UTTAR PRADESH

अल्ट्राटेक डाला द्वारा किया गया जरूरतमंदो को कंबल वितरण

अल्ट्राटेक डाला द्वारा किया गया जरूरतमंदो को कंबल वितरण

डाला। (जी.जी.न्यूज) अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला सीमेंट वर्क्स के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के मार्गदर्शन ,खान प्रमुख विवेक खोसला एवं मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में सोमवार को भलुवाटोला में 400 से अधिक गरीब जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क कंबल वितरण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष, ओबरा श्रीमती चांदनी देवी ग्राम पंचायत बिल्ली प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ,इकाई प्रमुख संदीप  हिवरेकर , मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत, खान प्रमुख विवेक खोसला ,धर्मेंद्र कुमार पांडे , सुरेश जोशी एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे । इकाई…
Read More
दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण 

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण 

अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर  की वरिष्ठ सदस्या  इन्दू सिंह के दिशा निर्देशन में सामाजिक कार्यो के लिए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर सदैव अग्रणी रही है। इसी क्रम में प्रेक्षागृह के प्रांगण में 81 गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण किया गया है। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन एवं निशा पांडेय ने संयुक्त रूप से सम्बोधन में कहा कि “आज के इस पुनीत अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान करना केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवीय…
Read More
वनिता समाज के तत्वावधान में आयोजित ‘आनंद मेला 2025–26’ रहा सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक

वनिता समाज के तत्वावधान में आयोजित ‘आनंद मेला 2025–26’ रहा सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक

सोनभद्र। वनिता समाज, शक्तिनगर के तत्वावधान में एनटीपीसी सिंगरौली स्थित केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को आयोजित दो दिवसीय ‘आनंद मेला 2025–26’ का 18 जनवरी 2026 को सफल, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने परिवार सहित सहभागिता कर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मनोरंजन से परिपूर्ण इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया। मेले का शुभारंभ 17 जनवरी 2026 को सायं 5:00 बजे किया गया था। मुख्य अतिथि  संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली,  ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सामुदायिक एकता, पारिवारिक…
Read More
15 मार्च तक ठीक करें खतौनी वरना होगी कठोर कार्रवाई – जिलाधिकारी

15 मार्च तक ठीक करें खतौनी वरना होगी कठोर कार्रवाई – जिलाधिकारी

 चन्दौली । जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि तहसील चकिया के समस्त ग्रामों के खतौनी में खातेदारों/सहखातेदारों के गाटों के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों एवं लोप का संशोधन अभियान चलाकर दिनांक-19.01.2026 से 15.03.2026 तक किया जाना है।उक्त के क्रम में समस्त लेखपाल / राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के राजस्व ग्रामों निम्न समय सारणी के अनुसार कार्य का सम्पादन करेंगे। लेखपाल अपने स्तर पर 15 दिवस के अन्दर सत्यापन की कार्यवाही करेंगे व राजस्व निरीक्षक द्वारा आवेदन की जॉच 10 दिवस के अन्दर सम्पन्न करेंगे एवं तहसीलदार द्वारा आवेदन की जॉच 07 दिवस के अन्दर पूर्ण कर…
Read More
उद्गार’ की 132वी कवि गोष्ठीे का भव्य आयोजन

उद्गार’ की 132वी कवि गोष्ठीे का भव्य आयोजन

‘उद्गार’ साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा स्याही प्रकाशन के उद्गार सभागार में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन संपन्न काशी। नगर के साहित्यिक परिदृश्य में निरंतर सक्रिय ‘उद्गार’ साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा स्याही प्रकाशन के उद्गार सभागार में मासिक कवि गोष्ठी का भव्य, गरिमामयी एवं अत्यंत सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस साहित्यिक समागम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. डी. आर. विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात कवि एवं चिंतक डॉ. राकेश चंद्र पाठक ‘महाकाल’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  एन. बी. सिंह की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान की। गोष्ठी में स्याही प्रकाशन के प्रकाशक एवं प्रधान संपादक पंडित छतिश द्विवेदी…
Read More
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत यूपी ने रचा देश में नया कीर्तिमान

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत यूपी ने रचा देश में नया कीर्तिमान

हर नागरिक को पक्का आवास प्रधानमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता - मंत्री ए के शर्मा लखनऊ। प्रधानमंत्री के सबके लिए पक्का आवास के संकल्प को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी गरीबों के लिए एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लगभग दो लाख  लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल ₹2,094 करोड़ की राशि 2.09 लाख लाभार्थियों को जारी की। इस अवसर पर नगर विकास एवं…
Read More
आधुनिक युग के महानायक पिताश्री ब्रह्मा बाबा का मनाया अव्यक्त आरोहण दिवस

आधुनिक युग के महानायक पिताश्री ब्रह्मा बाबा का मनाया अव्यक्त आरोहण दिवस

 रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) आदि सनातन दैवी सांस्कृतिक उत्कर्ष के आधुनिक युग के महानायक और ईश्वरीय चेतना के अवतार पिता श्री ब्रह्मा बाबा का 57 वॉ अव्यक्त आरोहण दिवस ब्रह्माकुमारीज के विकास नगर स्थित स्थानीय सेवा केंद्र पर विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। परमात्मा शिव के दिव्य साक्षात्कार के बाद हुए आध्यात्मिक परिवर्तन के फलस्वरूप पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक बनकर संपूर्ण मानवता को एक नई राह दिखाया। उन्होंने  अपनी संपूर्ण चल और अचल संपत्ति को ईश्वरीय सेवार्थ समर्पित कर नारियों का आध्यात्मिक सशक्तिकरण करने…
Read More
मेदिनी आवासीय विद्यालय की रखी नींव

मेदिनी आवासीय विद्यालय की रखी नींव

सोनभद्र। ग्राम पंचायत पड़रछ चोपन में मेदिनी आवासीय विद्यालय की नींव रखने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चेरो वंश के प्रतापी महाराजा मेदिनी राय चेरो व भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आदिवासी राजवंश के तत्वावधान में निरन्तर चलाये जा रहे चेरो जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कमेटी के सहयोग से मेदिनी आवासीय विद्यालय  की नींव रखी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक पंकज सिंह चेरो ने अपने कर कमलों द्वारा शिक्षण संस्थान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर नींव…
Read More
असहाय बुजुर्ग, विकलांगों को कंबल वितरित किया गया

असहाय बुजुर्ग, विकलांगों को कंबल वितरित किया गया

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सफारीपुर में क्षेत्र पंचायत पवन कुमार शुक्ला एवं राष्ट्रीय लोक दल जिला संगठन महासचिव के द्वारा लगभग 50 गरीब असहाय बुजुर्ग,  विकलांगों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, रामसेवक पटेल, भोले बाबा, मीडिया प्रभारी विकास पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि गरीब असहाय लोगों की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल पार्टी हमेशा से ही गरीबों और असहायों के साथ खड़ी रही है। इस अवसर…
Read More
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 ,सिंगल क्लिक से 2 हजार करोड़ की पहली किश्त जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 ,सिंगल क्लिक से 2 हजार करोड़ की पहली किश्त जारी

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेशभर के लगभग दो लाख लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में 2 हजार करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित किए गए। इस अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में दिखाया गया।कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, परियोजना निदेशक डूडा सुधांशु शेखर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेश के छह जनपदों के लाभार्थियों से…
Read More