UTTAR PRADESH

मण्डलीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी भदोही ने जनपद के विकास कार्यों के विभिन्न आयामों को किया रेखांकित

मण्डलीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी भदोही ने जनपद के विकास कार्यों के विभिन्न आयामों को किया रेखांकित

भदोही । मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के पश्चात मण्डल अनुश्रवण पुस्तिका में विकास कार्यो में प्राप्त रैकिंग/श्रेणी के अनुसार मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल सभागार मिर्जापुर में बैठक संपन्न हुई। मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मण्डल अनुश्रवण पुस्तिका में प्रदशित विकास एवं राजस्व प्रगति की समीक्षा कर  जानकारी ली। जिलाधिकारी भदोही शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने जनपद भदोही से संबंधित विभिन्न विकासात्मक आयामों सहित जनपद की उपलब्धियों व विभिन्न विभागों की प्रदेश की टॉप टेन रैंक के अन्दर आने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन से अवगत कराया।…
Read More
रक्तदान अभियान का अंतिम दिन, देश भर में व्यापक सहभागिता

रक्तदान अभियान का अंतिम दिन, देश भर में व्यापक सहभागिता

*रक्त का एक-एक बूँद जीवनदायिनी – मंत्री डॉक्टर दयाशंकर मिश्र, दयालु*  *सारनाथ में ब्र.कु. सुरेंद्र दीदी के साथ अनेक विशिष्टजनों की सहभागिता* *126 यूनिट हुआ रक्तदान*  वाराणसी। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक लाख से ज्यादा यूनिट रक्त संकलन की संकल्पना के साथ चलाए जा रहे रक्तदान अभियान के अन्तिम दिन व्यापक जनसहभागिता रही। सारनाथ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में  रक्तदाताओं की उत्साहजनक उपस्थिति के बीच प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पूण्य तिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था की क्षेत्रीय निदेशिका…
Read More
दुद्धी के विकास को झारखंड के धनबाद में मिला संघर्ष ज्योति सम्मान

दुद्धी के विकास को झारखंड के धनबाद में मिला संघर्ष ज्योति सम्मान

दुद्धी, सोनभद्र।(जीजी न्यूज)। दुद्धी के लाल विकास कुमार अग्रहरि को धनबाद झारखण्ड में रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया । झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के विकास कुमार को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में झारखण्ड के आलावा 19 राज्यों सहित नेपाल, भूटान सहित अन्य देशों से भी लोग आए हुए थे। अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने के बाद विकास अग्रहरि ने बताया कि यह सम्मान अपनी टीम के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों का सम्मान हैं। बता दें कि दुद्धी में विकास ब्लड डोनेशन सहित…
Read More
हिण्डाल्को में ठहाकों की गूंज, देश के दिग्गज कवियों ने जमाया रंग

हिण्डाल्को में ठहाकों की गूंज, देश के दिग्गज कवियों ने जमाया रंग

रेणुकूट/सोनभद्र।(जीजी न्यूज)। हिण्डाल्को रेणुकूट के मल्टी फैसिलिटी हॉल में बीती शाम क्लब विन्ध्याचल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को हंसी और व्यंग्य के रंग में सराबोर कर दिया। देश के नामचीन हास्य कवियों की प्रस्तुतियों से पूरा हॉल देर रात तक ठहाकों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।  कार्यक्रम का शुभारंभ हिण्डाल्को के मुखिया समीर नायक सहित मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, रिडक्शन हेड जयेश पवार, एल्यूमिना हेड रोहित चौरसिया, प्रोजेक्ट्स हेड राजेश कपूर तथा क्लब के महासचिव सुनील कान्त पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों ने कवियों को शॉल एवं मोमेंटो भेंट…
Read More
म्योरपुर बाजार का ट्रांसफार्मर जला, 24 घंटे से आपूर्ति बाधित

म्योरपुर बाजार का ट्रांसफार्मर जला, 24 घंटे से आपूर्ति बाधित

म्योरपुर/सोनभद्र।(जीजी न्यूज)। म्योरपुर बाजार व कस्बा को सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर पिछले 24 घंटे से खराब हो गया है जिस कारण बाजार व कस्बा मे आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गयी है उपभोक्ता .अयूब, नशीम,संजय, राजू केशरी, अवधेश सिंह, राजेश, रविन्द्र, राजू,उमेश आदि का कहना है की विद्युत विभाग द्वारा सभी का स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है बिल अधिक हो जाने पर लाइट काट दिया जाता है पर पिछले 24 घंटे से ट्रांसफार्मर खराब है इस पर विभाग का कोई ध्यान नहीं है आरोप लगाते हुए कहा कि कल तीज का त्योहार है महिलाएं घर का काम नहीं…
Read More
जन शिकायतों की हुई सुनवाई, 36 मामलों का हुआ निस्तारण

जन शिकायतों की हुई सुनवाई, 36 मामलों का हुआ निस्तारण

सोनभद्र।(जीजी न्यूज)। शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में  सोमवार को  राज कुमार राज अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद  की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई (संभव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में 4, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 6, नगर पंचायत ओबरा में 4, नगर पंचायत रेणुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 5, नगर पंचायत दुद्धी…
Read More
खेल सामग्री का वितरण 27 अगस्त को

खेल सामग्री का वितरण 27 अगस्त को

सोनभद्र। (जीजी न्यूज)। जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद सोनभद्र द्वारा वित्तीय वर्ष  2024-25 में चयनित इस जनपद के 52 युवक मंगल दल एवं 69 महिला मंगल दल इस प्रकार कुल 121 मंगल दलों हेतु महानिदेशालय, लखनऊ से खेल सामग्री उपलब्ध करायी गयी। प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का संजीव कुमार, राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, उत्तर प्रदेश के द्वारा वितरण कार्यक्रम 27 अगस्त 2025 को अपरान्ह 12ः00 बजे विशिष्ट खेल स्टेडियम, तियरा, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किया जाएगा, जिसमें जनपद के अन्य…
Read More
25000 रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त उमेश यादव गिरफ्तार 

25000 रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त उमेश यादव गिरफ्तार 

करमा / सोनभद्र। (जीजी न्यूज)। स्थानीय थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0-106/2025 धारा-3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी विषहार, थाना करमा, उम्र लगभग 26 वर्ष लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।   उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में सोमवार को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैडाड़ तिराहे के पास से वांछित /…
Read More
सोनभद्र के सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु निकाली गई गुप्तकाशी तीर्थायन यात्रा

सोनभद्र के सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु निकाली गई गुप्तकाशी तीर्थायन यात्रा

 काशी हिंदू विश्वविद्यालय से चलकर गुप्तकाशी में यात्रा का हुआ समापन सोनभद्र। (जीजी न्यूज)। काशी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज व सोनभद्र के विद्वत् सदस्यगण, चिकित्सक गण, व्यवसायी गण, शोधकर्ता गण, चिंतक गण, सामाजिक कार्यकर्ता गण द्वारा विगत वर्षों की भांति गुप्त काशी विकास परिषद, काशी कथा न्यास एवं उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में ‘गुप्तकाशी तीर्थायन यात्रा 2025’ संपन्न हुई। तीर्थायन यात्रा के संरक्षक पंडित पारसनाथ मिश्रा ने कहा की यह क्षेत्र पौराणिक व वैदिक काल से मानव सभ्यता के विकास में अपना योगदान दर्ज कराने वाले भारतीय संस्कृति…
Read More
आम जनता को सुविधायुक्त परिवहन सेवा प्रदान करने हेतु पूर्णतया कटिबद्ध – परिवहनमंत्री

आम जनता को सुविधायुक्त परिवहन सेवा प्रदान करने हेतु पूर्णतया कटिबद्ध – परिवहनमंत्री

प्रयागराज । (जीजी न्यूज)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एवं प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कम्पनी ओमक्स बीटूगेदर के मध्य उत्तर प्रदेश के 6 बस स्टेशनों पुराना बस स्टेशन गाजियाबाद, गोमती नगर लखनऊ, अयोध्या धाम, सिविल लाईन प्रयागराज, अमौसी लखनऊ एवं कौशाम्बी गाजियाबाद को पी0पी0पी0 मॉडल पर विकसित किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित परियोजना के अन्तर्गत कम्पनी द्वारा दिनांक 25.08.2025 को सिविल लाईन बस स्टेशन प्रयागराज पर साइट ऑफिस का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ । इस शुभ अवसर पर ओमेक्स लिमिटेड कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक एव अन्य…
Read More