15
Aug
गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ एनटीपीसी टाउनशिप स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) ने ध्वजारोहण के पश्चात् उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बीते वर्ष में एनटीपीसी दादरी की गौरवपूर्ण यात्रा का उल्लेख करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने सभी को स्टेशन और देश के लिए नई ऊँचाइयों को छूने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित…
