14
Jan
जनपद फिरोजाबाद स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर का 01 करोड़ रुपए की धनराशि से सौंदर्यीकरण किया जाएगा* लखनऊ: पर्यटन विभाग ने फिरोजाबाद जनपद के बहुचर्चित पसीना वाले हनुमान मंदिर के पर्यटन के विकास का निर्णय लिया है। लगभग 2000 वर्ष प्राचीन माने जाने वाले इस ऐतिहासिक मंदिर को शासन स्तर से अनुमोदित कार्य योजना के अंतर्गत एक करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विभाग का यह प्रयास फिरोजाबाद को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है। फिरोजाबाद…
