UTTAR PRADESH

7 गोवंश व पिकअप सहित एक गिरफ्तार

7 गोवंश व पिकअप सहित एक गिरफ्तार

सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 बछड़े, 1 बछिया और पिकअप वाहन MP53ZC1237 बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल केवट, निवासी जिला सिधी मध्य प्रदेश बताया गया है। पूछताछ में सामने आया कि गोवंश को सिंगरौली से झारखंड मार्ग होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था। इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
Read More
कोडीन तस्करी पर एसआइटी की बड़ी कार्रवाई, ₹28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

कोडीन तस्करी पर एसआइटी की बड़ी कार्रवाई, ₹28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के एक बड़े मामले में SIT और सोनभद्र पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की लगभग ₹28.50 करोड़ की अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर दिया है। यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के संगठित नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक कड़ा और निर्णायक कदम मानी जा रही है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 1191/2025 से जुड़े इस…
Read More
जय हिन्द इंटर कॉलेज का 78 वाॅ वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न 

जय हिन्द इंटर कॉलेज का 78 वाॅ वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न 

सरस्वती की कृपा जिस पर हो वह विद्वान बन जाता है - विधायक रमाशंकर पटेल  अहरौरा, मिर्जापुर/ जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा का 78 वा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा की जिस पर सरस्वती की कृपा होती है वह विद्वान हो जाता है और उसको कुछ भी हासिल करने में परेशानी नहीं होती है । बता दें की जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज की स्थापना साहू बैजनाथ प्रसाद द्वारा 23 जनवरी 1948…
Read More
वसंत पंचमी पर “सोनभद्र का इतिहास” पुस्तक का भव्य लोकार्पण

वसंत पंचमी पर “सोनभद्र का इतिहास” पुस्तक का भव्य लोकार्पण

इस पुस्तक के संपादक सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह हैं, पुस्तक का लेखन इतिहासकार डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह संजय द्वारा किया गया है सोनभद्र। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर रॉबर्ट्सगंज स्थित होटल डीआर ड्रीम्स लग्जरी बैंक्वेट में आयोजित भव्य समारोह में “सोनभद्र का इतिहास” पुस्तक का लोकार्पण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक, शैक्षणिक, साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति एवं पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र ने की। मुख्य अतिथि ओडिशा के पूर्व डीडीजी महामहोपाध्याय अरुण कुमार उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिलाधिकारी…
Read More
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारत के क्रान्तिकारियों के सिरमौर के रूप में आजादी की लड़ाई को नई गति प्रदान की – योगी आदित्यनाथ

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारत के क्रान्तिकारियों के सिरमौर के रूप में आजादी की लड़ाई को नई गति प्रदान की – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती ‘पराक्रम दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के सम्मुख स्थित उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व व कृतित्व से राष्ट्र के प्रति निष्ठा का भाव, असीम साहस, वीरता और निःस्वार्थ सेवा की प्रेरणा प्राप्त होती : मुख्यमंत्री लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आज पावन जयन्ती है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत की आजादी का एक ऐसा नाम…
Read More
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीएमजी की बैठक में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीएमजी की बैठक में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई

परियोजनाओं के निर्माण में समय-सीमा का कड़ाई से पालन कराया जाए सुनिश्चित, ईपीसी के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की संबंधित विभागों द्वारा प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से की जाए समीक्षा - मुख्य सचिव लखनऊः प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।  अपने संबोधन में मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय, मेरठ में पॉकेट-1 के निर्माण कार्यों को हर हाल में 31 मार्च, 2026 तक पूर्ण कराया जाए। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को निर्देश दिए गए कि वे…
Read More
कांग्रेस जनों ने किया सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण 

कांग्रेस जनों ने किया सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण 

 चन्दौली । मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर सुभाष पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर नमन किया, कांग्रेस जनों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया । तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजादी के महान नायकों में से थे, उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था और वे नेताजी के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया, वे…
Read More
जनसुनवाई में घूस की बात सुन ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने दिखाए सख्त तेवर, दोषियों पर गिरी गाज

जनसुनवाई में घूस की बात सुन ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने दिखाए सख्त तेवर, दोषियों पर गिरी गाज

*लाइनमैन की सेवा समाप्त, जेई निलंबित, एसडीओ और अधिशासी अभियंता से मांगा गया स्पष्टीकरण* *ऊर्जा मंत्री का कड़ा रुख, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस* जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं - मंत्री ए के शर्मा लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले पर अत्यंत सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया। इसका नतीजा रहा कि शुक्रवार को एक लाइनमेन की सेवा समाप्त कर दी गई, वहीं जेई को निलंबित किया गया। इसी के साथ दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण…
Read More
मां सिद्धिदात्रि के वा​र्षिक शृंगार के बाद किया गया भंडारा का आयोजन 

मां सिद्धिदात्रि के वा​र्षिक शृंगार के बाद किया गया भंडारा का आयोजन 

पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र के सुभाष नगर में मां सिद्धिदात्रि के वा​र्षिक शृंगार के दौरान दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर महिलाओं ने ढोल मजीरे पर भजन सुनाए। वहीं मां का शृंगार कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शाम को आयोजित भंडारे में जयकारे के बीच हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।  नगर के सुभाष नगर में मां सिद्धिदात्रि के शृंगार की तैयारियां पहले से ही चल रही  थी।पहले दिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक माता का शृंगार के बाद भजन कीर्तन किया गया। वहीं दूसरे दिन सुबह वि​धि विधान…
Read More
भभुआ की टीम ने मुगल सराय की टीम को 5 विकेट से हराकर किया फाइनल में प्रवेश

भभुआ की टीम ने मुगल सराय की टीम को 5 विकेट से हराकर किया फाइनल में प्रवेश

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भभुआ और मुगलसराय टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस भभुआ के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुगलसराय की टीम टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182  रन बनाये।गेंदबाजी करते हुए भभुआ टीम के खिलाड़ी गौरव,सिद्धार्थ और दानिस ने 2-2 विकेट तथा अनुभव ने 1 विकेट हासिल किया।दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भभुआ की टीम ने 16.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर ही 186 रन बनाकर दूसरा सेमीफाइनल मैच जीत…
Read More