24
Aug
वॉशिंगटन डीसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सिंपोजियम में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर हरीश चन्द्र उपाध्याय का शोध पत्र स्वीकृत हुआ सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ हरीश चन्द्र उपाध्याय का शोध पत्र, विश्व की प्रतिष्ठित अमेरिकन केमिकल सोसायटी द्वारा आयोजित सिंपोजियम में व्यक्तिगत प्रस्तुतीकरण हेतु स्वीकृत हुआ। डॉ. उपाध्याय को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्तर्गत विधायी संस्था इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च द्वारा यात्रा अनुदान दिया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में वे 17 से 21 अगस्त 2025 तक अमेरिका यात्रा पर रहे।…
