24
Jan
सोनभद्र। अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना विण्ढमगंज पुलिस ने 9 गोवंश के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज शिवकुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुड़ीसेमर से अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेश यादव पुत्र स्व. राम अवतार निवासी साउडीहा थाना हाथीनाला तथा अशोक यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम…
