21
Jan
विंढमगंज, सोनभद्र। ट्रेन के ठहराव व संचालन की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को गांधी पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में काला झंडा और ट्रेन रुकेगा जब, मतदान होगा तब जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीण सुभाष तिराहा से वीआईपी गली, खानी मार्केट होते हुए गांधी पार्क पहुंचे।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग तीन वर्षों से रांची-चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव और त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।व्यापार मंडल महामंत्री विकास कुमार जायसवाल उर्फ टिंकू जायसवाल…
