31
Jan
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान - दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क), वाराणसी में 27 से 31 जनवरी 2025 तक चावल और बाजरा कुकीज उत्पादन एवं सूक्ष्म उद्यमिता विकास पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘चावल मूल्य संवर्धन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह (SHG) आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने’ परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ओडिशा के विभिन्न जिलों से 10 महिला स्वयं सहायता समूह (WSHG) सदस्यों के साथ-साथ ओडिशा सरकार के मिशन शक्ति विभाग द्वारा नामित दो राज्य अधिकारियों ने भाग लिया। यह पांच दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण, उद्यमिता विकास और…
