UTTAR PRADESH

अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को लेकर आक्रोश

अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को लेकर आक्रोश

 संयुक्त बार एसोसिएशन ने पत्र जारी कर किया आंदोलन का समर्थन दुद्धी, सोनभद्र। वाराणसी में अधिवक्ताओं एवं पुलिस के बीच हुई मुकदमे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए अधिवक्ता संघ ने कार्य बहिष्कार करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान कर दिया है। अधिवक्ताओं के विरुद्ध मनमानी धाराओं में दर्ज मुकदमे को लेकर अधिवक्ता आक्रोशित हैं।इसी क्रम में दुद्धी तहसील स्थित संयुक्त बार एसोसिएशन ने पत्र जारी करते हुए वाराणसी के अधिवक्ता संघ को समर्थन करने का ऐलान कर दिया हैं।    दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद यादव…
Read More
म्योरपुर सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

म्योरपुर सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

 भारी संख्या में आये मरीजों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया म्योरपुर / सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने फीता काटकर किया। मेले में भारी संख्या में आये क्षेत्रीय मरीजो का विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया गया।    मरीजो के रक्त की जांच की गई और बीमारी सम्बंधित दवाइया बांटी गई।मेले में सभी प्रकार के रोगों का इलाज किया गया। गर्भवती महिलाओं की भी जांच कर दवाइयां बांटी गई। चिकित्सको द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी…
Read More
एनटीपीसी ऊँचाहार 40 युवाओं को सीपेट से रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाकर भविष्य करेगी रोशन

एनटीपीसी ऊँचाहार 40 युवाओं को सीपेट से रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाकर भविष्य करेगी रोशन

ऊंचाहार। एनटीपीसी ऊँचाहार ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एक कल्याणकारी कदम उठाते हुए परियोजना के आसपास के 15 ग्राम सभाओं से चयनित 40 युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सीपेट (सेंटर फॉर प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) लखनऊ के साथ युवाओ को मशीन ऑपरेटर - प्लास्टिक प्रसंस्करण के तकनीकी प्रशिक्षण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। यह हस्ताक्षर एनटीपीसी ऊँचाहार के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मानव संसाधन प्रमुख, श्रीमती रूमा दे शर्मा एवं सीपेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुनीत भार्गव ने किया। परियोजना प्रमुख  अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एनटीपीसी ऊँचाहार प्रबंधन…
Read More
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी – डाक्टर दयाशंकर मिश्र “दयालु” 

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी – डाक्टर दयाशंकर मिश्र “दयालु” 

स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी सुन दंग रह गए राज्यमंत्री दयालु  दुद्धी,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के आयुष  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु का शुक्रवार को उनके आगमन पर  पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दुद्धी में चिकित्सीय व्यवस्था पर चर्चा की।श्री दयालु भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।इस दौरान दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभिन्न अनियमितता,पोस्टमार्टम हाउस पर डॉक्टर की तैनाती,आयुष से संबंधित दवाइयों का अभाव ,क्षेत्र में गैर पंजीकृत अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर/लैब का संचालन आदि समस्याओं की शिकायत की गई।उन्होंने मीडिया से बताया कि…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में समारोह के दूसरे दिन ‘किस्सा दुलारी बाई का’ भव्य मंचन

एनटीपीसी सिंगरौली में समारोह के दूसरे दिन ‘किस्सा दुलारी बाई का’ भव्य मंचन

शक्तिनगर । समूहन कला संस्थान की दो नाट्य प्रस्तुतियो का समारोह एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा हिन्दी पखवाड़़ा के अन्तर्गत आयोजित हुई, जिसके दूसरे दिन मणी मधुकर की रचना ‘‘किस्सा दुलारी बाई का’’ नाट्य प्रस्तुति का सफल मंचन  निर्देशक रोज़ी मिश्रा के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने अपने संबोधन में समूहन कला संस्थान के नाटक को अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रासंगिक बताया और कहा कि, “ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को निरूपित करते इस नाटक का जनसमान्य पर अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ेगा एवं आम जनमानस मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित होंगे”। …
Read More
इफको फूलपुर में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत काव्य पाठ का आयोजन 

इफको फूलपुर में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत काव्य पाठ का आयोजन 

प्रयागराज। इफको घियानगर फूलपुर में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत काव्य पाठ का आयोजन सामुदायिक केन्द्र में हुआ। काव्य पाठ में इफको कर्मचारी, महिलाएँ तथा बच्चों ने संस्कृति, प्रकृति, देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर हिंदी कविताएँ प्रस्तुत कीं, जो श्रोताओं और निर्णायकों को प्रेरित करने वाली थीं।यह प्रतियोगिता न केवल हिंदी भाषा का उत्सव थी, बल्कि कविता के माध्यम से लोगों को एकजुट करने का भी एक प्रयास था।"कार्यक्रम का संचालन हेमलता सिजोरिया ने किया।  इस दौरान महाप्रबंधक रत्नेश कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः  ए.के.गुप्ता एवं पी.के. वर्मा, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी , महामंत्री स्वयम् प्रकाश ,…
Read More
रेनुसागर में रामलीला मंचन 22 सितम्बर से प्रारम्भ होगा

रेनुसागर में रामलीला मंचन 22 सितम्बर से प्रारम्भ होगा

हिंडालको रेनुसागर में रामलीला मंचन की तैयारी जोरों से चल रही है अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में रामलीला समिति रेनुसागर के तत्वावधान में इस वर्ष भी 22 सितम्बर से भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोरों-शोर से चल रही हैं। समिति के सदस्यों, कलाकारों द्वारा लगातार रिहर्सल और आयोजन स्थल की सजावट में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। उक्त आशय की जानकारी देते हुये रामलीला समिति रेनुसागर के अध्यक्ष नविंद्र पाठक ने बताया कि रामलीला में पारंपरिक झाँकियों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों का भी समावेश…
Read More
ईमानदार उपभोक्ताओं की सेवा में कोई कमी न हो, विजिलेंस के नाम पर उनका उत्पीड़न कदापि न हो – ए. के. शर्मा

ईमानदार उपभोक्ताओं की सेवा में कोई कमी न हो, विजिलेंस के नाम पर उनका उत्पीड़न कदापि न हो – ए. के. शर्मा

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शक्ति भवन में की बिजली की विभागीय समीक्षा बैठक *ऊर्जा मंत्री ने 50% से ज्यादा चोरी-लाइन लॉस  वाले फीडर पर प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाने के दिए निर्देश* छोटे उपभोक्ताओं एवं गरीब आदमियों को न किया जाए परेशान*नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी ना हो परेशानी* *नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली आदि त्योहारों के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारी पूर्व से ही सुनिश्चित की जाए - ए. के. शर्मा लखनऊ/ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शक्ति भवन स्थित सभागार में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ…
Read More
तीन करोड़ के निर्माणाधीन पार्क में घटिया सामग्री पर भड़के सभासद, किया विरोध प्रदर्शन 

तीन करोड़ के निर्माणाधीन पार्क में घटिया सामग्री पर भड़के सभासद, किया विरोध प्रदर्शन 

नगर पालिक क्षेत्र अहरौरा के पट्टी कला मोहल्ले में सुंदर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। घटिया निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। सभासदों के विरोध की जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। मानक के अनुसार ही पार्क निर्माण किया जाएगा - रमाशंकर सिंह पटेल ,विधायक अहरौरा, मिर्जापुर/ नगर के पट्टी कला में तीन करोड़ रूपए से निर्माणाधीन पार्क में घटिया सामग्री का प्रयोग होने के चलते नगर पालिका के सभासदों ने गुरुवार शाम को जमकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही सभासदों ने घटिया निर्माण कार्य को रुकवा दिया।  सभासदों ने मांग किया…
Read More
काशी मोक्ष, अध्यात्म, पौराणिक, ऐतिहासिक, ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत की नगरी है – डॉ. दयाशंकर मिश्र

काशी मोक्ष, अध्यात्म, पौराणिक, ऐतिहासिक, ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत की नगरी है – डॉ. दयाशंकर मिश्र

   वाराणसी। बेहतर और पेशेवर सेवाओं के साथ वाराणसी में पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पर्यटन और जिला प्रशासन के सहयोग से ताज, रेडिसन, हिल्टन, द क्लार्क्स जैसी प्रमुख आतिथ्य श्रृंखलाओं और मेक माईट्रिप, एयर बीएनबी और अगोडा जैसी ऑनलाइन कंपनियों को वाराणसी के लगभग 500 होटल और होमस्टे मालिकों के लिए समर्पित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के लिए शामिल किया है। गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र और पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी मुख्य अतिथि के…
Read More