UTTAR PRADESH

संगम नगरी की पावन धरा पर मानवता की थाली का हुआ सम्मान

संगम नगरी की पावन धरा पर मानवता की थाली का हुआ सम्मान

प्रयागराज में ‘संगम गौरव सम्मान’ से नवाजी गई रेणुकूट की सामाजिक संस्था रेणुकूट। संगम नगरी प्रयागराज की पावन धरा पर नगर रेणुकूट में प्रतिदिन असहाय, निर्धन एवं भूखे जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित संस्था मानवता की थाली को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए ‘संगम गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था को समाज के निम्न वर्ग के लोगों के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया।सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की ओर से प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित शंकर लाल सोसायटी हॉल में भव्य रूप से किया गया।…
Read More
दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कठोर कैद, पीड़िता को मिलेगा 30 हजार मुआवजा

दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कठोर कैद, पीड़िता को मिलेगा 30 हजार मुआवजा

सोनभद्र:- करीब साढ़े छह वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी को सख्त सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई पूरी करते हुए दोषसिद्ध पाए गए द्वारिका धरिकार को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में उसे एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। लगाए गए अर्थदंड में से 30 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने का…
Read More
कर अधिवक्ता सशक्त होंगे तभी जीएसटी व्यवस्था मजबूत होगी – जानकी शरण पाण्डेय

कर अधिवक्ता सशक्त होंगे तभी जीएसटी व्यवस्था मजबूत होगी – जानकी शरण पाण्डेय

लखनऊ  | टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन, लखनऊ के तत्वावधान में आज वस्तु एवं सेवा कर (GST) विषय पर एक महत्वपूर्ण विधिक परिचर्चा एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह छठे तल, राज्य कर भवन, 5-मीराबाई मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन  जानकी शरण पाण्डेय   मुख्य अतिथिके रूप में उपस्थित रहे । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कर अधिवक्ता सशक्त होंगे तभी जीएसटी व्यवस्था मजबूत होगी । इसके साथ ही जीएसटी कानून से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, कर अधिवक्ताओं की भूमिका तथा बार की गरिमा एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला । इस अवसर पर कर कानून…
Read More
कड़ाके की ठंड में श्रावणी मेला समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

कड़ाके की ठंड में श्रावणी मेला समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

अनपरा /सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना के कॉलोनी परिसर स्थित रामलीला मैदान में कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री रामलीला एवं श्रावणी मेला समिति,अनपरा तापीय परियोजना के सकारात्मक पहल से संपन्न हुआ,जिसमें आस पास के सैकड़ों गरीब,बुजुर्ग और असहाय लोगों को राहत मिली। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना इं जेपी कटियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक 'अ' एवं 'ब' ताप इं दूधनाथ,महाप्रबंधक (जानपद) इं राजीव कुमार,महाप्रबंधक (प्रशासन) इं निखिल चतुर्वेदी,महाप्रबंधक 'द' ताप इं प्रशांत त्रिपाठी उपस्थित रहे…
Read More
बकाए मानदेय भुगतान को लेकर रसोईया संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

बकाए मानदेय भुगतान को लेकर रसोईया संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र की रसोईयाँ संघ ने सोमवार को बकाए मानदेय की भुगतान को लेकर एसडीएम निखिल यादव को ज्ञापन सौपकर मानदेय भुगतान की मांग की हैं।रसोईयाँ संघ की प्रदेश उपाध्याय उषा साहू ने बताया कि रसोईयों का 3 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं, जिससे रसोईयाँ भुखमरी के कगार पर आ गई हैं।उन्होंने एसडीएम से मांग किया हैं कि बकाए मानदेय का भुगतान जल्द कराया जाय ताकि रसोईयाँ अपनी आजीविका सामान्य तरीके से चला सके। इस दौरान भगवन्ति, राजकुमारी,बुधनी, फूलवंती,मालती और कलावती सहित अन्य रसोईयाँ मौजूद रहीं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर…
Read More
नगर निकायों मे संभव दिवस का आयोजन, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

नगर निकायों मे संभव दिवस का आयोजन, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जन शिकायतों की सुनवाई और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले ‘सम्भव’ दिवस के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने की। जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबर में 4, रेनुकूट में 4, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार…
Read More
युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से लिया जीवन का संकल्प

युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से लिया जीवन का संकल्प

डाला(राकेश जायसवाल)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा तरुण्य युवा कार्यक्रम के तहत चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़रछ स्थित भालुकूदर टोले में सोमवार को प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के दूरस्थ क्षेत्र में पहली बार इस स्तर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और ग्रामीण शामिल हुए।कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों, मूल्यों और युवाओं के प्रति उनके दृष्टिकोण पर संवाद हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश चंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति को दर्शाता पारंपरिक कर्मा नृत्य…
Read More
डाला सब स्टेशन से जुड़े कई फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद

डाला सब स्टेशन से जुड़े कई फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद

डाला । डाला सब स्टेशन से निकलने वाले कई फीडरों की बिजली आपूर्ति नई लाइन निर्माण कार्य के चलते तीन दिन तक बाधित रहेगी। यह जानकारी 132 केवी उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार ने दी,उन्होंने बताया कि 10 एमवीए-1 और 10 एमवीए-2 से संचालित रेक्सहवा, धौठाटोला, रासपहाड़ी और घमनवा फीडरों की बिजली आपूर्ति 13, 14 और 15 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन लगभग आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।इन फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समयावधि से पहले अपने आवश्यक घरेलू कार्य निपटा लें।
Read More
पेड़ पर लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, गांव में मचा कोहराम

पेड़ पर लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, गांव में मचा कोहराम

डाला(राकेश जायसवाल)। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के जरगांखाड़ी टोले में रविवार देर शाम एक किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। महुआ के पेड़ पर गमछे के सहारे लटके किशोर को देखकर परिजन अवाक रह गए। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय टिनू कुमार पुत्र छोटे लाल पठारी, निवासी जरगांखाड़ी, अपने घर से करीब पांच मीटर की दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब उसे देखा तो तत्काल चोपन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर सामुदायिक…
Read More
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लखनऊ विश्वविद्यालय में 21 पुस्तकों का विमोचन किया

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लखनऊ विश्वविद्यालय में 21 पुस्तकों का विमोचन किया

नैतिक मूल्यों के बिना शिक्षा समाज को दिशा नहीं दे सकती -उच्च शिक्षा मंत्री  राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के बौद्धिक पुनर्जागरण का माध्यम - मंत्री योगेंद्र उपाध्याय लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के रूप में कला, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित 21 पुस्तकों का  विमोचन किया। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की  अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने की। भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की महत्त्वाकांक्षी ‘भारत बौद्धिक्स’ योजना के अंतर्गत पुस्तकों का  विमोचन…
Read More