UTTAR PRADESH

परियोजना कॉलोनी से आवास खाली कराने का दबाव, प्राचार्य व प्राध्यापकों ने मंत्री को सौंपा पत्रक

परियोजना कॉलोनी से आवास खाली कराने का दबाव, प्राचार्य व प्राध्यापकों ने मंत्री को सौंपा पत्रक

ओबरा/सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने मंगलवार को अनुसूचित जाति/जनजाति एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार से भेंट कर ओबरा तापीय विद्युत परियोजना प्रबंधन की कार्यप्रणाली के विरुद्ध पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से परियोजना कॉलोनी में आवंटित आवासों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के खाली कराने के लिए बनाए जा रहे अनुचित दबाव की जानकारी दी गई।प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अधीन पूर्णतः सरकारी संस्था है। इसके सभी प्राचार्य एवं प्राध्यापक प्रथम श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी हैं। महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1982…
Read More
बेठिगांव संपर्क मार्ग का विधायक भूपेश चौबे ने किया शिलान्यास, योजनाओं के लाभार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

बेठिगांव संपर्क मार्ग का विधायक भूपेश चौबे ने किया शिलान्यास, योजनाओं के लाभार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

सोनभद्र। सदर विकास खंड के बेठिगांव संपर्क मार्ग का मंगलवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने शिलान्यास किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व कार्ड वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पढ़ाई, इलाज, आवास, सुरक्षा और सम्मान हर स्तर पर जनता का ध्यान रख रही है। अब इलाज के अभाव में किसी गरीब की जान नहीं जाएगी। आयुष्मान योजना के तहत गंभीर…
Read More
4.93 करोड़ से डाला-ओबरा सड़क का होगा कायाकल्प, राज्य मंत्री ने किया भूमि पूजन

4.93 करोड़ से डाला-ओबरा सड़क का होगा कायाकल्प, राज्य मंत्री ने किया भूमि पूजन

ओबरा/सोनभद्र। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर डाला से ओबरा गजराज नगर तक पहले से बनी सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी थी, जिससे आम लोगों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस जर्जर सड़क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार ज्ञापन सौंपे गए थे।जनसमस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री व ओबरा विधायक संजय गोंड के प्रयास से सड़क की विशेष मरम्मत को स्वीकृति मिली और मंगलवार को विधिवत भूमिपूजन के साथ कार्य का शुभारंभ किया गया।लोक निर्माण विभाग…
Read More
राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह को सौंपा गया रेल सुविधाओं से जुड़ा ज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह को सौंपा गया रेल सुविधाओं से जुड़ा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र । आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी नगर और विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव व नई ट्रेन संचालन की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संज्ञान में लाने के उद्देश्य से दिया गया।ज्ञापन में वर्षों से संचालित स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस(12873/12874) का दुद्धी नगर व विण्ढमगंज स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई है। बताया गया कि यह क्षेत्र चार राज्यों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है और प्रतिदिन हजारों यात्री रेल यात्रा करते हैं, इसके बावजूद…
Read More
चार्ज करने के लिए रखे दो दर्जन बड़ी बैटरी शटर तोड़कर उठा ले गए चोर 

चार्ज करने के लिए रखे दो दर्जन बड़ी बैटरी शटर तोड़कर उठा ले गए चोर 

टोटो पलट कर उसका भी बैट्री खोल कर ले गए  अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर सोमवार की रात हुई बैट्री चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। वही पुलिस चोरी की घटनाओं की जांच जगह जगह लगे सी सी कैमरे के माध्यम से कर रही है। जानकारी के अनुसार अहरौरा जमुई रोड पर स्थित चकजाता पहाड़ के पास अहरौरा के बूढ़ा देई निवासी सलामु के सेल्फ डायनमो की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में चार्ज करने के लिए रखे गए लगभग बीस बड़ी बैटरी, उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब…
Read More
गेहूँ की दूसरी सिंचाई के लिए आठ फ़रवरी से खुलेंगी जरगो बांध की नहरें 

गेहूँ की दूसरी सिंचाई के लिए आठ फ़रवरी से खुलेंगी जरगो बांध की नहरें 

किसान कल्याण समिति की बैठक में लिया गया निर्णय   अहरौरा, मिर्जापुर । किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की मासिक बैठक मंगलवार को इमलिया चट्टी स्थित अतरौली डाक बंगले पर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री की अध्यक्षता में  हुई बैठक में गेहूं की दूसरी सिंचाई के लिए आठ फरवरी से ज़रगो बांध की नहरों को चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक का शुभारंभ पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई बैठक में बताया गया की जलाशय का पंसाल 320 फ़ीट है । जो अभी तक के जलाशय के इतिहास मे 20 जनवरी को कभी नहीं रहा है । इस पर…
Read More
रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में सैनिक सम्मेलन व क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में सैनिक सम्मेलन व क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में सैनिक सम्मेलन एवं क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। बैठक की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि पुलिसकर्मियों का मनोबल बना रहे और…
Read More
दिव्यांग बच्चों को समेकित शिक्षा के तहत सहायक उपकरण वितरित

दिव्यांग बच्चों को समेकित शिक्षा के तहत सहायक उपकरण वितरित

दुद्धी/सोनभद्र। बीआरसी, दुद्धी में समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। 20 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, ब्रेल किट, रोलेटर, MR किट, VI किट, CP चेयर और स्मार्टमैन जैसे आधुनिक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर लगभग 12 ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर, 4 मूक-बधिर बच्चों को हियरिंग एड, 4 मानसिक दिव्यांग बच्चों को MR किट, 4 नेत्र दिव्यांग बच्चों को VI किट, 2 पूर्ण विकलांग बच्चों को CP चेयर, 9 चलने में असमर्थ बच्चों को रोलेटर…
Read More
शंकराचार्य और ब्राह्मणों के साथ अभद्रता पर पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने जताया आक्रोश

शंकराचार्य और ब्राह्मणों के साथ अभद्रता पर पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने जताया आक्रोश

सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने प्रयागराज में माघ मेला के दौरान जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी और ब्राम्हण बच्चों के साथ अभद्रता की घटना को अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति या संप्रदाय का अपमान नहीं, बल्कि सनातन धर्म, वेद परंपरा और भारत की आध्यात्मिक चेतना पर हमला है। गिरीश पाण्डेय ने सरकार से माफी मांगने और हिंसक पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चौबीस घंटे के भीतर माफी नहीं मांगी गई और कार्रवाई नहीं की गई, तो सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर और बनारस…
Read More
जिला न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश घोषित

जिला न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश घोषित

सोनभद्र। जिला न्यायाधीश ने सूचित किया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 25 जुलाई, 2026 को चतुर्थ शनिवार को न्यायिक कार्य हेतु मुख्यालय और वाह्य न्यायालय अनपरा, ओबरा, दुद्धी तथा ग्राम न्यायालय घोरावल खुले रहेंगे।इसके अलावा, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर घोषित अवकाश के स्थान पर 23 जनवरी, 2026 को बसंत पंचमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन जिला न्यायालय के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
Read More