17
Aug
आम आदमी पार्टी ने चलाया हर घर संपर्क अभियान सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में ‘हर घर संपर्क अभियान’ के अन्तर्गत जनपद की ओबरा विधानसभा के साथियों के साथ ओबरा के गजराज नगर कांशीराम आवास विकास कालोनी में महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अभियान के अंतर्गत आम आदमी पार्टी प्रदेश के गांव-गांव, घर-घर जाकर विधानसभा, ब्लॉक, वार्ड स्तर तक संगठन निर्माण करेगी । बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष बृजेश कन्नौजिया ने किया। संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने कहा लोकतंत्र की हत्या करने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर…
