UTTAR PRADESH

स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति सम्भव है – ब्रजेश पाठक

स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति सम्भव है – ब्रजेश पाठक

*उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियों कॉन्फ्रेन्सिग के माध्यम से की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, “स्वस्थ नारी, सशक्त* *परिवार” अभियान की तैयारियों को दिया गति* *सभी लाभार्थियों का होगा पंजीकरण, सभी कार्यक्रमों की रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी* *लखनऊ /  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की तैयारियों को परखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य नारी का अर्थ है ‘‘सशक्त…
Read More
पशुओं के लम्पी रोग से बचाव के लिए कृषि मंत्री ने की समीक्षा बैठक 

पशुओं के लम्पी रोग से बचाव के लिए कृषि मंत्री ने की समीक्षा बैठक 

सचिव पशुपालन को त्वरित कार्यवाही करने और गहन निगरानी के संबंध में दिए दिशा निर्देश लखनऊ/ वर्तमान में प्रदेश के कई जनपदों में पशुओं में फैले लम्पी रोग की स्थिति और उसके बचाव के लिए किए जाने वाली त्वरित कार्यवाही के संबंध में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा प्रमुख सचिव,पशुधन एवं दुग्ध विकास श्री अमित कुमार घोष के साथ समीक्षा बैठक की गई। वर्तमान में इस रोग से चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर सिद्धार्थनगर, बस्ती, मऊ संतकबीरनगर और महराजगंज के गौवंश प्रभावित हैं। प्रभावित जनपदों में कुल गोवंशीय पशुओं की संख्या 1454088 है। इनमें से प्रभावित…
Read More
प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने  पं. छन्नू लाल मिश्र के स्वास्थ्य का जाना हाल

प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने  पं. छन्नू लाल मिश्र के स्वास्थ्य का जाना हाल

*सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा* वाराणसी। देश के ख्यात शास्त्रीय गायक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित पं. छन्नू लाल मिश्र की तबीयत गंभीर हो जाने पर उन्हें बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने रविवार को बीएचयू जाकर पं. मिश्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनकी सुपुत्री डॉ. नम्रता मिश्र एवं डॉ. अजीत सहगल से मिलकर प्रदेश सरकार एवं अपनी ओर से हरसंभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा…
Read More
17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा-2025” के अंतर्गत आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा-2025” के अंतर्गत आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

भदोही। शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन ,25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के पावन जयंती पर 'सेवा पखवाड़ा' का आयोजन किया जायेगा।' सेवा पखवाड़ा' के कार्यक्रम की शुरुआत ही रक्तदान शिविर से की जाएगी। सेवा पखवाड़ा-2025 पूरे देश में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक 'विकसित 'भारत' की व्यापक थीम के साथ मनाया जायेगा। यह थीम भारत को वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में रूपान्तरित करने की परिकल्पना करती…
Read More
नौगढ़, मद्धुपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल 

नौगढ़, मद्धुपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल 

नौगढ़। पशुधन प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र के सामने नौगढ़–मद्धुपुर मार्ग पर स्थित बटौवा गांव के समीप रविवार को सायंकाल दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।  जिसमें बाघीं गांव निवासी प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं जनपद सोनभद्र के सिकरवार गांव निवासी मुंशी 24 वर्ष को इलाज के लिए टा्मा सेंटर वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो जाने पर एंबुलेंस चालक ने शव को मर्चरी हाउस चकिया में जमा कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाघी गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र चन्द्र देव को उपचार के लिए टा्मा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। स्थानीय…
Read More
हिंदी से ही हमारी पहचान है इसलिए इसे हर किसी को अपनाना चाहिए – अंजनी गुप्ता

हिंदी से ही हमारी पहचान है इसलिए इसे हर किसी को अपनाना चाहिए – अंजनी गुप्ता

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दुद्धी में गोष्ठी का आयोजन  दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार को दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी तहसीलदार अंजनी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय व भाजपा नेता रामेश्वर राय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।दुद्धी प्रेस क्लब द्वारा आये हुए अतिथियों तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता,पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय व रामेश्वर राय का  स्वागत माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, मोमेंटो भेंट…
Read More
संतान की सलामती व दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत

संतान की सलामती व दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत

बीजपुर/सोनभद्र। क्षेत्र में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।अपने संतान की सलामती एवं दीर्घायु के लिए माताओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रख पूजा अर्चना किया। व्रती महिलाओं ने बीजपुर बाजार सब्जी मंडी, दुधहिया देवी मंदिर पुनर्वास,श्री बेड़िया हनुमान मंदिर,अजीरेश्वर धाम जरहाँ समेत अन्य नदी व सरोवर के किनारे जाकर पूजा पाठ किया।  दोपहर में ही व्रती माताओं ने प्रसाद बनाकर पूजा पाठ की तैयारी कर लिया। शाम होते ही व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल पर पहुंची। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन पूजा की थाल लेकर घाटों पर पहुंच पूजा…
Read More
16 सितम्बर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगा ग्रापए

16 सितम्बर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगा ग्रापए

 सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 16 सितम्बर को जिलाधिकारी को पत्रकारों के हितार्थ ज्ञापन सौंपेगा। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी सोनभद्र को 11 बजे सौंपा जाएगा जिसमें ग्रापए के जिला पदाधिकारी , तहसील अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा जनपद में रहने वाले मण्डल पदाधिकारियों के साथ ही जिले से सम्बद्ध प्रांतीय पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिलाध्यक्ष डॉ0 परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव  ‘पुष्कर’ ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनपदों के जिलाधिकारी को एक ही तिथि यानी 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय…
Read More
सोनांचल के हर आदिवासी का घर पक्का हो और उन्हें बिजली मिले – मंत्री, संजीव गोंड

सोनांचल के हर आदिवासी का घर पक्का हो और उन्हें बिजली मिले – मंत्री, संजीव गोंड

जो आदिवासी 25 साल से अपने जमीन पर काबिज है उसे कोई नहीं हटा पाएगा - छोटेलाल खरवार सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को आयोजित आदिवासी समागम और करमा पूजा समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड ने किया।  इसके साथ ही मंत्री संजीव गोंड, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रोशन लाल यादव ने भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, रानी दुर्गावती और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने भगवान विरसा मुंडा अमर रहें के नारे के साथ…
Read More
स्वच्छता में सहकार “ की भावना के साथ जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन 

स्वच्छता में सहकार “ की भावना के साथ जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन 

 प्रयागराज। इफको घियानगर फूलपुर में स्वच्छता पखवाड़े के उपलक्ष्य में “स्वच्छता में सहकार “ की भावना के साथ जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ हुआ। स्वच्छता रैली बैनर,पोस्टर तथा स्वच्छता जागरूकता के नारों के साथ निकाली गई जो कि स्वच्छता का संदेश दे रही थी। इसके साथ ही इफको घियानगर कालोनी में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग बिलकुल ना करें क्योंकि यह धरती एवं समुद्र को दूषित कर रहा है…
Read More