UTTAR PRADESH

जिलाधिकारी द्वारा ट्रांस वरुणा क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी द्वारा ट्रांस वरुणा क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया

*योजना के पूर्ण होने पर छह वार्ड दीनापुर, सलारपुर, लेकुपुर, सारनाथ एवं रमदतपुर के 20176 घरों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी* *कार्य की प्रगति को बढ़ाते हुए समस्त कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी* वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने नगर निगम वाराणसी के विस्तारीकरण क्षेत्र में ट्रांस वरुणा दीनापुर जोन (फेज-1, पार्ट-ए) पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड (प्रथम), उ०प्र० जल निगम (नगरीय), वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन पेयजल परियोजना रु० 171.54 करोड़ की स्वीकृति अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदान की…
Read More
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय  द्वारा शपथ ग्रहण के साथ किया गया, जिसने संगठन की ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि की। इस वर्ष अभियान का विषय है "सतर्कता – हमारी साझा जिम्मेदारी", जो नैतिक आचरण को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार से मुकाबला करने में सामूहिक प्रयासों के महत्व को उजागर करता है। उद्घाटन समारोह में अविजित चटर्जी, (मुख्य महाप्रबंधक, तकनीकी सेवाएं),  अमित रौतेला, मुख्य वित्तीय अधिकारी, और  नवाब अंसारी, विभागाध्यक्ष (सतर्कता) और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उद्देश्य के प्रति समष्टिगत नेतृत्व की…
Read More
बर्ड फ्लू की सूचना पर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित

बर्ड फ्लू की सूचना पर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित

*कंट्रोलरूम मो.नं. 9305133706, 6387589262 तथा 9936848068 पर सूचनाओं दी जा सकती है* *पशुपालन विभाग द्वारा सावधानियां बरती जा रही है, फिलहाल किसी पोल्ट्री फार्मर को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं-मुख्य पशु चिकित्साधिकारी* वाराणसी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० आर०एस० राजपूत ने बताया कि रामपुर के एक पोल्ट्री फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई थी। अब उक्त फार्म के सभी पक्षियों को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है तथा अभी किसी अन्य फार्म पर इस बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए बैठक में एहतियात बरते जाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में…
Read More

इको क्लब के तहत बच्चों ने किया पौधरोपण

 भदोही । उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर विकासखंड ज्ञानपुर के प्रांगण में प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनुराधा जायसवाल इको क्लब के बच्चों के साथ आज पौधारोपण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हमारा अस्तित्व ही इन पेड़ -पौधों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि मैं विगत 2867 दिनों से लगातार वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहा हूं। आप सबको भी इस मुहिम से जुड़कर पर्यावरणीय संकट से आम जनमानस को बचाने का प्रयास करना चाहिए। सभी…
Read More
संचार क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी – डाॅ. जी. के. पाण्डेय 

संचार क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी – डाॅ. जी. के. पाण्डेय 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया   चन्दौली ।  मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जन्म दिवस पर शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने काली महल स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जी. के. पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने विद्या हॉस्पिटल में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मरीजों में फल वितरण किया। वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने वृक्षारोपण भी…
Read More
सामाजिक आंदोलनों के गुरु अनिल चौधरी की याद में यातना पीड़ितों का सम्मान

सामाजिक आंदोलनों के गुरु अनिल चौधरी की याद में यातना पीड़ितों का सम्मान

वाराणसी, । "पीड़ितों का इलाज चौधरी साहब इस तरह करते थे कि अपने आखिरी दिनों तक भी जख्मों पर मरहम लगा कर सामने वाले को राहत का अहसास करवाते थे। चौधरी साहब तीन बातों के लिए जाने जाएंगे संसार में: एक था सांप्रदायिकता का विनाश करो। दूसरा था लोकतंत्र की रक्षा में खड़े हो। तीसरा था भूमंडलीकरण का प्रतिरोध करो। इन तीन मंत्रों पर काम करने वाले भारत भर में उनके कई कमांडर मौजूद हैं!" सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों के शिक्षक व PEACE संस्था के संस्थापक रहे अनिल चौधरी की स्मृति में बनारस के पराड़कर भवन में आयोजित सभा की…
Read More
मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 21 व 22 अगस्त को लखनऊ में 

मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 21 व 22 अगस्त को लखनऊ में 

सूचना मुख्यालय लखनऊ के सभागार में स्टेट हेल्थ एजेंसी के द्वारा आयोजित होगा शिविर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठायें मान्यता प्राप्त पत्रकार - अरविन्द कुमार मिश्र  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों (राज्य एवं जनपद स्तरीय) एवं उनके आश्रितों को एमएमजेएए योजना के अंतर्गत चिकित्सा लाभ का सुगमता से लाभ दिलाने के उद्देश्य से 21 व 22 अगस्त 2025 को लखनऊ स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यालय के सभागार में दो दिवसीय शिविर स्टेट हेल्थ एजेंसी (सांची) द्वारा आयोजित किया जाएगा। अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि राज्य में मान्यता प्राप्त…
Read More
जिलाधिकारी ने रमना स्थित वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने रमना स्थित वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण

*रमना प्लाण्ट एनटीपीसी के सहयोग से भारत का पहला वेस्ट टू चारकोल प्लाण्ट तैयार किया गया है जिसकी 600 टन निस्तारण क्षमता है* वाराणसी। जिलाधिकारी द्वारा रमना प्लाण्ट का निरीक्षण किया, जहां पर एनटीपीसी के सहयोग से भारत का पहला वेस्ट टू चारकोल प्लाण्ट तैयार किया गया है उसका परीक्षण व निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन शहर का 400 टन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। प्लांट में तीन यूनिट 200-200 टन की लगी हैं जिसमें दो यूनिट क्रियाशील है। प्रतिदिन बनने वाले चारकोल का प्रयोग बिजली उत्पादन में किया जा रहा…
Read More
खादों की बिक्री में ओवर रेटिंग के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए – जिलाधिकारी

खादों की बिक्री में ओवर रेटिंग के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए – जिलाधिकारी

सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा  सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की ।  समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें । समीक्षा के दौरान एन0आर0एल0एम0 विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, योजनाओं की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।  जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन…
Read More
पेड़ से लटकता मिला निजी कंपनी के कर्मचारी का शव

पेड़ से लटकता मिला निजी कंपनी के कर्मचारी का शव

शक्तिनगर / सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के सासन  चौकी अंतर्गत मंगलवार की सुबह एनटपीसी शक्तिनगर के अंदर एक निजी कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारी का शव बीजपुर रोड स्थित मयार ब्रिज के पास पेड़ पर लटकता मिला । शव की कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी बरामद हुयी है। सासन चौकी पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुयी शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी। मृतक की पहचान बृजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह नवजीवन विहार का रहने वाला था।   सासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के अनुसार, बृजेंद्र 13 अगस्त से लापता…
Read More