UTTAR PRADESH

योगी सरकार का बड़ा निर्णय, स्टांप और पंजीयन शुल्क में व्यापक कटौती, जनता को मिलेगी सीधी राहत….

योगी सरकार का बड़ा निर्णय, स्टांप और पंजीयन शुल्क में व्यापक कटौती, जनता को मिलेगी सीधी राहत….

दान विलेख, किरायेदारी विलेख और महिलाओं के पक्ष में रजिस्ट्री पर योगी सरकार की बड़ी रियायत* प्रदेश के नागरिक अब मात्र ₹10 हजार के भीतर करा सकेंगे संपत्ति का पारिवारिक बंटवारा महिलाओं की रजिस्ट्री पर 1% की मिलेगी विशेष छूट, ₹1 करोड़ तक के रजिस्ट्रेशन पर लागू विवादों में कमी, पारदर्शिता और सुगम पंजीकरण पर योगी सरकार का फोकस लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आम नागरिकों, महिलाओं, छोटे व्यवसायियों और परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से स्टांप एवं पंजीयन शुल्क से जुड़ी महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहल कर रही है। इसके तहत, दान विलेख, किरायेदारी विलेख…
Read More
सिंगरौली ने राबर्ट्सगंज को 75 रनों से हराया

सिंगरौली ने राबर्ट्सगंज को 75 रनों से हराया

दुद्धी, सोनभद्र। 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को सिंगरौली (मध्य प्रदेश) और एचपी क्रिकेट एसोसिएशन राबर्ट्सगंज के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर सिंगरौली के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए। इसमें विपिन ने 56 रन, शिवम पांडेय ने 54 रन और संजू ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राबर्ट्सगंज की ओर से गेंदबाजी में मनीष यादव ने 3 विकेट, जबकि शुभम और मनीष दुबे ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में राबर्ट्सगंज की टीम 17.5 ओवर में 152 रन…
Read More
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती के निर्देश

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती के निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक लोडेड वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में चिन्हित 117 स्थानों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित साइनेंज बोर्ड लगाए जाएं। अनावश्यक और गलत तरीके से बने स्पीड ब्रेकरों को मानक के अनुसार दुरुस्त किया जाए। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के आसपास एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश भी दिए गए ताकि समय पर घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जा सके।जिलाधिकारी ने स्कूल वाहनों की नियमित जांच…
Read More
नौडीहा ग्राम पंचायत में शीतलहर व सर्पदंश से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान

नौडीहा ग्राम पंचायत में शीतलहर व सर्पदंश से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान

सोनभद्र। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में मंगलवार को कोन ब्लॉक के नौडीहा ग्राम पंचायत में शीतलहर और सर्पदंश से बचाव को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर शीतलहर से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि अत्यधिक ठंड के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्कता बरतें। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अनुज कुमार और सिकंदर प्रसाद उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को आपदा से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Read More
गोंगपा स्थापना दिवस में शामिल होने परास पानी से आदिवासी ग्रामीणों का जत्था अमरकंटक रवाना

गोंगपा स्थापना दिवस में शामिल होने परास पानी से आदिवासी ग्रामीणों का जत्था अमरकंटक रवाना

डाला, सोनभद्र(राकेश जायसवाल) राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के परास पानी गांव से मंगलवार को महिला-पुरुषों की बड़ी टोली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोगपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुई। लगभग डेढ़ सौ से अधिक आदिवासी महिला और पुरुष दोपहर करीब तीन बजे अमरकंटक के लिए निकले।मिली जानकारी के अनुसार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का स्थापना दिवस 14 जनवरी को अमरकंटक, जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोटा ग्राम पंचायत के टोला परास पानी से तीन बसों में सवार होकर आदिवासी ग्रामीण अमरकंटक रवाना हुए। इस दल का नेतृत्व…
Read More
युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण का दिया गया सशक्त संदेश

युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण का दिया गया सशक्त संदेश

चोपन/सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चोपन ब्लॉक सभागार में मंगलवार दोपहर 3 बजे भव्य विद्यार्थी संगोष्ठी एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के साथ शिक्षक,संगठन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज जी ने विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण…
Read More
उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के मुकेश जायसवाल अध्यक्ष सचिव बने प्रमोद मिश्रा 

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के मुकेश जायसवाल अध्यक्ष सचिव बने प्रमोद मिश्रा 

 अनपरा, सोनभद्र l उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा शाखा अनपरा का चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मुकेश जायसवाल को अध्यक्ष और प्रमोद मिश्रा को सचिव चुना गया l इसके अलावा राकेश कुमार जायसवाल कार्यवाहक अध्यक्ष, दीपक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुभाष कुमार उपाध्यक्ष, अंबुज कुमार अतिरिक्त मंत्री, उपेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार मधुकर संगठन मंत्री, शैलेश यादव सह-संगठन मंत्री, मानस राय प्रचार मंत्री, बृजेश कुमार सिंह लेखा निरीक्षक, सुनील देव, प्रिंस जायसवाल, उपेंद्र कुमार, राम अवध गुप्ता, संदीप शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, राजू यादव एवं राजेश कुमार गुप्ता…
Read More
नगर क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में एसजेपीयू व एएचटीयू की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

नगर क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में एसजेपीयू व एएचटीयू की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक महिला सम्मान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में एसजेपीयू और एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने की। बैठक में कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों, देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।नगर क्षेत्राधिकारी ने बच्चों के विरुद्ध हो रहे…
Read More
बिल्ली मारकुंडी खनन हादसे मे सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिला….

बिल्ली मारकुंडी खनन हादसे मे सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिला….

मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख की सहायता ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी इलाके में 15 नवंबर को हुए दर्दनाक खनन हादसे के बाद अवैध और असुरक्षित खनन का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों से मिलने सोमवार को समाजवादी पार्टी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना जताई और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ…
Read More
बघमंदवा में पुआल का भूसा बनाते वक्त युवक का हाथ मशीन में फंसा, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

बघमंदवा में पुआल का भूसा बनाते वक्त युवक का हाथ मशीन में फंसा, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघमंदवा में मंगलवार की सुबह पुआल का भूसा बनाते वक्त एक युवक का हाथ कुट्टी काटने वाली मशीन में फंस गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जाताजुआ गांव के पास बघमंदवा में 18 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र मुंद्रिका प्रसाद निवासी जाताजुआ पुआल का भूसा बनाने वाली कुट्टी मशीन में पुआल डाल रहा था। कि एकाएक उसका हाथ मशीन में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के…
Read More