UTTAR PRADESH

गणेश विसर्जन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

गणेश विसर्जन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

बीजपुर/सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद सीआईएसएफ यूनिट में सोमवार को गणेश चतुर्थी उत्सव का समापन सोमवार को गणेश विसर्जन के भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सीआईएसएफ की महिला कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण समूह संरक्षिका ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था जो शाम करीब 5 बजे से शुरू हुआ।   कार्यक्रम में सीआईएसएफ के सभी कर्मी और उनके परिवार के सदस्यों ने पूरी भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया। वातावरण अत्यंत भक्तिमय और उत्साह से भरा था, जहां सभी ने मिलकर भगवान गणेश को विदाई दी। इस भव्य कार्यक्रम में सभी का समर्पण देखते ही बन रहा था।संरक्षिका ग्रुप…
Read More
गैंगस्टर एक्ट के दोषी गैंग लीडर समेत दो को 7 वर्ष की कठोर कैद

गैंगस्टर एक्ट के दोषी गैंग लीडर समेत दो को 7 वर्ष की कठोर कैद

 सोनभद्र। पांच वर्ष पूर्व दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बनारसी उर्फ कल्लू व सक्रिय गैंग सदस्य सगा भाई शुभम गुप्ता को 7-7 वर्ष की कठोर कैद एवं 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।  अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।   अभियोजन पक्ष के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि…
Read More
प्राथमिक विद्यालय लाली का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

प्राथमिक विद्यालय लाली का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

 विद्यालयों में बच्चों को बेहतर ढंग से पठन-पाठन की सुविधा करायी जाये उपलब्ध - डीएम सोनभद्र।। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज विकास खण्ड घोरावल के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाली का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किये, मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक व चार शिक्षा मित्र उपस्थित मिलें, विद्यालय में कुल 59 बच्चे पंजीकृत थे, उसमें से 42 बच्चे मौके पर उपस्थित मिले ।  जिलाधिकारी ने बच्चों से सीधा संवाद कर विद्यालय द्वारा उन्हें उपलब्ध कराये गये पुस्तक के सम्बन्ध में जानकारी लिये और उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते…
Read More
नगर निकायों में समाधान दिवस पर 31 शिकायतें हुईं दर्ज, अधिकांश का हुआ तत्काल निस्तारण

नगर निकायों में समाधान दिवस पर 31 शिकायतें हुईं दर्ज, अधिकांश का हुआ तत्काल निस्तारण

सोनभद्र। उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले समाधान दिवस (संभव) के क्रम में1 सितम्बर 2025 को नगर निकायों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। जनसुनवाई में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 5, नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत रेनुकूट में 5, नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 3…
Read More
सड़क निर्माण को लेकर उठे सवालों पर ईओ का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्ती की चेतावनी

सड़क निर्माण को लेकर उठे सवालों पर ईओ का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्ती की चेतावनी

चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य जनता की सुविधा के लिए कराया जा रहा है और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईओ ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य मानकों और नियमों के विपरीत पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना है, इसलिए कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भव्य खेल कार्यक्रम का आयोजन किया

एनटीपीसी सिंगरौली ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भव्य खेल कार्यक्रम का आयोजन किया

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली ने 1 सितंबर 2025 की शाम, शक्तिनगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में एक वृहद खेल कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस आयोजन में एनटीपीसी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़, स्पीड वॉक, रिले रेस (4×100 मी.), 50 मीटर दौड़, नींबू दौड़, शॉट पुट, बोरी दौड़, बॉल आउट, थ्रो बॉल और रस्साकशी जैसे अनेक फील्ड इवेंट्स और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे  स्वस्थ प्रतिस्पर्धा…
Read More
खुर्जा परियोजना में चलाया जा रहा है सतर्कता जागरूकता अभियान

खुर्जा परियोजना में चलाया जा रहा है सतर्कता जागरूकता अभियान

बुलंदशहर। खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना में 02 सितम्बर 2025 को सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अभियान का शुभारंभ 18 अगस्त 2025 को कार्यपालक निदेशक (परियोजना) महोदय द्वारा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया था। अभियान की शुरुआत से अब तक, THDC के कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों के बीच सतर्कता जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध लेखन, स्लोगन लेखन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आज आयोजित बैठक में इन प्रतियोगिताओं…
Read More
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना को योगी कैबिनेट की मंजूरी

शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना को योगी कैबिनेट की मंजूरी

 लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन, लखनऊ में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट की शैक्षणिक इकाइयों को उच्चीकृत किया जाएगा।  वर्तमान में ट्रस्ट के अंतर्गत स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय, श्री दैवी सम्पद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय, श्री धर्मानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज और श्री शंकर मुमुक्ष विद्यापीठ संचालित हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद इनका संचालन विश्वविद्यालय के अधीन होगा। जिलाधिकारी शाहजहांपुर की रिपोर्ट के…
Read More
जिलाधिकारी  ने पुलिस लाइन में आवासीय एवं अनावासीय भवन तथा निर्माणाधीन न्यायालय का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी  ने पुलिस लाइन में आवासीय एवं अनावासीय भवन तथा निर्माणाधीन न्यायालय का निरीक्षण किया

पुलिस लाइन में बने टेस्टिंग लैब में पहुंच निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे मैटेरियल की जिलाधिकारी ने परखी गुणवत्ता  चन्दौली ।  जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और उसकी जानकारी प्राप्त किया एवं संबंधित अधिकारी कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी एवं मजदूरों की संख्या के बारे में जानकारी ली, मजदूरों की संख्या कम रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मजदूरों की संख्या को बढ़ा कर समय सीमा में कार्य…
Read More
योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम,तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम,तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

शैक्षिक गुणवत्ता में भी होगी वृद्धि और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना योगी सरकार की प्राथमिकता लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के तीन नवगठित विश्वविद्यालयों गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (मुरादाबाद), मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय (मिर्जापुर) और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (बलरामपुर) में कुल 948 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसमें 468 अस्थायी शिक्षणेतर पद और 480 आउटसोर्सिंग पद शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इन पदों के…
Read More