UTTAR PRADESH

शिवद्वार गांव में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

शिवद्वार गांव में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

घोरावल । घोरावल खण्ड के शिवद्वार गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। गुप्तकाशी से पधारे परम श्रद्धेय कथा व्यास अनुजाचार्य जी महाराज ने तृतीय दिवस की कथा में द्वितीय स्कन्ध के अंतर्गत क्रम मुक्ति एवं सद्य मुक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान राजर्षि परीक्षित के लोक मंगल प्रश्नों का शास्त्रसम्मत और मोक्षप्रदायी समाधान प्रस्तुत किया गया। साथ ही कपिल मुनि द्वारा माता देवहूति को ब्रह्मस्वरूप का बोध, भगवद्भक्त विदुर जी का पावन प्रसंग तथा भगवती सती एवं भगवान शंकर के दिव्य चरित्रों का विस्तार से वर्णन…
Read More
गौ तस्करी व गौ हत्या के विरोध में कांग्रेस आरटीआई विभाग ने किया गौ पूजन

गौ तस्करी व गौ हत्या के विरोध में कांग्रेस आरटीआई विभाग ने किया गौ पूजन

सोनभद्र: जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के आरटीआई विभाग के तत्वावधान में गौ रक्षा पूजन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रदेश में बढ़ती गौ तस्करी और गौ हत्या के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।सोनभद्र कांग्रेस आरटीआई विभाग के जिला चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज के ग्राम सहजन खुर्द में गौ माता को मंत्रोच्चार के साथ टीका लगाकर माला पहनाई गई और विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगे…
Read More
30 ग्राम हेरोईन, लग्ज़री कार और तस्करी नेटवर्क का खुलासा, एक तस्कर गिरफ्तार

30 ग्राम हेरोईन, लग्ज़री कार और तस्करी नेटवर्क का खुलासा, एक तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शक्तिनगर पुलिस ने 30 ग्राम अवैध हेरोईन अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हेरोईन बिक्री से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार समेत नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमीत कुमार के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 27…
Read More
घोरावल पुलिस ने आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

घोरावल पुलिस ने आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र।  थाना घोरावल पुलिस ने आर्म्स एक्ट, बीएनएस और गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना घोरावल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 10/2026 के तहत वांछित अभियुक्त सरफराज उर्फ मुन्नू, निवासी तकिया, थाना राबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 21 वर्ष को पुलिस टीम ने दिनांक 28 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया।अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक घोरावल श्री विनोद यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस…
Read More
खाकी की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे सिपाही समेत पांच गिरफ्तार

खाकी की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे सिपाही समेत पांच गिरफ्तार

सोनभद्र: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्यों से लग्जरी गाड़ियों के जरिए गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है, जो पूर्व में भी ऐसे ही मामलों में वांछित रहने के बाद कोर्ट के आदेश पर सुल्तानपुर में बहाल हुआ था। पुलिस…
Read More
ओबरा तहसील के नवनिर्मित अनावासीय भवन का लोकार्पण, विकास को मिली नई गति

ओबरा तहसील के नवनिर्मित अनावासीय भवन का लोकार्पण, विकास को मिली नई गति

सोनभद्र। (गिरीश तिवारी) ओबरा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम जुड़ गया। ओबरा तहसील के नवनिर्मित अनावासीय भवन का लोकार्पण आज भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री संजीव गौड़ उपस्थित रहे और उन्होंने भवन का लोकार्पण कर जनसमूह को संबोधित किया।अपने संबोधन में मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि यह भवन ओबरा की प्रगति और सुदृढ़ प्रशासन का प्रतीक है। इसके संचालन से तहसील स्तर के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि विकास कार्य सीधे जनता तक…
Read More
आईटीआई लिमिटेड की रायबरेली संयंत्र में 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

आईटीआई लिमिटेड की रायबरेली संयंत्र में 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

रायबरेली। जनपद की सीमा में सन 1970 के दशक से स्थापित, रायबरेली की जीवन रेखा जानी जाने वाली, स्वतंत्र भारत के प्रथम सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान के गौरव से सम्मानित " आईटीआई लिमिटेड की रायबरेली संयंत्र में 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 08: 15 बजे संयंत्र प्रमुख एवं महाप्रबंधक - रायबरेली संयंत्र का पूरे राजकीय सम्मान एवं सुरक्षा बल दस्ते के साथ प्रशासनिक भवन स्थित प्रांगण में आगमन हुआ। उनके आगमन पर समस्त प्रबंधन मंडल के सदस्यों, श्रम समिति के सदस्यों, अधिकारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत…
Read More
मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ प्रवास के दौरान विद्युत बिल राहत योजना के विभिन्न शिविरों का किया निरीक्षण

मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ प्रवास के दौरान विद्युत बिल राहत योजना के विभिन्न शिविरों का किया निरीक्षण

*लाखों की राहत मिलने पर संतुष्ट उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का जताया आभार* लखनऊ,/ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ प्रवास के दौरान विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिंदटोलिया, सुग्गीचौरा, गजियापुर, डुमरी एवं मरयादपुर सहित विभिन्न स्थानों पर लगे शिविरों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बिंदटोलिया में आयोजित विद्युत बिल राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में विसंगतियां हैं, उनका तत्काल सुधार कर योजना का लाभ सुनिश्चित किया…
Read More
मंत्री ए.के. शर्मा ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का आकस्मिक निरीक्षण

मंत्री ए.के. शर्मा ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का आकस्मिक निरीक्षण

,स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर कोरोना कल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने पर चिकित्सक ने मंत्री श्री शर्मा का जताया आभार लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष आदि का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं और जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।मंत्री श्री शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित मरीजों से उनके कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों एवं…
Read More
मजदूर-किसान महिलाओं एवं बच्चों ने पारंपरिक त्यौहार की तरह उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस 

मजदूर-किसान महिलाओं एवं बच्चों ने पारंपरिक त्यौहार की तरह उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस 

वाराणसी । जनमित्र न्यास, मानवाधिकार जननिगरानी समिति एवं आशा ट्रस्ट, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय मूल की स्वीडन निवासी सुश्री पारुल शर्मा राजदुलारी फाउंडेशन के सहयोग से बघवानाला स्थित राजा  सुहेलदेव जनमित्र शिक्षण केंद्र विद्यालय में बच्चों के लिए निःशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा 35 बच्चो को स्कूल बैग, कॉपियाँ, पेंसिल, रबर,कटर सहित अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। शैक्षिक सामग्री पा कर बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता, उत्साह एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं वंचित…
Read More