04
Feb
विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाडिह निवासी 58 वर्षीय कबूतरी देवी पत्नी गणेश यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबूतरी देवी सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में दर्द से कराह रही महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य…
