UTTAR PRADESH

विधायक विपुल दूबे ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री

विधायक विपुल दूबे ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री

भदोही। विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे ने तहसील ज्ञानपुर सभागार में बाढ़ प्रभावित 30 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री पैकेट वितरित किया। विधायक द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम रामपुर घाट, छेछूआ भूर्रा, डेंगुरपुर, इटहरा, अमिलौर व अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डीघ ब्लाक के गांवों का दौरा कर गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों को देखा व स्थानीय बाढ़ पीड़ित लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए उपस्थित उप जिलाधिकारी भानसिंह सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को…
Read More
आजादी की 79 वीं वर्षगाठ पर कालीन नगरी मनाएगा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस

आजादी की 79 वीं वर्षगाठ पर कालीन नगरी मनाएगा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस को हर्षाेउल्लास के साथ मनाने की तैयारियों के दृष्टिगत डीएम ने की बैठक भदोही। स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगाठ पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत  स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाये जाने के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस सम्बन्धित प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसका प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भॉवना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के…
Read More
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन

  वाराणसी। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी गुरुवार को ग्राम पंचायत करौता के रामलीला मैदान स्थित पटेल तालाब के पास आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम मौर्य, नोडल अधिकारी सहायक निदेशक क्षेत्रीय भूमि प्रयोगशाला राजेश राय उपस्थित रहे।  मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कृषि विभाग के तकनीकी सहायक द्वारा बताए गए तरीको से मक्का की खेती करने की कृषकों से अपील की। प्राकृतिक खेती करने एवं कम रासायनिक खाद का प्रयोग करने की बात कही साथ फसल बीमा के बारे में भी कहा कि…
Read More
सोनभद्र में विकसित होगा धार्मिक,पर्यटन और कैम्पिंग सर्किट – असीम अरुण 

सोनभद्र में विकसित होगा धार्मिक,पर्यटन और कैम्पिंग सर्किट – असीम अरुण 

निदेशक जनजातीय और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर अभिलेखों की जांच करेगी, सामुदायिक वनाधिकार पर टीम देगी अपनी रिपोर्ट लखनऊ, सोनभद्र। सोनभद्र को धार्मिक, पर्यटन और कैम्पिंग सर्किट के रूप में विकसित किया जायेगा। इससे न सिर्फ स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा बल्कि विभिन्न तरह के पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। गुरुवार को इसे लेकर गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमे सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर जनपदों में वनाधिकार प्रमाण पत्रों के प्रकरणों पर चर्चा हुई। बैठक में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण, वन मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना…
Read More
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नपा कर्मचारियों का प्रशिक्षण 

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नपा कर्मचारियों का प्रशिक्षण 

अहरौरा, मिर्जापुर / विकेंद्रित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को नपा कार्यालय में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में ईओ अमिता सिंह व सभासद द्वारा सफाई मित्रों को स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जानकारी दी गई।  ईओ अमिता सिंह  द्वारा कर्मियों को निर्देश दिया की कर्मचारी कमर कस ले व स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए सदस्य में अच्छी रैंकिंग के लिए प्रयास करें। ताकि नगर की रैंकिंग को सुधारा जा सके। सभासद कुमार आनंद ने स्वच्छता से संबंधित  विभिन्न मानदंडों पर चर्चा की तथा इस दौरान मापदंडों के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी के अनुसार कार्य…
Read More
मेज़ा ऊर्जा निगम द्वारा प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरो मे कुल 3700 राहत किट बांटे 

मेज़ा ऊर्जा निगम द्वारा प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरो मे कुल 3700 राहत किट बांटे 

प्रयागराज। मेज़ा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिनांक 6 अगस्त 2025 को प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरो मे रह रहे बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु जिला उद्योग विभाग को 1,750 राहत किट सौंपी गयी थी, इसी क्रम में  दिनांक 07अगस्त 2025 को 1950 राहत किट और प्रदान की गयी । मेजा ऊर्जा निगम द्वारा अभी तक *कुल 3700 राहत किट* प्रदान की जा चुकी है ।  प्रत्येक किट में बिस्किट, नमकीन,  फ्रूटी और एक लीटर पानी की बोतल शामिल है। यह सहायता कंपनी की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित लोगों को त्वरित…
Read More
रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों का ससमय किया जाये निस्तारण – जिलाधिकारी

रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों का ससमय किया जाये निस्तारण – जिलाधिकारी

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न   सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वन स्टॉप सेन्टर के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराते हुए 02 अक्टूबर,2025 तक पूर्ण कर लिया जाये। दुद्धी व बभनी में वन स्टॉप सेन्टर के निर्माण कार्य हेतु भूमि चिन्हित करने का कार्य पूर्ण कर लिया जाये, रानी लक्ष्मीबाई योजना के माध्यम से जो भी धनराशि का भुगतान होता है,…
Read More
जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रेणुकूट/सोनभद्र। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में बुद्धवार को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा खेलकूद के अन्तर्गत 69वीं जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अन्डर-19, अन्डर-17 व अन्डर-14 बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में अलग- अलग विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।   जहाँ प्रतियोगिता के अन्डर-14 के बालक वर्ग सेंट जेवियर इण्टर कॉलेज, रॉबर्टसगंज विजेता तथा ख्रीष्ट ज्योति हाई स्कूल रेणुकूट उप विजेता रहा वहीं बालिका वर्ग में मेजबान आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट विजेता तथा ख्रीष्ट…
Read More
प्राथमिक विद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

प्राथमिक विद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के रजखड़ गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय का गुरुवार को एसडीएम निखिल यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई लिखाई तथा व्यवस्थाओं के बारे में अध्यापकों से जानकारी ली।स्कूल में फर्नीचर की व्यवस्था कराने तथा बिजली की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं जर्जर भवनों की मरम्त कराने का आश्वासन दिया। छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर देने सहित बेहतर शिक्षण को लेकर निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित पैरामीटर के अनुसार शिक्षण व्यवस्था सम्पन्न करायी जाय। उन्होंने विद्यालय की समस्याओं तथा रख-रखाव एवं भवन के बारे में भी मौजूद शिक्षकों से जानकारी ली।…
Read More
भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक ने धर्मपत्नी के साथ किया रुद्राभिषेक पूजन

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक ने धर्मपत्नी के साथ किया रुद्राभिषेक पूजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 28वें दिन वृहस्पतिवार को भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक जेबी सिंह राय साहब ने अपनी धर्मपत्नी रत्ना सिंह समेत अन्य लोगों के साथ रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।सावन माह के 28वें दिन वृहस्पतिवार को भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक जेबी सिंह राय साहब, रत्ना सिंह, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी,गुड़िया मानस कुमार, किशोरी लाल, खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कालो देवी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी…
Read More