28
Jul
केंद्र सरकार द्वारा घोषित रोजगार योजना का लाभ लें और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें - नीरज श्रीवास्तव सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद के कर्मचारी विकास केंद्र में सोमवार को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा देश में रोजगार सृजन, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा युवाओं को रोजगार हेतु सक्षम बनाने के उद्देश्य से घोषित किए गए ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के प्रति नियोक्ताओ तथा आम जन-मानस में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन ‘कर्मचारी भविष्य निधि संगठन’ वाराणसी के द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय आयुक्त भविष्य निधि संगठन वाराणसी नीरज श्रीवास्तव ने किया। …
