UTTAR PRADESH

नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के दोषी सोनू कुरैशी को 5 वर्ष की कठोर कैद

नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के दोषी सोनू कुरैशी को 5 वर्ष की कठोर कैद

सोनभद्र। करीब 7 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के साथ जबरन छेड़छाड़ करने व जान मारने की धमकी दिए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी सोनू कुरैशी उर्फ शाहिद को 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन…
Read More
आइसार्क में धान-आधारित फसल प्रणालियों में चार दिवसीय मृदा-स्वास्थ्य प्रबंधन पर उन्नत प्रशिक्षण संपन्न

आइसार्क में धान-आधारित फसल प्रणालियों में चार दिवसीय मृदा-स्वास्थ्य प्रबंधन पर उन्नत प्रशिक्षण संपन्न

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र(आइसार्क) ने इरी-एजुकेशन के सहयोग से “दक्षिण एशिया की धान-आधारित फसल प्रणालियों में मृदा-स्वास्थ्य प्रबंधन के उन्नत तरीके” विषय पर 17 से 20 सितंबर तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् संस्थानों - जैसे भा.कृ.अनु.प.-भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल, भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदिपुरम, बीएचयू-वाराणसी, सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय प्रयागराज, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी आदि के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बीएचयू, भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय उर्वरक…
Read More
मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम –  डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु

मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम – डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु

सीएम योगी ने मिशन शक्ति 5.0 का किया शुभारंभ*  *आज हम सभी एक स्वर्णिम युग में रह रहे हैं-आयुष मंत्री* वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत प्रदेश के सभी 1,647 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और समर्थन प्रदान करना है। मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देना है, जिसमें पुलिस, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।    …
Read More
उच्चाधिकारियों ने किया वन स्टाप सेंटर का  स्थलीय निरीक्षण 

उच्चाधिकारियों ने किया वन स्टाप सेंटर का  स्थलीय निरीक्षण 

चंदौली/ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टाप सेंटर, चंदौली का एडीजी पीयूष मोर्डिया, डीआईजी वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण द्वारा स्थलीय भ्रमण कर जानकारी प्राप्त कर जरूरी सुझाव दिए।  निरीक्षण के दौरान वहाँ पर महिलाओं / बालिकाओं को प्रदान किये जाने सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। एडीजी पीयूष मोर्डिया कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक तथा प्रोवेशन विभाग व स्वास्थ्य विभाग एक साथ बैठक कर इस नीति को और बेहतर बनाने की योजना बना कर संपादित करें।  निरीक्षण के दौरान केंद्र…
Read More
भारत ने दुनिया को विश्वविद्यालयों की एक श्रृंखला दी,पढ़ना और आगे बढ़ना भारत की परम्परा का हिस्सा – योगी आदित्यनाथ

भारत ने दुनिया को विश्वविद्यालयों की एक श्रृंखला दी,पढ़ना और आगे बढ़ना भारत की परम्परा का हिस्सा – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन किया यह पुस्तक मेला 20 से 28 सितम्बर, 2025 तक लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किया लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय मनीषा के ज्ञान की अवधारणा बहुत विराट है। भारतीय मनीषा ने शब्द को ब्रह्म माना है, ब्रह्म ही सत्य है। भारतीय ऋषि कहते हैं कि ब्रह्म से उत्पन्न विचार कभी समाप्त नहीं हो सकते हैं। अच्छी पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी साथी हैं। अच्छी पुस्तक सदैव योग्य पथ-प्रदर्शक बनकर जीवन को आगे…
Read More
एनटीपीसी रिहंद ने लब्धप्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त किया

एनटीपीसी रिहंद ने लब्धप्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त किया

बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद ने अपनी कार्य कुशलता और दक्षता का परिचय देते हुए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के लब्धप्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार की कोटि में उत्कृष्ट ऊर्जा कुशल इकाई का पुरस्कार प्राप्त किया है । यह पुरस्कार दिनांक  16-18 सितंबर 2025 तक भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा हैदराबाद में आयोजित 26वें राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 समारोह के दौरान प्रदान किया गया । एनटीपीसी रिहंद की तरफ से यह पुरस्कार धनंजय कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक (ईईएमजी) और  अनिल बिष्ट, उप महाप्रबंधक (ईईएमजी) ने ग्रहण किया ।  अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने परियोजना की इस…
Read More
इफको नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

इफको नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

 भदोही/ जनपद में विकास खंड औराई के ग्राम पंचायत उपरौठ में नैनो उर्वरकों पर आधारित विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह वरिष्ठ वैज्ञानिक,कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां भदोही डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी थे । कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां भदोही से मृदा वैज्ञानिक ताराचंद बैरवा एवं नरथुआ केंद्र प्रभारी राजेंद्र जायसवाल थे । क्षेत्र अधिकारी इफको भदोही विमल कुमार जायसवाल द्वारा किसानो को किसानो को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।  नैनो डीएपी के 5 मिलीलीटर प्रति…
Read More
हिंदी सप्ताह एवं “स्वच्छता में सहकार” की भावना के साथ स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह

हिंदी सप्ताह एवं “स्वच्छता में सहकार” की भावना के साथ स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह

प्रयागराज। हिंदी सप्ताह एवं “स्वच्छता में सहकार" की भावना के साथ स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह इफको फूलपुर के सामुदायिक केन्द्र में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट जनों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि हिंदी भाषा की सुंदरता यह है कि इसमें बहुत सी भाषाओं का समावेश है तथा इसके साथ यह कई भारतीय भाषाओं की जननी है। उर्दू भाषा का जन्म भी हिंदी से हुआ है। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान हुआ कार्यक्रमों के बारे में…
Read More
संगीत बुद्धि और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक – गौरव पाण्डेय  

संगीत बुद्धि और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक – गौरव पाण्डेय  

बीएचयू के शोध छात्रों ने छात्राओं को संगीत के गुर सिखाए आशा पुस्तकालय द्वारा एक दिवसीय संगीत कार्यशाला का किया गया आयोजन चौबेपुर, वाराणसी,/ संगीत बुद्धि और एकाग्रता को बढ़ाता है, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली के साथ-साथ आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। इसका उपयोग आराम करने, मनोदशा को बेहतर बनाने या एकाग्रता में सुधार करने के लिए किया जा सकता है। संगीत का उपयोग अनिद्रा में भी किया जा सकता है, जिससे गहरी नींद आने में मदद मिलती है। उक्त बातें आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला कैथी गाँव में संचालित आशा पुस्तकालय में शनिवार को आयोजित…
Read More
श्री सर्वेश्वरी समूह का 65 वाँ स्थापना दिवस 21 सितम्बर को मनाया जाएगा

श्री सर्वेश्वरी समूह का 65 वाँ स्थापना दिवस 21 सितम्बर को मनाया जाएगा

वाराणसी/ रविवार, दिनांक 21 सितम्बर, 2025 को श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वाँ स्थापना दिवस, श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में संस्था के प्रधान कार्यालय अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी सहित देशभर में फैली इसकी सभी शाखाओं में संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी जगह सफाई-श्रमदान के साथ ही प्रातःकाल में प्रभातफेरी, सर्वेश्वरी ध्वजोत्तोलन, सफलयोनि का पाठ, पारिवारिक विचार-गोष्ठी तथा प्रसाद-वितरण व भजन-कीर्तन का कार्यक्रम निर्धारित है। प्रधान कार्यालय में उक्त कार्यक्रम का…
Read More