस पर डाला बारी में विचार गोष्ठी व पदयात्रा का आयोजन

युवा चेतना दिवस पर डाला बारी में विचार गोष्ठी व पदयात्रा का आयोजन

डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)-स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा चेतना दिवस के तहत एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा डाला बारी स्थित खन्ना कैंप में विचार गोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद स्वामी विवेकानंद के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं ने हाथों में बैनर लेकर समाज में सकारात्मक चेतना का संदेश दिया।कार्यक्रम में संच गुरमुरा के प्रमुख इंद्रदेव, एकल विद्यालय अभियान के संगठन…
Read More
इफको फूलपुर द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम

इफको फूलपुर द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम

फूलपुर। इफको फूलपुर इकाई द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्राम पंचायत भवन, चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे-भूलई, फूलपुर में जरूरतमंद ग्रामीणों विशेष कर दिव्यांगों एवं महिलाओं के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंबलों का वितरण श्री पी.के. सिंह, महाप्रबंधक, इफको (फूलपुर इकाई) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही  कमलेश यादव (प्रधान प्रतिनिधि),  विजय विश्वकर्मा, शम्भू शेखर,  पंकज पांडेय,अध्यक्ष (इफको कर्मचारी संघ),  संत लाल यादव, विजय कुमार यादव (महामंत्री इफको इम्प्लॉयीज यूनियन)धर्म सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इफको के इस जनकल्याणकारी प्रयास की…
Read More
वारंटियों पर कसा शिकंजा, 24 घंटे में 98 गिरफ्तार

वारंटियों पर कसा शिकंजा, 24 घंटे में 98 गिरफ्तार

सोनभद्र। सघन अभियान में रॉबर्ट्सगंज थाना रहा सबसे आगेजनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन अभियान रंग लाता नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 11 जनवरी को 24 घंटे का विशेष अभियान चलाकर जनपद भर से 98 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ की। इस अभियान में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस सबसे आगे रही, जहां से सर्वाधिक 19 वारंटी अभियुक्तों…
Read More
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिला स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिला स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किया

जनपद में 250 महिलाओं को ई-रिक्सा संचालन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है मुनारी की पूनम ने बताया कि ई-रिक्शा से वो प्रतिदिन लगभग 1800 रुपए तक की आय अर्जित करती है जनपद के जिला प्रशिक्षण संस्थान, रेलवे स्टेशन व अन्य संस्थानों पर स्वयं सहायता समूह की दीदियों का कैन्टीन खुलवाया जाए-उप मुख्यमंत्री वाराणसी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में रविवार को सर्किट हाउस सभागार में बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि करने व लखपति दीदी के सपने को साकार करने हेतु तीन नवीन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ग्राम…
Read More
शास्त्री जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे- केशव प्रसाद मौर्य 

शास्त्री जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे- केशव प्रसाद मौर्य 

श्री लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रसेवा के आदर्श हम सभी को सदैव कर्तव्यपथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को अपने कैम्प कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि  अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श हम सभी को सदैव कर्तव्यपथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे।  उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की स्मृतियों को नमन करते…
Read More
प्रदेश के विभिन्न विभागों के 20000 से भी अधिक कर्मचारी करेंगे विधानसभा पर प्रदर्शन

प्रदेश के विभिन्न विभागों के 20000 से भी अधिक कर्मचारी करेंगे विधानसभा पर प्रदर्शन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, जे एन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक 20 जनवरी के विधानसभा घेराव, धरना ,प्रदर्शन कार्यक्रम पर लगी अंतिम मोहर मुख्य सचिव नहीं ले रहे हैं कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान, मुख्यमंत्री को भी लिखे जा चुके हैं दर्जनों पत्र लखनऊ / राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जिसमें संबद्ध संगठनों के अध्यक्ष ,महामंत्री जनपद शाखाओं के अध्यक्ष मंत्री एवं संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी  शामिल हुए। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी की अध्यक्षता में लखनऊ में संपन्न हुई बैठक में 100…
Read More