16
Jan
सोनभद्र। जनपद में सड़क, पुल, गेस्ट हाउस मरम्मत, बाईपास और हेलीपैड निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग की बैठक आयोजित की गई।बैठक में राबर्ट्सगंज बाईपास निर्माण, बरसात में जलभराव और नदी कटान रोकने, डाकबंगले के सौंदर्यीकरण और प्रमुख स्थानों पर हेलीपैड निर्माण पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रमुख स्थलों पर स्थायी हेलीपैड बनाए जाएं।
