23
Aug
बीजपुर/सोनभद्र।(जीजी न्यूज)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपी के यूपी सीमा पर स्थित ग्राम सिरसोती बरन पुल से शनिवार सुबह पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांक्षित अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ एंव वारंटियों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस टीम क्षेत्रीय भ्रमण पर थी। इसी बीच जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पास्को एक्ट में पंजीकृत फरार अभियुक्त नीरज कहार पुत्र जोखन कहार निवासी ग्राम बरखी पिपरा थाना बारगवां जिला सिंगरौली एमपी के समीपी बार्डर यूपी में सिरसोती बरन पुल पर कही…
