UTTAR PRADESH

राबर्ट्सगंज बस दुर्घटना की जांच हेतु उप जिलाधिकारी सदर मजिस्ट्रेट नामित

राबर्ट्सगंज बस दुर्घटना की जांच हेतु उप जिलाधिकारी सदर मजिस्ट्रेट नामित

सोनभद्र। 05 सितम्बर 2025 को मण्डी समिति राबर्ट्सगंज के पास हुई निगम बस दुर्घटना की जांच के लिए उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज उत्कर्ष द्विवेदी को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।इस दुर्घटना में प्रयाग क्षेत्र मीरजापुर डिपो की निगम बस संख्या यूपी-78 जेएन-1013 की चपेट में आने से मोहन पुत्र श्री रामकृपाल, निवासी धोदन सोनभद्र की मृत्यु हो गई थी। मृतक के विधिक आश्रितों को निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जांच कर आख्या प्रस्तुत की जानी है।दुर्घटना से संबंधित कोई भी पक्ष यदि अपना पक्ष रखना चाहता है, तो वह एक सप्ताह के भीतर कार्यालय अवधि में उप…
Read More
28 जनवरी को कलेक्ट्रेट में आयुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन पुनरीक्षण को लेकर बैठक

28 जनवरी को कलेक्ट्रेट में आयुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन पुनरीक्षण को लेकर बैठक

सोनभद्र। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर 28 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि यह बैठक विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर के आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सायं 04 बजे से होगी। बैठक में सांसद सदस्य, समस्त विधायकगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल होंगे।
Read More
30 और 31 जनवरी को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान

30 और 31 जनवरी को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान

सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने के लिए जनपद में 30 जनवरी एवं 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस घोषित किया गया है।इन दोनों दिनों में सभी बीएलओ और सुपरवाइजर अपने-अपने मतदान स्थलों पर उपस्थित रहेंगे और अधिक से अधिक फार्म एकत्र कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान दिवस का लाभ उठाकर अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं।
Read More
स्वर्ण जयंती चौक पर सपा का शंखनाद, महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ 27 शंख बजाकर किया प्रदर्शन

स्वर्ण जयंती चौक पर सपा का शंखनाद, महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ 27 शंख बजाकर किया प्रदर्शन

सोनभद्र । स्वर्ण जयंती चौक पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने 27 शंख बजाकर अनोखे तरीके से सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया, जिससे चौक पर माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अधर्म, अनीति और…
Read More
खेल महाकुंभ में पहुंचे राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

खेल महाकुंभ में पहुंचे राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

सोनभद्र। जनपद के दौरे पर पहुंचे दयाशंकर मिश्र दयालू ने राबर्ट्सगंज स्थित हाइडल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर खुलकर अपनी बात रखी। खेल महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होकर राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे खेलों में…
Read More
अहिंसा का संदेश लेकर डाला पहुंचे स्वेताम्बर जैन मुनि, 65वें दिन पूरी की 750 किमी की पदयात्रा 

अहिंसा का संदेश लेकर डाला पहुंचे स्वेताम्बर जैन मुनि, 65वें दिन पूरी की 750 किमी की पदयात्रा 

डाला/सोनभद्र। भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा रूपी उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदयात्रा पर निकले स्वेताम्बर जैन मुनि समुदाय के लोग 65वें दिन सोमवार को डाला पहुंचे। डाला पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जैन मुनियों का श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वागत किया।यह पदयात्रा आचार्य श्री महासेनसूरी महाराजसाहेब के नेतृत्व में की जा रही है। इस यात्रा में स्वेताम्बर जैन समुदाय के चार साधु एवं उन्नीस साध्वियां सहित कुल 23 साधु साध्वी शामिल हैं। यह पदयात्रा महाराष्ट्र के नागपुर स्थित भाजी मंडी, इतवारी से 23 नवंबर को प्रारंभ हुई थी और अब तक लगभग 750 किलोमीटर…
Read More
राबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

राबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र : अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 71/2026 के तहत धारा 303(2) व 317(2) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में…
Read More
जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेशराम भगत ने आदिवासी समाज से परंपरा संस्कृति बचाने का किया आह्वान

जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेशराम भगत ने आदिवासी समाज से परंपरा संस्कृति बचाने का किया आह्वान

डाला/सोनभद्र । डाला बिल्ली मारकुंडी के बारी स्थित भाऊ देवरस वनवासी कल्याण आश्रम में मंगलवार को गणेशराम भगत,  जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक का आगमन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आदिवासी भाइयों के बीच हो रहे धर्मांतरण के प्रयासों पर गंभीर चिंता जताई और समाज को सजग व संगठित रहने का आह्वान किया। गणेशराम भगत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आदिवासी समाज की असली पहचान उसकी परंपरा, संस्कृति और रीति रिवाज हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखना जरूरी है।उन्होंने कहा कि बाहरी प्रभावों के चलते आदिवासी समाज को उसकी जड़ों…
Read More
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव, पुलिस मौके पर तैनात

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव, पुलिस मौके पर तैनात

सोनभद्र : रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरवार में शरारती तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। प्रतिमा टूटने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए…
Read More
सोन नदी में सड़ी-गली हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप

सोन नदी में सड़ी-गली हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप

चोपन। सोमवार देर शाम के अंतर्गत सोन नदी में सड़ी-गली अवस्था में एक युवक का शव दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी किनारे शव देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव काफी सड़ा-गला था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।…
Read More