UTTAR PRADESH

नए भारत के नए उ0प्र0 में माफिया के लिए कोई जगह नहीं-योगी आदित्यनाथ

नए भारत के नए उ0प्र0 में माफिया के लिए कोई जगह नहीं-योगी आदित्यनाथ

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 05 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अनुरूप हमने उत्तर प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाए जाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए यह आवश्यक है कि हम अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए किए जाने वाले प्रयासों को एक नई गति प्रदान करें। अर्बनाइजेशन इसका एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके अनुरूप हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी शहरी निकायों, विकास प्राधिकरणों और औद्योगिक प्राधिकरणों को अपने-अपने यहां एक नई टाउनशिप स्कीम को आगे बढ़ाने के…
Read More
रक्षाबन्धन पर्व पर 08, 09 और 10 अगस्त को उ0प्र0 परिवहन निगम तथा नगर विकास की सभी बसों में बहनों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा

रक्षाबन्धन पर्व पर 08, 09 और 10 अगस्त को उ0प्र0 परिवहन निगम तथा नगर विकास की सभी बसों में बहनों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा

लखनऊ मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर प्रदेश सरकार ने तय किया है कि 08, 09 और 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम तथा नगर विकास की सभी बसों में बहनों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि 09 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन घटना का दिवस है, जो देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों के स्मरण हेतु आयोजित किया जाता है। 15 अगस्त को देश की आजादी का पावन पर्व मनाया जाएगा। आजादी के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को विभाजन की त्रासदी का दिवस पड़ेगा। भारत सरकार…
Read More
किसानों को निःशुल्क मिलेंगे तोरिया का बीज,15 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

किसानों को निःशुल्क मिलेंगे तोरिया का बीज,15 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंदौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि कृषकों को तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का अवसर तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित "राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम" के अन्तर्गत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन दिनांक-01.08. 2025 से 15.08.2025 तक किया जायेगा, जो पुरी तरह से पारदर्शी है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में…
Read More
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के सम्बंध में एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के सम्बंध में एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

भदोही । मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के सम्बंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत रिसोर्स सेण्टर का सभागार ज्ञानपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।  जिसमें मुख्य अतिथि विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर,  मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, अग्रणी जिला प्रबन्धक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया अमित, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी आदि उपस्थित रहे।          समाधान समिति लखनऊ से उपस्थित जय तिवारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी।  विधायक द्वारा कार्यशाला में उपस्थित युवाओं को स्वरोजगार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।  विधायक औराई के कर कमलो से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…
Read More
संस्कृत भाषा,दक्षिणपूर्व एशिया के संस्कृति के उत्स में है:प्रो० हरिदत्त शर्मा

संस्कृत भाषा,दक्षिणपूर्व एशिया के संस्कृति के उत्स में है:प्रो० हरिदत्त शर्मा

वाराणसी काशी की विद्वत्सपर्या का स्मरण करते हुये स्मृति व्याख्यान की अपनी विशिष्ट परंपरा द्वारा इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी द्वारा नवनिर्मित अभिनव भरत शोध संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रोफेसर कमलेशदत्त त्रिपाठी की जन्मस्मृति के अवसर पर स्मृति-व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान का केन्द्रीय विषय ट्टदक्षिणपूर्व एशिया में संस्कृत’ सुनिश्चित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यवक्ता सुप्रसिद्ध संस्कृत साहित्यकार एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो० हरिदत्त शर्मा थे। साहित्यमार्तण्ड प्रो० विंध्येश्वरीप्रसाद मिश्र (पूर्व डीन संकाय, संस्कृतविद्याधर्मविज्ञान संकाय, बीएचयू, वाराणसी) थे।कला केन्द्र की परंपरानुसार कार्यक्रम का शुभारम्भ बृहस्पति पाण्डेय…
Read More
ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य की समीक्षा बैठक संगम सभागार में संपन्न

ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य की समीक्षा बैठक संगम सभागार में संपन्न

बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के साथ भोजन दवाएं एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं तुरंत उपलब्ध कराने के निर्दे बाढ़ क्षेत्रों में पानी कम होते ही विद्युत आपूर्ति को प्राथमिकता पर बहाल करने के निर्देश बाढ़ के दृष्टिगत नगर विकास एवं विद्युत विभाग जनपद स्तर पर एक अलग कंट्रोल रूम करें स्थापित -मंत्री, ए.के. शर्मा लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा राजधानी लखनऊ स्थित संगम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का…
Read More
वाराणसी में रोजगार और सामाजिक अधिकार अभियान की हुई बैठक

वाराणसी में रोजगार और सामाजिक अधिकार अभियान की हुई बैठक

• रोजगार और प्रतिनिधित्व पर आंदोलन खड़ा करने पर हुई चर्चा • 21 सितंबर को होगा पराडकर भवन, वाराणसी में सम्मेलन वाराणसी।  रामकटोरा स्थित समता भवन में रोजगार और सामाजिक अधिकार अभियान की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता करते हुए आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश में दो सवाल प्रमुख है पहला रोजगार का और दूसरा प्रतिनिधित्व का सवाल। इसको विस्तार देते हुए अखिलेन्द्र ने कहा कि समाज के अति पिछड़ों, अनुसूचित जाति व जनजाति, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए समुचित प्रतिनिधित्व व बजटीय प्रावधान किया जाए।  प्रदेश में रिक्त…
Read More
हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु सीडीओ ने की बैठक

हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु सीडीओ ने की बैठक

हर घर तिरंगा अभियानः प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12, तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक होगें विविध कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव करना है उजागर - सीडीओ भदोही । हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अन्तर्गत 08 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्सन  सताब्दी महोत्सव समारोह 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर 02 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में संचालित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में…
Read More
दो साधुओं को उनकी 5 गायों के साथ सुरक्षित निकालकर पहुॅचाया गया राहत शिविर

दो साधुओं को उनकी 5 गायों के साथ सुरक्षित निकालकर पहुॅचाया गया राहत शिविर

एसडीआरएफ, गोताखोर, नाविक, आपदा मित्र, सभी एलर्ट मोड पर रहकर बाढ़ राहत व बचाव कार्यों को कर रहे सम्पादित भदोही । बाढ़ प्रभावितों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तत्परता के साथ खड़ी है। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण अध्यक्ष/जिलाधिकारी शैलेष कुमार की कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में बाढ़ प्रभावितों के लिए त्वरित गति से राहत कार्य संचालित किये जा रहे है। बाढ़ प्रभावित तहसील ज्ञानपुर व औराई के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार प्रभावित विकास खण्ड डीघ व औराई के सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित विभाग स्वास्थ्य, पंचायतीराज, पशु चिकित्सा व पशुपालन, खाद्य सुरक्षा, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग सम्बन्धित अधिकारी फिल्ड…
Read More
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चौथे स्तम्भ की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण – जिलाधिकारी 

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चौथे स्तम्भ की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण – जिलाधिकारी 

जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न  सोनभद्र। पत्रकार समाज का आईना है समाज में घटित घटनाओं को उजागर करते है जिसे शासन प्रशासन संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करता है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सहयोग के बिना स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त विचार सोमवार को  जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कलेक्ट्रेट में पत्रकारों की जिलास्तरीय स्थाई समिति की बैठक में व्यक्त किया । उन्होंने पत्रकारों को शासन से अतिशीघ्र मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 लाख तक के निःशुल्क चिकित्सा सुविधा कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने बताया कि…
Read More