UTTAR PRADESH

ओबरा विधानसभा में मतदाता सूची वाचन, रोल ऑब्जर्वर ने किया बूथों का निरीक्षण

ओबरा विधानसभा में मतदाता सूची वाचन, रोल ऑब्जर्वर ने किया बूथों का निरीक्षण

सोनभद्र । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आज जनपद भ्रमण के दौरान मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाताओं के समक्ष आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया।ओबरा विधानसभा क्षेत्र के आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 305, 306, 307, 308 एवं 309 पर मतदाता सूची वाचन की प्रक्रिया कराई गई। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से सूची को ध्यानपूर्वक सुनने और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराने की अपील की गई।
Read More
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की प्रथम किश्त जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की प्रथम किश्त जारी

विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल ने किया स्वीकृति पत्र का वितरण  चंदौली। प्रधानमन्त्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में आवेदकों द्वारा भरे जा रहे आन लाईन आवेदन पत्रों की गहन जाँच नगर निकाय और तहसील के द्वारा की जा रही है। इस प्रक्रिया में पात्र पाए गए जिन आवेदकों के बैंक खातों का वेरिफिकेशन हो चुका है, ऐसे 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आज लखनऊ में इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में आवास निर्माण के लिए एक लाख की प्रथम किश्त जारी की गयी । इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने…
Read More
हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में आयोजित लफ़्ज़ों का कारवां” कवि सम्मेलन सम्पन्न

हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में आयोजित लफ़्ज़ों का कारवां” कवि सम्मेलन सम्पन्न

पीडीडीयू नगर।“लफ़्ज़ों का कारवां” कवि सम्मेलन 18 जनवरी,रविवार को संगम पैलेस में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. तृषा श्री ने सरस्वती वंदना से की और बड़े आसान लफ्जों में उसे सरे आम लिखता हूँ,सुनाया किसी के हाथ पीले हो रहे हैं,हमारे नैन गीली हो रही हैं।उन्नति शर्माने सुनाया अधरों का तिल देखा जाएगा गा कर सबका दिल जीत लिया,कल्याण सिंह विशाल ने सुनाया खुश हो ना सुना कर सबके दिल पर राज किया,प्रतीक गुप्ताने सुनाया…
Read More
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला थाना में परिवार परामर्श कार्यक्रम, 6 मामलों में समझौता

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला थाना में परिवार परामर्श कार्यक्रम, 6 मामलों में समझौता

सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत शनिवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में परिवार परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने किया। परामर्श के दौरान कुल 8 पारिवारिक प्रकरण सामने आए। इनमें से 6 मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत और समझाइश के जरिए सुलह-समझौता कराया गया। इससे परिवारों में आपसी सहमति बनी और विवाद शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुए।शेष 2 मामलों में दोनों पक्षों को आपस में विचार-विमर्श के लिए आगे की तिथि दी गई है।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और…
Read More
फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस की सख्ती, गांव में डुगडुगी बजवाकर कराई मुनादी

फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस की सख्ती, गांव में डुगडुगी बजवाकर कराई मुनादी

सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। अदालत में पेश होने का अंतिम अवसर देते हुए पुलिस ने अभियुक्त के गांव में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई और स्पष्ट चेतावनी दी कि तय समय पर हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त अमित मौर्या पुत्र संतोष मौर्या, निवासी ग्राम नौगवां पेढ़ की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद माननीय सत्र न्यायाधीश/स्पेशल पॉक्सो न्यायालय सोनभद्र द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का…
Read More
अमिला धाम घाटी में ऑटो पलटा, महिला की मौत,12 लोग घायल

अमिला धाम घाटी में ऑटो पलटा, महिला की मौत,12 लोग घायल

कोन, सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के अमिला धाम घाटी में शनिवार की देर शाम अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मनहठवा गांव निवासी बिगनी देवी (35) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लोग एक ऑटो में सवार होकर कोन ब्लॉक के बागेसोती गांव जा रहे थे। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही ऑटो अमिला धाम घाटी पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट…
Read More
मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन, बीएलओ ने घर-घर किया जागरूकता कार्य

मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन, बीएलओ ने घर-घर किया जागरूकता कार्य

सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में शनिवार 18 जनवरी को जनपद सोनभद्र के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने, हटाने अथवा संशोधन से जुड़ी जानकारी दी गई।बीएलओ के पास फॉर्म-6, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे, ताकि पात्र नागरिक तत्काल आवेदन कर सकें। कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी के लिए सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार बूथों का भ्रमण करते रहे और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री…
Read More
उम्र नहीं जज्बा तय करता है खिलाड़ी, बुजुर्गों ने रस्सा-कस्सी में दिखाया दम

उम्र नहीं जज्बा तय करता है खिलाड़ी, बुजुर्गों ने रस्सा-कस्सी में दिखाया दम

सोनभद्र। सोनभद्र में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के तहत अमृत खेल योजना में बुजुर्ग खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और ताकत के साथ भाग लेकर सभी को प्रेरित कर दिया।रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के पटवध बिड़ला स्कूल परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित इस खेल महाकुंभ में जब बुजुर्ग खिलाड़ियों ने दमखम के साथ रस्सी खींची, तो दर्शक तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में कोटा ग्राम सभा की टीम ने जीत हासिल की। सदर विधायक भूपेश चौबे…
Read More
बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, क्षेत्र में शोक

बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, क्षेत्र में शोक

शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शक्तिनगर से ज्वालामुखी जाने वाले मार्ग पर लायंस स्कूल मोड़ के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार उदय कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उदय कुशवाहा एनटीपीसी कॉलोनी, शक्तिनगर का निवासी था।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व कॉलोनी के लोग अस्पताल पहुंच गए। युवक की असामयिक मौत…
Read More
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, कमरे में मिला विषाक्त पदार्थ

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, कमरे में मिला विषाक्त पदार्थ

बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला बखरिहवा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राममिलन प्रजापति (28) पुत्र तुलसी दास प्रजापति के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार राममिलन रात में अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर सोया था। दिन में काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने खपरैल हटाकर कमरे में प्रवेश किया, जहां वह मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर धनवंतरी चिकित्सालय, रिहंद नगर के शीतगृह में रखवा…
Read More