UTTAR PRADESH

आरओ,एआरओ परीक्षा का डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण

आरओ,एआरओ परीक्षा का डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण

सोनभद्र। रविवार को जनपद सोनभद्र में आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी बी. एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सेन्ट जोसेफ कान्वेट हाईस्कूल,  राजकीय बालिका इण्टर मीडिएट कॉलेज तथा शाहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, रामगढ़, पन्नूगंज परीक्षा केंद्र का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक तैयारियों की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली : नारी सशक्तिकरण का संदेश देने वाली हरियाली तीज पर कल्चरल प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

एनटीपीसी सिंगरौली : नारी सशक्तिकरण का संदेश देने वाली हरियाली तीज पर कल्चरल प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

तीज क्वीन कॉन्टेस्ट प्रोग्राम : तीज क्वीन श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती निशा चंदेल, फ़र्स्ट रनर अप तथा श्रीमती पुजा सुंदरी, सावन सुंदरी रहीं सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के मनोरंजन केंद्र में बीते 26 जुलाई 2025 को वनिता समाज शक्तिनगर द्वारा सावन के शुभ अवसर पर हरियाली तीज का उत्सव मनाया गया। नारी सशक्तिकरण का संदेश देने वाली हरियाली तीज पर आधारित कल्चरल प्रोग्राम में तीज गीत, सावन के झूले व नृत्य का आयोजन हुआ। वहीं कुछ दिन पूर्व एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर में स्थित वनिता भवन में सभी वनिताओं द्वारा मेहंदी कॉम्पीटिशन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सावन के…
Read More
पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में  निःशुल्क चिकित्सा सेवा 

पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में  निःशुल्क चिकित्सा सेवा 

रेणुकूटl पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद पटेल ने यहां आए मरीजों का इलाज किया और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान किया पिपरी और रेनूकूट के लोगों ने इसका लाभ लिया। निःशुल्क  चिकित्सा सेवा का आयोजन प्रत्येक रविवार को आश्रम परिसर में किया जाता है शिविर में नगर व आसपास के क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोग भी इसका फायदा उठाते हैं। आश्रम संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन प्रत्येक…
Read More
अब लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, शटडाउन व अनावश्यक बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी -ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा 

अब लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, शटडाउन व अनावश्यक बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी -ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा 

ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो का लिया तत्काल संज्ञान   ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर बस्ती के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बस्ती के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह और मूडघाट बस्ती के उपभोक्ता भरत पांडे के मध्य विद्युत आपूर्ति को लेकर हुई बातचीत के ऑडियो का सोशल मीडिया में वायरल का त्वरित संज्ञान लेकर बस्ती के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह पर शख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।  ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शम्भु…
Read More
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में आयोजन

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में आयोजन

*लखनऊ के मदरसा दारुल उलूम वारसिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन* दानिश आज़ाद अंसारी ने छात्रों की प्रस्तुतियों का किया अवलोकन**विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायक आयोजन* लखनऊ | पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आज पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त मदरसों में विविध कार्यक्रमों और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ स्थित मदरसा दारुल उलूम वारसिया में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी जी ने किया। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान…
Read More
हम युवाओं को ऐसे कौशल से सशक्त कर रहे हैं जो संस्कृति का संरक्षण भी करें और विश्व का स्वागत भी – जयवीर सिंह

हम युवाओं को ऐसे कौशल से सशक्त कर रहे हैं जो संस्कृति का संरक्षण भी करें और विश्व का स्वागत भी – जयवीर सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधीन संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) राज्य भर के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। यह कोर्स एमकेआईटीएम द्वारा संचालित कई लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हिस्सा है, जो उन व्यक्तियों को पेशेवर रूप से तैयार करता है जो पर्यटन क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसी क्रम में अब एमकेआईटीएम जल्द ही वाराणसी और कन्नौज के गाइड्स के लिए भी कक्षाओं की शुरुआत करने जा रहा है,…
Read More
सुभारती विश्वविद्यालय में दस दिवसीय कजरी लोकगायन एवं नृत्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

सुभारती विश्वविद्यालय में दस दिवसीय कजरी लोकगायन एवं नृत्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

 लखनऊ: भारतीय लोकसंस्कृति के संरक्षण और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में दस दिवसीय कजरी लोकगायन एवं नृत्य कार्यशाला का कल 26 जुलाई, 2025 को भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश एवं जनजातीय लोक कला संस्कृति संस्थान, लखनऊ के सौजन्य से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमोद शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, संकाय सदस्य, शोधार्थी और बड़ी…
Read More
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने साधन सहकारी समिति लिमिटेड लेडुवाई का किया निरीक्षण

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने साधन सहकारी समिति लिमिटेड लेडुवाई का किया निरीक्षण

*समिति प्रथम चरण में चयनित होने के उपरांत भी अभी तक ई पैक्स में रूपांतरित नहीं होने पर सचिव राहुल कुमार सिंह को लगाई फटकार* *समस्त अभिलेखों को पूर्ण करते हुए सिस्टम इंटीग्रेटर से समन्वय स्थापित कर समिति का कंप्यूटराइजेशन कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराए जाने का दिया निर्देश*          वाराणसी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक हर्ष कुमार ने बी पैक्स लेडुवाई विकास खंड सेवापुरी का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। समिति सचिव राहुल कुमार सिंह ने बताया कि समिति पर 49 मै. टन यूरिया एवं 10 मै. टन डीएपी का स्टाक उपलब्ध है।      …
Read More
नकलविहीन, निष्पक्ष व सुचितापूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न

नकलविहीन, निष्पक्ष व सुचितापूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न

चन्दौली। जनपद चंदौली में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा०) परीक्षा-2023 जनपद के निर्धारित 25 परीक्षा केन्द्रों पर पारदर्शी, नकलविहीन एवं निर्विघ्न संपन्न हो गई। जनपद में कुल परीक्षार्थी 11568 थे। जिसमें 5078 उपस्थित और 6492 अनुपस्थित रहे।  प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय कालेजों का चक्रमण कर व्यवस्था का लेते रहे। सुबह जिलाधिकारी अशोक इंटर कालेज बबुरी, महेन्द्र टेक्निकल कालेज चन्दौली सहित अन्य केन्द्रों पर पहुंच कर कैमरा, शौचालय, मानिटरिंग कक्ष का गहन निरीक्षण किया।  सकुशल परिक्षा सम्पन्न कराने पर उन्होंने परीक्षा में लगे पूरे टीम…
Read More
संरक्षण नहीं मिला तो विलुप्त हो जायेगी हमारी सांस्कृतिक विरासत – वल्लभाचार्य पाण्डेय

संरक्षण नहीं मिला तो विलुप्त हो जायेगी हमारी सांस्कृतिक विरासत – वल्लभाचार्य पाण्डेय

हरियाली तीज के अवसर पर कजली उत्सव मनाया गया, लोक संस्कृति और लोक परम्परा संरक्षण के लिए आशा ट्रस्ट की एक कोशिश चौबेपुर, वाराणसी/ वर्तमान पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत वाली लोक संस्कृति, लोक परंपरा, लोक गीत, लोक पर्व आदि से जुड़े रहने का सन्देश देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर कजली उत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आशा पुस्तकालय और स्वावलम्बन कार्यक्रम से जुडी बालिकाओं और महिलाओं ने एक दूसरे को मेंहदी और महावर लगाया तथा कजली, सोहर, विवाह गीत, भजन, देवी गीत, पचरा आदि गीतों की प्रस्तुति…
Read More