UTTAR PRADESH

मऊ में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मंत्री ए.के. शर्मा ने वितरित किए स्वीकृति पत्र

मऊ में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मंत्री ए.के. शर्मा ने वितरित किए स्वीकृति पत्र

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, कहा – आजादी के बाद पहली बार गरीबों के बारे में गंभीरता से सोचा गया*  *पीओ डूडा को स्पष्ट निर्देश, कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रहे* लखनऊ,/ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम स्थानीय बहुद्देशीय भवन मंगलम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद पहली…
Read More
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2026 के तहत बूथों पर नोटिस व सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2026 के तहत बूथों पर नोटिस व सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण

सोनभद्र। भ्रमणशील रहकर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत मण्डलायुक्त एवं रोल आब्जर्वर राजेश प्रकाश ने तहसील राबर्ट्सगंज तथा आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज राबर्ट्सगंज स्थित बूथ संख्या 14 से 20 तक मतदाताओं को जारी नोटिस एवं उनकी सुनवाई से जुड़ी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरा गया है, लेकिन जिनका वर्ष 2003 के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची से मिलान नहीं हो सका है, ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर अभिलेखीय साक्ष्य मांगे गए हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दूसरे चरण में 6 जनवरी से 6 फरवरी…
Read More
विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों संग की बैठक

विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों संग की बैठक

सोनभद्र। राजेश प्रकाश, प्रेक्षक रोल आब्जर्वर एवं आयुक्त विंध्याचल मंडल ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के दावे-आपत्ति अभियान और आगामी विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान बताया गया कि दावे-आपत्ति की प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसी क्रम में 30 और 31 जनवरी 2026 को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। इन तिथियों पर सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे और पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।प्रेक्षक ने कहा कि…
Read More
शिवद्वार गांव में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

शिवद्वार गांव में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

घोरावल । घोरावल खण्ड के शिवद्वार गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। गुप्तकाशी से पधारे परम श्रद्धेय कथा व्यास अनुजाचार्य जी महाराज ने तृतीय दिवस की कथा में द्वितीय स्कन्ध के अंतर्गत क्रम मुक्ति एवं सद्य मुक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान राजर्षि परीक्षित के लोक मंगल प्रश्नों का शास्त्रसम्मत और मोक्षप्रदायी समाधान प्रस्तुत किया गया। साथ ही कपिल मुनि द्वारा माता देवहूति को ब्रह्मस्वरूप का बोध, भगवद्भक्त विदुर जी का पावन प्रसंग तथा भगवती सती एवं भगवान शंकर के दिव्य चरित्रों का विस्तार से वर्णन…
Read More
गौ तस्करी व गौ हत्या के विरोध में कांग्रेस आरटीआई विभाग ने किया गौ पूजन

गौ तस्करी व गौ हत्या के विरोध में कांग्रेस आरटीआई विभाग ने किया गौ पूजन

सोनभद्र: जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के आरटीआई विभाग के तत्वावधान में गौ रक्षा पूजन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रदेश में बढ़ती गौ तस्करी और गौ हत्या के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।सोनभद्र कांग्रेस आरटीआई विभाग के जिला चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज के ग्राम सहजन खुर्द में गौ माता को मंत्रोच्चार के साथ टीका लगाकर माला पहनाई गई और विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगे…
Read More
30 ग्राम हेरोईन, लग्ज़री कार और तस्करी नेटवर्क का खुलासा, एक तस्कर गिरफ्तार

30 ग्राम हेरोईन, लग्ज़री कार और तस्करी नेटवर्क का खुलासा, एक तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शक्तिनगर पुलिस ने 30 ग्राम अवैध हेरोईन अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हेरोईन बिक्री से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार समेत नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमीत कुमार के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 27…
Read More
घोरावल पुलिस ने आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

घोरावल पुलिस ने आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र।  थाना घोरावल पुलिस ने आर्म्स एक्ट, बीएनएस और गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना घोरावल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 10/2026 के तहत वांछित अभियुक्त सरफराज उर्फ मुन्नू, निवासी तकिया, थाना राबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 21 वर्ष को पुलिस टीम ने दिनांक 28 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया।अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक घोरावल श्री विनोद यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस…
Read More
खाकी की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे सिपाही समेत पांच गिरफ्तार

खाकी की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे सिपाही समेत पांच गिरफ्तार

सोनभद्र: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्यों से लग्जरी गाड़ियों के जरिए गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है, जो पूर्व में भी ऐसे ही मामलों में वांछित रहने के बाद कोर्ट के आदेश पर सुल्तानपुर में बहाल हुआ था। पुलिस…
Read More
ओबरा तहसील के नवनिर्मित अनावासीय भवन का लोकार्पण, विकास को मिली नई गति

ओबरा तहसील के नवनिर्मित अनावासीय भवन का लोकार्पण, विकास को मिली नई गति

सोनभद्र। (गिरीश तिवारी) ओबरा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम जुड़ गया। ओबरा तहसील के नवनिर्मित अनावासीय भवन का लोकार्पण आज भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री संजीव गौड़ उपस्थित रहे और उन्होंने भवन का लोकार्पण कर जनसमूह को संबोधित किया।अपने संबोधन में मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि यह भवन ओबरा की प्रगति और सुदृढ़ प्रशासन का प्रतीक है। इसके संचालन से तहसील स्तर के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि विकास कार्य सीधे जनता तक…
Read More
आईटीआई लिमिटेड की रायबरेली संयंत्र में 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

आईटीआई लिमिटेड की रायबरेली संयंत्र में 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

रायबरेली। जनपद की सीमा में सन 1970 के दशक से स्थापित, रायबरेली की जीवन रेखा जानी जाने वाली, स्वतंत्र भारत के प्रथम सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान के गौरव से सम्मानित " आईटीआई लिमिटेड की रायबरेली संयंत्र में 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 08: 15 बजे संयंत्र प्रमुख एवं महाप्रबंधक - रायबरेली संयंत्र का पूरे राजकीय सम्मान एवं सुरक्षा बल दस्ते के साथ प्रशासनिक भवन स्थित प्रांगण में आगमन हुआ। उनके आगमन पर समस्त प्रबंधन मंडल के सदस्यों, श्रम समिति के सदस्यों, अधिकारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत…
Read More