UTTAR PRADESH

गांधी जी के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर दिहाड़ी मजदूरों का प्रदर्शन

गांधी जी के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर दिहाड़ी मजदूरों का प्रदर्शन

मनरेगा बहाली और मजदूर विरोधी जी राम जी कानून रद्द करने की उठी मांग  मिर्जामुराद, वाराणसी। गांधी जी के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर दिहाड़ी मजदूर संगठन एवं लोक समिति वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में राजातालाब में दिहाड़ी मजदूरों ने रोजगार और मजदूर अधिकारों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से आये सैकड़ों मजदूरों ने राजातालाब जी टी रोड के किनारे एकत्रित होकर गांधी जी की शहादत दिवस मनाया और सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सभा किया. प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा योजना को…
Read More
नए यूजीसी बिल के जरिए  उच्च शैक्षणिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है केंद्र सरकार – संतोष कुमार पाठक

नए यूजीसी बिल के जरिए  उच्च शैक्षणिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है केंद्र सरकार – संतोष कुमार पाठक

नया यूजीसी बिल उच्च शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत जहर घोल देगा-   संतोष कुमार पाठक एडवोकेट  चन्दौली। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी के ऑफिस इंचार्ज पवन कुमार यादव (प्रभारी एस डी एम) को सौंपा। इस दौरान संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने बताया कि केंद्र सरकार ने जो नया यूजीसी बिल को नोटिफाईड किया है,वह उच्च शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत वैमनस्य बढ़ाने वाला है । इस नये बिल में यह प्रावधान किया गया है कि कोई भी पिछड़ी जाति या अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का छात्र यदि…
Read More
विकसित भारत-जी-राम-जी विधेयक के विरोध में मनरेगा मजदूर यूनियन की बैठक

विकसित भारत-जी-राम-जी विधेयक के विरोध में मनरेगा मजदूर यूनियन की बैठक

*मनरेगा बचाओ अभियान के तहत यूनियन ने किया विरोध* *आराजीलाईन में बिल वापस लेने की मांग उठाई, बड़ी संख्या में मजदूर शामिल* वाराणसी, राजातालाब,/ आराजीलाईन विकास खंड क्षेत्र के भीमचंडी गाँव स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर प्रांगण में बुधवार को 'मनरेगा बचाओ अभियान' के तहत एक बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत-जी-राम-जी विधेयक व मनरेगा योजना के नाम में बदलाव और रोजगार गारंटी से जुड़े मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मनरेगा से संबंधित…
Read More
हिण्डाल्को रेनुसागर में त्रैवार्षिक वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

हिण्डाल्को रेनुसागर में त्रैवार्षिक वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

अनपरा ,सोनभद्र। हिण्डाल्को रेनुसागर में प्रबंधन एवं श्रमिक संगठनों के बीच त्रैवार्षिक वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक एवं आपसी सहमति के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।  हिण्डाल्को रेनुसागर की मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों तथा प्रबंधन के मध्य त्रैवार्षिक वेतन समझौता बीते 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। श्रम संगठनों ने श्रमिकों के वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य मांगों के सम्बन्ध में मांग पत्र प्रबन्धन को प्रस्तुत किया था और उभय पक्षों के मध्य विभिन्न तिथियों पर हुई कई चक्रों की वार्ता के पश्चात् हिण्डाल्को रेनुसागर के टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर के के कॉन्फ्रेंस  हॉल में यह समझौता…
Read More
जनपद को वर्ष 2026 में ही कराना है बाल श्रम मुक्त – अपर जिलाधिकारी 

जनपद को वर्ष 2026 में ही कराना है बाल श्रम मुक्त – अपर जिलाधिकारी 

सामूहिक प्रयासों से बनेगा बाल श्रम मुक्त चंदौली- अपर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी   चंदौली/ बाल श्रम मुक्त चंदौली बनाने के लिए जागरूकता रथ का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर  शुभारम्भ राजकीय आई0टी0आई0 रेवसा से किया गया।  बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वासन विषय पर एक जनपदीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय आई0टी0आई0 रेवसा में किया गया। आयोजन श्रम विभाग, ब्रिटिश एशियन इण्डिया फाउण्डेशन एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के सहयोग से किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम मुक्त चंदौली बनाने के लिए व्यापार संगठनों, ईंट…
Read More
सभी वाहन स्वामी सही फिटनेस के साथ यातायात नियमों का करें पालन – जिलाधिकारी

सभी वाहन स्वामी सही फिटनेस के साथ यातायात नियमों का करें पालन – जिलाधिकारी

जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुश्रवण कक्ष में हुई आयोजित* चन्दौली/ जिलाधिकारी अनुश्रवण कक्ष में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में "जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।  बैठक में स्कूली वाहनों के सुरक्षित परिवहन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।  बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालय में रोड सेफ्टी कमेटी के गठन हेतु उपस्थित विद्यालय प्रबन्धक/प्राचार्य को निर्देषित किया गया एवं कहा गया कि स्कूल वाहनों के चालकों का ड्राईविंग लाईसेंस,स्वास्थ्य परीक्षण व चरित्र को सत्यापित कराने का कार्य शीघ्र पूर्ण करा ले साथ ही स्कूली…
Read More
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुश्रवण कक्ष में संपन्न

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुश्रवण कक्ष में संपन्न

*दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पाट चिन्हित कर, सुधारात्मक कार्य तत्काल शुरू करें - जिलाधिकारी चंदौली/ जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुश्रवण कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

चन्दौली । जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति' की प्रथम बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आगामी जनगणना - 2027 की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी (प्रमुख जनगणना अधिकारी) द्वारा अवगत कराया गया कि जनगणना-2027 का कार्य पूर्णतया मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। इस डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को तकनीक के उपयोग हेतु सजग रहने और समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।   उन्होंने निर्देशित करते हुवे कहा कि जनगणना के प्रथम चरण…
Read More
मदरसा कादरिया एकेडमी में बच्चों को किया गया सम्मानित

मदरसा कादरिया एकेडमी में बच्चों को किया गया सम्मानित

डीडीयू नगर। मदरसा कादरिया एकेडमी रेवासा पचपेड़वा में गरीब नवाज एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकेडमी  के मैनेजर डॉक्टर मुमताज अहमद कादरी द्वारा झंडा उत्तोलन किया गया। तत्पश्चात एकेडमी  में बच्चों द्वारा दौड़, कल प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया तथा प्रतियोगिता में आए प्रथम, द्वितीय, तृतीय बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के मैनेजर डॉक्टर मुमताज अहमद कादरी ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों में जज्बा उत्पन्न होता है और वह भविष्य के योद्धा है। इस अवसर पर डॉक्टर इस कादरी, अली हुसैन,…
Read More
झूंसी, प्रयागराज के 15 वर्षीय बालक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

झूंसी, प्रयागराज के 15 वर्षीय बालक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

*पान गुटखा खाकर थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग* प्रयागराज/लखनऊ,/ शहर में गंदगी को लेकर अक्सर शिकायतें और बहसें होती रहती हैं, लेकिन जब जिम्मेदारी तय करने की बात आती है तो चुप्पी छा जाती है। इसी स्थिति पर सवाल उठाते हुए प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र के 15 वर्षीय बालक सुमित केसरवानी,सक्षम केसरवानी ने मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्वच्छता और पान गुटखा खाकर यदा कदा थूकने वाले को लेकर अपनी चिंता और सुझाव रखे हैं। मुख्यमंत्री जी को लिखे पत्र में बालक ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने  तथा पान-गुटखा खाकर इधर-उधर थूकने वालों पर…
Read More