04
Aug
भदोही । श्रावण मास के आज अन्तिम सोमवार को जनपद के शिवालयों में श्रद्धालुओं के भीड़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बाबा सेमराधनाथ धाम मन्दिर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् सेमराधनाथ घाट पहुॅचकर गंगा के बढ़ते जल-स्तर एवं बेलासपुर निषाद बस्ती, उच्च प्राथमिक विद्यालय बदरी, इब्राहिमपुर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जनमानस से संवाद करते हुए बचाव व राहत कार्य पर बल दिया।बाबा सेमराधनाथ धाम मन्दिर पहुॅचकर डीएम व एसपी ने श्रधालुओं के भीड़ का जायजा लिया। श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनका कुशल क्षेम पूछा। पुलिस कर्मियों ने भक्तों को कतारबद्ध लगाकर…
