UTTAR PRADESH

जीरो पॉवर्टी परिवारों को वरीयता के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए – मुख्य सचिव, मनोज कुमार सिंह

जीरो पॉवर्टी परिवारों को वरीयता के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए – मुख्य सचिव, मनोज कुमार सिंह

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पंचायत सहायकों से किया सीधा संवाद, जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देशलखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी पंचायत सहायकों के साथ सीधा संवाद कर जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जीरो पॉवर्टी परिवारों को वरीयता के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को संतृप्तिकरण के स्तर तक ले जाने पर…
Read More
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट विद्यालय में छात्र परिषद का गठन 

आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट विद्यालय में छात्र परिषद का गठन 

 रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में सत्र 2025-26 के छात्र परिषद का गठन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्मिता शाही के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय सिन्हा का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या द्वारा पुष्प्प-गुच्छ देकर किया गया। तदुपरांत आदित्य वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  मुख्य अतिथि महोदय ने सर्वप्रथम स्कूल कैप्टन यशोवर्धन हरलालका को बैज लगाकर क्रमशः छात्र प्रतिनिधि आरूष अनंत छात्रा प्रतिनिधि स्मृति लोढ़ा व छात्र परिषद के अन्य सदस्यों को भी बैज लगाकर उनके पद की गरिमा…
Read More
सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम की सुविधा, मंत्री ने किया लोकार्पण

सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम की सुविधा, मंत्री ने किया लोकार्पण

*सीआरपीएफ कैंप की चहारदीवारी एवं सड़क के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास कर स्टाम्प मंत्री ने अपना वायदा पूरा किया* *मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने विधायक निधि से 78 लाख की लागत से होने वाले चार विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया* वाराणसी। सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम का शिलान्यास एवं लोकार्पण उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को किया। इसके अलावा उन्होंने वार्ड नारायणपुर सुभद्रा नगर कॉलोनी में कालोनीवासियों के लिए पाइप लाइन पेयजल, वार्ड रमरेपुर में 98वीं सीआरपीफ बटालियन की सुविधा हेतु उनके…
Read More
आईजा के सदस्यों ने संगठन के विस्तार को लेकर की बैठक 

आईजा के सदस्यों ने संगठन के विस्तार को लेकर की बैठक 

डीडीयू नगर। ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई चंदौली की एक आवश्यक बैठक जीटी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में 2025-26 के इकाई का गठन किया गया। इकाई के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें आजादी में पत्रकारों की अहम भूमिका विषय पर चर्चा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिला इकाई के अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य पदों की घोषणा भी किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कृष्णकांत गुप्ता, कमलेश तिवारी, भानु शंकर चौबे, धर्म प्रकाश शर्मा, प्रमोद अग्रहरी, फैयाज अंसारी, विजय…
Read More
छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' में बिल्हा की मातृशक्ति का उल्लेख ............ *'मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं ने बदली शहर की तस्वीर, पीएम ने की सराहना* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण* रायपुर, /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर विकास मरकाम, नवीन मार्कण्डेय, अमित चिमनानी, श्रीमती हर्षिता पांडे, अमित साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मन की बात’…
Read More
समीक्षा अधिकारी,सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न

समीक्षा अधिकारी,सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न

जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर किया निरीक्षण भदोही / उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी,शांतिपूर्ण व सकुशल ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शी ढग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र वाई एम कान्वेंट स्कूल बलापुर ज्ञानपुर, ओम पब्लिक स्कूल छतमी ,बूनमैक्स कान्वेंट स्कूल गोधना, जयराजी देवी पब्लिक स्कूल…
Read More
किसानों की समस्या को लेकर विध्य किसान मंच के बैनर तले भूख हड़ताल करेंगे किसान

किसानों की समस्या को लेकर विध्य किसान मंच के बैनर तले भूख हड़ताल करेंगे किसान

सोनभद्र। सदर तहसील परिसर में सोमवार को विध्य किसान मंच के बैनर तले किसान विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल करेंगे ।पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा ने बताया कि धान की रोपाई चल रही है और साधन सहकारी समितियों व बाजार में दुकानों पर खाद नही मिल रहीं है।प्रतिनिधि उदासीन है जो होर्डिंग लगवाने में व्यस्त व स्वहित साधना में मस्त है, किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे है प्रतिनिधि व सरकार कम्पोस्ट खाद व श्री अन्न की खेती करने का सुझाव दे रही है किसान खाद माग रहे है जिसके बदले मे सुझाव दिया जा रहा हैं। सरकार खुद…
Read More
शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान चलाकर किया विरोध प्रदर्शन

शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान चलाकर किया विरोध प्रदर्शन

यूपी में डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है - रमेश गौतम 27000 स्कूल बंद कर, 27308 शराब की दुकानें  खोल रही है योगी सरकार - ज्योति जंग सिंह  सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने ‘‘ढपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान‘‘ चलाकर प्राथमिक स्कूल पेटारही पर जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर इकट्ठे होकर योगी सरकार द्वारा 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला संगठन प्रभारी…
Read More
राबर्ट्सगंज में सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात

राबर्ट्सगंज में सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित बूथ संख्या 14 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सुनी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सफलताओं और देशवासियों की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो रहे हैं और युवाओं को इन क्षेत्रों में आगे…
Read More
एक भाई ने स्टेनोग्राफी तो दूसरे ने सिपाही बनकर जिले का नाम किया रोशन

एक भाई ने स्टेनोग्राफी तो दूसरे ने सिपाही बनकर जिले का नाम किया रोशन

सोनभद्र। सफलता सिर्फ मेहनत से नहीं, अनुशासन, समर्पण और सही दिशा में किए गए प्रयासों से भी मिलती है। इसकी मिसाल है सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज से सटे उरमौरा गांव निवासी एक गरीब फेरी करने वाले तौहिद अंसारी के दो पुत्र बड़े भाई आसिफ अंसारी 23 वर्ष ने एसएससी में स्टेनोग्राफी एवं छोटे भाई आरिफ अंसारी 20 वर्ष  ने उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर अपने परिवार सहित जिले का नाम रोशन किया है।तौहिद आलम के बच्चों ने अपने घर की गरीबी और लाचारी को देखकर बचपन में ही कुछ बनने का सपना देखा था, जिसे अब हकीकत…
Read More