UTTAR PRADESH

नवरात्रि में पूजा पंडालों व त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने किया रुट मार्च 

नवरात्रि में पूजा पंडालों व त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने किया रुट मार्च 

अहरौरा, मिर्जापुर/ रामलीला, नवरात्रि और विजयादशमी के त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को अहरौरा कस्बा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।  पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक ने नगर चौकी से निकलकर गोला कन्हैया लाल, सम्मेतर, गोला सहुआइन, खरंजा चौक बाजार समेत अन्य इलाकों का दौरा किया।  फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने नगर में स्थापित किए जा रहे दुर्गा पंडालों और रामलीला स्थल को देखा और  स्थानीय लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।  थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि नवरात्रि और विजयादशमी के पर्व…
Read More
स्ट्रीट फूड वेन्डर्स को खाद्य सुरक्षा के संबंध में फास्टेक प्रशिक्षण प्रदान किया गया

स्ट्रीट फूड वेन्डर्स को खाद्य सुरक्षा के संबंध में फास्टेक प्रशिक्षण प्रदान किया गया

*वेन्डर्स को समाज में दायित्व की महत्ता एवं स्वच्छता पूर्वक भोजन निर्माण व विक्रय के सम्बन्ध में बताया गया*  वाराणसी। वाराणसी नगर को विश्व स्तरीय पर्यटन केन्द्र बनाये जाने के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० के निर्देशानुसार स्ट्रीट फूड वेन्डर्स को खाद्य सुरक्षा के संबंध में फास्टेक प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में स्ट्रीट फूड वेन्डर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता  कार्यपालक निदेशक, भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली यू०एस० ध्यानी ने किया।  कार्यक्रम में जनपद के स्ट्रीट फूड वेन्डर्स को खाद्य सुरक्षा के मानकों व स्वच्छता…
Read More
प्रतिष्ठान बंद होने की सूचना तत्काल भविष्य निधि कार्यालयों को दी जाए – प्रमुख सचिव

प्रतिष्ठान बंद होने की सूचना तत्काल भविष्य निधि कार्यालयों को दी जाए – प्रमुख सचिव

कानपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की क्षेत्रीय समिति की 117वीं बैठक सम्पन्न भविष्य निधि सेवाओं को और सुलभ बनाने के लिए बेहतर समन्वय पर जोर लखनऊ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय समिति की 117वीं बैठक का आयोजन कानपुर में प्रमुख सचिव श्रम, उत्तर प्रदेश डॉ. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम् की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में नियोक्ता एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेले, निवेश समिट एवं एक्सपो में ईपीएफओ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने…
Read More
मंत्री राकेश सचान के प्रयासों से अब पुखरायां स्टेशन पर भी रुकेगीं दो महत्वपूर्ण ट्रेने 

मंत्री राकेश सचान के प्रयासों से अब पुखरायां स्टेशन पर भी रुकेगीं दो महत्वपूर्ण ट्रेने 

लखनऊ, कानपुर। प्रदेशवासियों विशेषकर बुंदेलखंड एवं कानपुर देहात क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए रेलवे बोर्ड ने पुखरायां रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव स्वीकृत किया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान के सतत प्रयासों और पहल का प्रतिफल है। श्री सचान ने क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के रेल मंत्री को पत्र लिखकर पुखरायां स्टेशन पर ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया था। रेल मंत्री को लिखे गए इस अनुरोध…
Read More
चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह मेमोरियल जिला कैरम टूर्नामेंट 20 सितंबर से

चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह मेमोरियल जिला कैरम टूर्नामेंट 20 सितंबर से

 वाराणसी। वाराणसी जिला कैरम  एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम प्रतियोगिता 20 सितंबर को सायं 6:00 बजे से  इंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चंद्र त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में शुरू होगी।  लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के सभी नामांकित खिलाड़ियों सहित लगभग कुल 24 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।   कल 20  सितंबर को सांय 6:00 बजे से प्रारंभ होने वाली प्रतियोगिता के सभी मैच 27 सितंबर तक प्रति दिन सायं 6:00 बजे से रात 9:00 बजे के मध्य दो सत्र में कराए जाएंगे। प्रतियोगिता के…
Read More
पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज से बचाव की दी गयी जानकारी

पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज से बचाव की दी गयी जानकारी

चंदौली। नोडल अधिकारी डॉ० आश्विनी कुमार तिवारी सयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी स्कीन डिजीज (LSD) के निरीक्षण हेतु जनपद चंदौली में निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पशुचिकित्सालय सकलडीहा का निरीक्षण किया गया तथा LSD वैक्सीन के कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया वैक्सीन कि कूलिंग ठीक पायी गयी, वैक्सीन का रखरखाव उच्च स्तर का पाया गया। तत्पश्चात ग्राम तारापुर मे पूर्व में लगाये गये LSD के टीकाकरण का भौतिक निरीक्षण तथा पशुपालकों के मध्य पशु जागरुकता गोष्ठी कि गयी तथा पशु पलर्को को LSD बीमारी के रोकथाम के बारे में बताया गया । तत्पश्चात ग्राम बथावर मे LSD टीकाकरण का निरीक्षण…
Read More
औद्योगिक इकाई पर हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप

औद्योगिक इकाई पर हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप

चंदौली। प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक इकाईयों द्वारा नाइट्रोजिनस कम्पाउन्डस अथवा टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टी.जी.यू.) के स्थान पर अनुदानित नीम कोटेड यूरिया का उपयोग रोके जाने के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव कृषि उ०प्र० शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश पर टीम गठित कर छापे की कार्यवाही  करायी गयी।  जिसमें गठित टीम के सदस्य विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक प्रबन्धक उद्योग द्वारा रामनगर, चन्दौली के औद्योगिक इकाईयों पर छापे/जांच के दौरान मेसर्स अग्रवाल फाडर इण्डस्ट्रीज, रामनगर, चन्दौली के प्रतिष्ठान में ROYAL TRADING G/F, 28/106-A, BLOCK 28, VISHWASH, NAGAR, New Delhi द्वारा आपूर्तित टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टी.जी.यू.) का 01…
Read More
ओवर टेक के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर गड्ढे में गई, चालक केबिन में फंसा 

ओवर टेक के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर गड्ढे में गई, चालक केबिन में फंसा 

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित घाटमपुर गांव के पास शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही खाली ट्रक ओवर टेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रास कर विपरीत दिशा में सड़क के किनारे पानी में चली गई। जिससे ट्रक चालक आलोक पासवान केबिन में फंस गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने चालक को केबिन में से निकाल कर स्थानीय सीएचसी भेजा। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कर ट्रक चालक को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक…
Read More
बरसात व बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई नहरों की मरम्मत कर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग 

बरसात व बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई नहरों की मरम्मत कर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग 

बैठक के बाद किसानों ने एस डी ओ को सौपा पत्रक  अहरौरा, मिर्जापुर/ अहरौरा डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति की बैठक शुक्रवार को अहरौरा बांध पर हुई बैठक में किसानों ने बरसात व बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई नहरों की मरम्मत करा कर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की गई। इसके बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ ऋतुराज सिंह को पत्रक सौपा साथ में जे ई मनोज सिंह, आनंद कुमार बिंद भी रहें । बैठक में किसानों ने कहा कि चौकिया ब्रांच नहर को 6 फीट से चलाने पर ही हेड के तरफ के कुलावे चल सकते हैं । चौकिया ब्रांच…
Read More
बच्चों द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण एवं अवलोकन किया गया

बच्चों द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण एवं अवलोकन किया गया

सोनभद्र। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 16 दिवसीय प्रदर्शनी आरटीएस क्लब परिसर नगरपालिका राबर्ट्सगंज के रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया कर्मा के बच्चों द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण एवं अवलोकन किया गया। उक्त प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह के निर्देशानुसार एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2025 को किया गया एवं उक्त के क्रम में समस्त शिक्षण संस्थान को एक समय और दिन निर्धारित कर बच्चों और शिक्षकों को सूचना प्रदर्शनी का भ्रमण कराने ज्ञानवर्धन कराने का विचार प्रकट किया गया था।     उक्त के क्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सोनभद्र के अधीन संचालित एवं…
Read More