27
Sep
सोनभद्र। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,सोनभद्र की 33वीं बैठक का ऑनलाइन आयोजन दिनांक 27.09.2025 को किया गया| बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र के सदस्य कार्यालयों के प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी सम्मिलित हुए| बैठक की अध्यक्षता करते हुए संदीप नायक, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली एवं अध्यक्ष, नराकास, सोनभद्र ने कहा कि ‘राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के निर्देश का अनुपालन करने एवं राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र की छमाही बैठक आयोजित की गई है| संदीप नायक ने राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2025-26 के अनुरूप कार्य योजना बनाकर राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु…
