16
Sep
कलेक्ट्रेट में IGRS की बैठक संपन्न, समय-सीमा के भीतर मामलों के निराकरण हेतु सभी अधिकारी को कड़े निर्देश* चंदौली/ समय-सीमा पत्रों की समुचित निस्तारण हेतु समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य सभी शिकायत निवारण प्रणाली में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर कोई उदासीनता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित एल1 एवं एल2 अधिकारियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक…
