13
Aug
रेणुकूट। रोटरी क्लब रेनुकूट द्वारा रोटरी स्कूल में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन विशेष रूप से किया गया, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश पूरे उत्साह के साथ दिया गया। विद्यालय परिसर इस अवसर पर उल्लास, मुस्कान और रंग-बिरंगी राखियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा भाईचारे और अपनत्व की मिसाल देते हुए एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर की जिसने रिश्तों की मिठास को और भी गहरा किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो. सुनील पांडेय ने कहा, “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पावन त्योहार है। इस…
