UTTAR PRADESH

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव, पुलिस मौके पर तैनात

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव, पुलिस मौके पर तैनात

सोनभद्र : रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरवार में शरारती तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। प्रतिमा टूटने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए…
Read More
सोन नदी में सड़ी-गली हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप

सोन नदी में सड़ी-गली हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप

चोपन। सोमवार देर शाम के अंतर्गत सोन नदी में सड़ी-गली अवस्था में एक युवक का शव दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी किनारे शव देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव काफी सड़ा-गला था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।…
Read More
यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सोनभद्र में उबाल, सवर्ण समाज का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सोनभद्र में उबाल, सवर्ण समाज का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

सोनभद्र । उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम–2026 के विरोध में सवर्ण समाज और छात्र संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग कलेक्ट्रेट गेट से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे। हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे और आंखों में आक्रोश लिए प्रदर्शनकारियों से पूरा परिसर यूजीसी विरोधी नारों से गूंज उठा।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 से लागू यह नियम समानता के नाम पर उच्च शिक्षा में विभाजन को बढ़ावा देगा और सामान्य वर्ग के छात्रों व शिक्षकों के भविष्य पर गहरा असर डालेगा।…
Read More
रोजगार अधिकार अभियान ने 31 जनवरी को एक्स पर कैंपेन चलाने का लिया फैसला

रोजगार अधिकार अभियान ने 31 जनवरी को एक्स पर कैंपेन चलाने का लिया फैसला

सोनभद्र। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को संवैधानिक अधिकार के रूप में सुनिश्चित करने, देश में रिक्त पड़े एक करोड़ पदों को तत्काल भरने तथा हर नागरिक के सम्मानजनक जीवन के अधिकार की गारंटी की मांग को लेकर रोजगार अधिकार अभियान द्वारा 31 जनवरी को सुबह 11 बजे से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर #EmploymentForYouth हैशटैग के साथ अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय रोजगार अधिकार अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति की वर्चुअल बैठक में लिया गया।बैठक में तय किया गया कि 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में सरकार इन मांगों को पूरा करने के लिए ठोस बजटीय प्रावधान…
Read More
अंतरजातीय शादी के फैसले पर हिन्दुआरी में तनाव, घंटों चली पंचायत के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

अंतरजातीय शादी के फैसले पर हिन्दुआरी में तनाव, घंटों चली पंचायत के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी इलाके में दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े युवक और युवती के शादी करने के फैसले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों के परिजन इस फैसले से असहमत हैं, जिसको लेकर इलाके में माहौल लगातार गरमाता चला गया।जानकारी के मुताबिक ब्राह्मण समाज के एक युवक और समुदाय विशेष की युवती एक-दूसरे से विवाह करने पर अड़े हुए हैं। इसको लेकर हिन्दुआरी चौकी पर घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। हालात बिगड़ते देख चौकी पुलिस ने पूरे मामले को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।कोतवाली पहुंचते ही दोनों पक्षों…
Read More
वरिष्ठ कृषि बैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह को बासमती चावल विकास में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया गया पद्मश्री 

वरिष्ठ कृषि बैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह को बासमती चावल विकास में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया गया पद्मश्री 

वाराणसी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–आईएआरआई), पूसा, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक एवं कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह को बासमती चावल की उन्नत किस्मों के विकास में उनके उत्कृष्ट और दीर्घकालिक योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया है। उनके शोध एवं नवाचारों ने न केवल भारत के कृषि निर्यात को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, बल्कि देश के लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।      पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के छोटे से गाँव बरहट में जन्मे डॉ. सिंह एक कृषक परिवार में पले-बढ़े, जहाँ कृषि केवल आजीविका नहीं बल्कि जीवन…
Read More
बीएसए सचिन कुमार ने दो स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

बीएसए सचिन कुमार ने दो स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित शिक्षक को नोटिस, वेतन रोकने का आदेश चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने 27 जनवरी 2026 को जनपद चंदौली के विकास खंड बरहनी स्थित दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इनमें प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर और कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर शामिल हैं। उन्होंने शासन की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की और शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर में अध्यापक आशीष कुमार मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से उनकी निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बीएसए सचिन कुमार ने दोनों…
Read More
हिण्डाल्को रेणुकूट में उल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

हिण्डाल्को रेणुकूट में उल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

रेणुकूट। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के मुखिया  समीर नायक ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत बैण्ड की धुनों पर कर्नल रोहित शर्मा (सेनि.), देवेन्द्र ओंकार (सेनि.) के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट्स व सुरक्षा जवानों के परेड की सलामी ली तथा तिरंगा फहरा कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों व जवानों को नमन करते हुए…
Read More
हिण्डाल्को में त्रैवार्षिक वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

हिण्डाल्को में त्रैवार्षिक वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

रेणुकूट । हिण्डाल्को की मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों हिण्डाल्को श्रमिक संघ, अल्युमिनियम कर्मचारी यूनियन एवं मजदूर एकता हिण्डाल्को तथा प्रबंधन के मध्य त्रैवार्षिक वेतन समझौता दिनांक 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। श्रम संगठनों ने श्रमिकों के वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य मांगों के सम्बन्ध में मांग पत्र प्रबन्धन को प्रस्तुत किया था और उभय पक्षों के मध्य विभिन्न तिथियों पर हुई कई चक्रों की वार्ता के पश्चात् हिण्डाल्को प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में यह ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न हुआ। इस समझौते पर प्रबंधन की ओर से हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख  जसबीर…
Read More
एनटीपीसी टांडा में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया

एनटीपीसी टांडा में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में 77वाँ गणतंत्र दिवस आवासीय परिसर स्थित उमंग स्टेडियम में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक  जयदेव परिदा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान एवं एनटीपीसी गीत के उपरांत उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया। आयोजित परेड में डालीम्स स्कूल, विवेकानन्द शिशुकुंज, विद्युत परिषद राजकीय इंटर कॉलेज, बेसिक प्राइमरी स्कूल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं आवासीय परिसर सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा अपने संबोधन में…
Read More