UTTAR PRADESH

बजट प्रदेश के 1 ट्रिलियन इकोनामी के सपने को साकार करेगा – दयाशंकर मिश्र दयालु 

बजट प्रदेश के 1 ट्रिलियन इकोनामी के सपने को साकार करेगा – दयाशंकर मिश्र दयालु 

लखनऊ उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने बजट 2025 - 26 के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के लिए, समरसता के लिए समाज के विकास के लिए उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई गति देने के लिए एवं उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में सहयोग करेगा।  यह बजट बहुत ही व्यापक है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए, सड़क बिजली,अस्पताल, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इसमें व्यवस्था भी है।आज…
Read More
बिजली के निजीकरण के खिलाफ भाकपा ने दिया बबुरी पावरफुल पर धरना

बिजली के निजीकरण के खिलाफ भाकपा ने दिया बबुरी पावरफुल पर धरना

बबुरी,चंदौली। शैलेश भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ब्रांच कमेटी बबुरी के नेतृत्व में  कस्बा स्थित बिजली पवार हाउस  पर सैकड़ों महिलाओं,नौजवानों,मजदूरों,किसानों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरने से पूर्व एक जुलूस बबुरी बस स्टैंड से पवार हाउस  तक जुलूस निकाला गया और धरने के बाद बिजली कानून  संशोधन 2022 को वापस लेने और  वाराणसी और आगरा विद्युत वितरण निगम को निजीकरण के फैसले को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र पॉवर हाउस पर मौजूद एस डी ओ जीवनथपुर के माध्यम से सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के राज्य कमेटी…
Read More
सोमवार तक चलेगी जरगो कमांड की नहरें

सोमवार तक चलेगी जरगो कमांड की नहरें

अहरौरा,मिर्जापुर। किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की गुरुवार को अतरौली कोठी इमलिया चट्टी पर हुई बैठक निर्णय लिया गया की जरगो कमांड की सभी नहरें सोमवार तक चलेगी। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में रवि की सिंचाई की समीक्षा मे जिसमें पाया गया कि जरगो मेन कैनाल से सम्बंधित गांवों का पौनी रे्यूलेटर के नीचे अदलहाट क्षेत्र की अधिकांश सिंचाई हो चुकी है। आंशिक बाक़ी है जिसके लिए कल तक संपूर्ण कमांड की नहरें यथावत चलेंगे परंतु अतरौली माइनर व भागवत राजवाहा से संबंधित खुंदका माइनर, मानिकपुर माइनर और घरवासपुर माइनरो में जरहा,…
Read More
बनस्थली महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने दिया सामुहिक त्यागपत्र

बनस्थली महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने दिया सामुहिक त्यागपत्र

अहरौरा,मिर्जापुर। बनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय अहरौरा के समस्त कर्मचारियों ने विद्यालय के प्रबंधक द्वारा बोले गए अपशब्द भाषा से नाराज होकर गुरुवार को सामुहिक इस्तीफा दे दिया। महाविद्यालय के अध्यापकों सहित अन्य कर्मचारियों का कहना था की प्रबंधक तानाशाही पूर्ण बर्ताव हम लोगों के साथ करते हैं। महाविद्यालय के प्रबंध समिति को दिए गए इस्तीफे की प्रतिलिपि कुलाधिपति महात्मा गांधी विद्या पीठ वाराणसी सहित अन्य लोगों को भी भेजी गई है।
Read More
राष्ट्रीय बैण्ड प्रतियोगिता विजेता सी.एम.एस. छात्र टीम ने लिया महामहिम राज्यपाल का आशीर्वाद

राष्ट्रीय बैण्ड प्रतियोगिता विजेता सी.एम.एस. छात्र टीम ने लिया महामहिम राज्यपाल का आशीर्वाद

लखनऊ। नेशनल स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कृत सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्रदल ने आज विद्यालय की प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन के नेतृत्व में राजभवन पहुँचकर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं विद्यालय के बैण्ड डायरेक्टर हरिपथ, बालम सिंह बिष्ट एवं सुनील सिंह रावत के योगदान का सराहा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अवसर पर कहा कि सी.एम.एस. छात्र प्रतिभा के धनी हैं। मैं सी.एम.एस. शिक्षकों को भी बधाई देना चाहती हूँ जो भावी पीढ़ी की प्रतिभा…
Read More
प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम- आशीष पटेल

प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम- आशीष पटेल

राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के लिए विशेष बजट लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऐतिहासिक बजट में तकनीकी शिक्षा के विस्तार और आधुनिकीकरण को प्रमुखता दी गई है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि यह बजट प्रदेश में कौशल विकास और नवीन तकनीक आधारित शिक्षा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि प्रदेश में डिप्लोमा स्तरीय 184 संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं 36 नए राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।…
Read More
दो दिवसीय वाटरशेड जागरूकता यात्रा का हुआ आयोजन

दो दिवसीय वाटरशेड जागरूकता यात्रा का हुआ आयोजन

वृक्षारोपण, नये कार्य का भूमि पूजन, श्रमदान एवं निर्मित जल संचय संरचना का लोकार्पण किया गया वाराणसी। भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना डब्ल्यू.डी.सी-2.0 के तहत जनपद वाराणसी में दो परियोजनाएं प्रत्येक 5000.00 हे0 (पाँच हजार) में क्रमशः विकास खण्ड आराजीलाइन एवं सेवापुरी में संचालित है। योजना में कृषि एवं ग्रामीण विकास के एकीकृत प्रबन्धन प्रणाली का समावेश है। जनपद में भारत सरकार के निर्देश पर दो दिवसीय वाटरशेड जागरूकता यात्रा 18 एवं 19 फरवरी को संचालित हुआ। उक्त जानकारी देते हुए भूमि संरक्षण अधिकारी, ऊसर सुधार योजना ने बताया कि योजना का उद्देश्य घटते भूजल स्तर एवं…
Read More
नगर निकायों के विनियमित क्षेत्र व डूडा के कार्यो के सम्बंध में अपर जिलाधिकारी ने की बैठक

नगर निकायों के विनियमित क्षेत्र व डूडा के कार्यो के सम्बंध में अपर जिलाधिकारी ने की बैठक

प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु ईओ को एडीएम ने निर्देशित किया भदोही। नगर निकाय एवं विनियमित क्षेत्र के कार्यों की अपर जिलाधिकारी वीरेन्द्र मौर्य की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने नगर निकाय के कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान एमआरएफ योजना के अंतर्गत कार्य, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना अंतर्गत कार्य, वेंडिंग जोन ,स्वच्छता कार्यक्रम, 15 वें राज्य वित्त, अन्य विकास कार्यों के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत कार्यों की प्रगति व किस्त के रूप में प्राप्त धनराशि व स्वीकृत कार्य, पेयजल आदि के अंतर्गत स्वीकृत करने, गौशाला निर्माण, गोवंश को पकड़कर…
Read More
कमलापति त्रिपाठी पार्क में डेयरी बूथ बनाए जाने से लोगों में आक्रोश

कमलापति त्रिपाठी पार्क में डेयरी बूथ बनाए जाने से लोगों में आक्रोश

सरकार के नापाक इरादों से डट कर मुकाबला करेंगे बनारस के लोग- स्मारक समिति  वाराणसी। सम्पूर्णानंद के बाद अब काशी में कमलापति त्रिपाठी के स्मारक में अतिक्रमण को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व सम्पूर्णानंद स्टेडियम से हटाया गया सम्पूर्णानंद जी का नाम उद्वेलन का कारण बना था और जनमत के भारी दबाव के बाद वह नामकरण बहाल हुआ था। अब वाराणसी रेलवे स्टेशन के सामने के इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर काशी के गौरव पं.कमलापति त्रिपाठी के प्रतिमा पार्क के निशाने पर आने को लेकर विरोध के स्वर खड़े होने लगे हैं। ज्ञातव्य है…
Read More
संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे में लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे में लटकता मिला युवक का शव

डाला,सोनभद्र। थाना चोपन के सलाई बनवा क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ एक युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी मच गई। जांच पड़ताल में पुलिस जुटी गई है। मिली जानकारी अनुसार थाना चोपन के सलाई बनवा कोटा ग्राम क्षेत्र के जंगल में गुरुवार की सुबह पेड़ पर एक युवक का शव गमछे के सहारे  लटकता हुआ मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा कि एक युवक राजेश 35 वर्ष पुत्र रामसूरत निवाशी सलाई बनवा का…
Read More