18
Sep
एनटीपीसी सिंगरौली में हिन्दी पखवाड़़ा के अन्तर्गत पंचलाइट का मंचन* शक्तिनगर । रंगमंच की अग्रणी संस्था समूहन कला संस्थान की दो नाट्य प्रस्तुतियो का समारोह एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा हिन्दी पखवाड़़ा के अन्तर्गत गत संध्या आरम्भ हुआ। समारोह के प्रथम दिन फणीश्वरनाथ ‘रेणू’ की प्रसिद्ध कहानी ‘‘पंचलाइट’’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का सफल मंचन प्रतिष्ठित निर्देशक राजकुमार शाह के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने अपने संबोधन में समूहन कला संस्थान के नाटक को मार्मिक एवं संवेदनशील बताते हुए कहा कि नाटक मानवीय मूल्यों को प्रदर्शित करती है एवं सामाजिक…
