30
Jul
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 2751.82 करोड़ रुपये का ऋण वितरित, प्रदेशभर से 5000 से अधिक युवाओं ने की सहभागिता लखनऊ,/ प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में दो दिवसीय सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में किया गया। यह आयोजन मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर फ्रेंचाइज़ी व्यवसाय, बिजनेस ऑन व्हील्स तथा आधुनिक मशीनरी से…
